Home उत्तराखंड पौडी नैनीडांडा- रणगांव मे मॉं कालिंका मंदिर जिर्णोधार पर स्‍व श्री यशवंत सिंह रावत सम्‍मान कार्यक्रम
पौडी

नैनीडांडा- रणगांव मे मॉं कालिंका मंदिर जिर्णोधार पर स्‍व श्री यशवंत सिंह रावत सम्‍मान कार्यक्रम

रिपोर्ट महिपाल सिंह रावत

नैनीडांडा विकास खण्‍ड के रणगांव मे मॉं कालिंका मंदिर जिर्णोधार पर शानदार कार्यक्रम किया गया। कार्यक्रम मे  संकल्प ट्री फाउंडेशन द्वारा श्याम सिंह रावत जी को माँ कालिंका मंदिर जिणोधार पर उत्कृष्ट कार्य के लिए “स्वर्गीय श्री यशवंत सिंह रावत सम्मान” से सम्मानित किया गया है।  समीति ने श्याम सिंह रावत जी को आभार व्‍यक्‍त करते हुए आशा जताई की  आगे भी निरंतर निःस्वार्थ भाव से सामाजिक एवं धार्मिक कार्यों में अपना बहुमूल्य योगदान इसी तरह देते रहें। साथ ही पेड लगा कर पर्यावरण बचाओ का संदेश दिया गया।

ग्राम रणगांव की महिला मंगल दल (कीर्तन मंडली) को भी माँ भगवती कालिंका मंदिर में उत्कृष्ट कार्य के लिए भी स्वर्गीय श्री यशवंत सिंह रावत सम्मान और 2100/- की इनाम राशि प्रदान की गई।  समिति के अध्‍यक्ष आंनद सिंह रावत, संकल्प ट्री फाउंडेशन उत्तराखंड ने अनुरोध किया की यदि  कोई महिला मंगलदल इस सम्मान से वंचित रह गई हो किसी कारणो से तो वह  एक ग्रुप फोटो या वीडियो बनाकर हमारी समिति को ज़रूर भेजें और इनाम की राशि को सभी के समक्ष अवश्य रखें। ताकि किसी भी प्रकार की संदेह किसी के मन में ना हो, साथ ही मंडली की अध्यक्षा से अनुरोध है कि एक वीडियो बनाकर अवश्य भेजें।

एक बार पुनः आप सभी का बहुत-बहुत धन्यवाद। आगे भी संकल्प ट्री फाउंडेशन समय-समय पर क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वालों को सम्मानित करता रहेगा।

अन्‍य खबरो के लिए नीचे लिंक पर जाए। 

युटयुब चैनलhttps://www.youtube.com/channel/UCVCkmiPBWlGDz-Vyi8c2Xlg

फेसबुक पेजhttps://www.facebook.com/Voicemountains

व्‍हाटअपhttps://chat.whatsapp.com/KX9oESnS9NHE5fGoUMwOs

Contact- jagjigyasu@gmail.com  8851979611

Related Articles

पौडी- तनीषा रावत ने लगातार तीसरी बार नेट उत्तीर्ण कर बढ़ाया क्षेत्र का गौरव

रिपोर्ट महिपाल रावत जयहरीखाल। भक्त दर्शन राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, जयहरीखाल के हिंदी...

कल्जीखाल-पशुधन सहायक श्री बलवीर सिंह पशु चिकित्सालय सेवानिवृत्त विदाई समारोह।

रिपोर्ट  विक्रम पटवाल पशुधन सहायक श्री बलवीर सिंह पशु चिकित्सालय कल्जीखाल सेवानिवृत्त...

पौड़ी के हरिश रावत को दिल्ली पुलिस के अतिरिक्त पुलिस आयुक्त ने किया सम्मानित

जिम्मेदार एवं जनसरोकार से जुड़ी पत्रकारिता के लिए मिला प्रशंसा-पत्र, सम्मान से...

देहरादून-छात्रों के भविष्य की सुरक्षा को लेकर मुख्यमंत्री को ज्ञापन

उत्तराखंड महिला मंच, उत्तराखंड इंसानियत मंच एवं छात्र हित समर्थक जनसंगठनों ने...