Home उत्तराखंड हरिद्वार केदारनाथ यात्रा भाजपा के कफन में कील डालने का काम करेगी -धीरेंद्र प्रताप
हरिद्वार

केदारनाथ यात्रा भाजपा के कफन में कील डालने का काम करेगी -धीरेंद्र प्रताप

उत्तराखंड कांग्रेस के वरिष्ठ उपाध्यक्ष और प्रवक्ता धीरेंद्र प्रताप ने आज कहा है कि कांग्रेस अध्यक्ष करण माहरा के नेतृत्व में आज से हरिद्वार हर की पैड़ी से निकली केदारनाथ सम्मान यात्रा भाजपा के कफन में कील डालने का काम करेगी।
धीरेंद्र प्रताप ने कहा कांग्रेस की यह यात्रा किसी राजनीतिक उद्देश्यों को लेकर नहीं है परंतु यह स्पष्ट है मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दिल्ली में केदार नाथ धाम की शिला रखकर पवित्र केदारनाथ धाम की मर्यादा को तोड़ा है।


उन्होंने कहा भाजपा का यह आरोप यह यात्रा केदारनाथ उपचुनाव को लेकर आयोजित की गई है तो उन्होंने कहा कि चुनाव आते जाते रहते हैं लेकिन भगवान बद्रीनाथ और केदारनाथ की जो मर्यादा है वह सैकड़ो सालों से बनी हुई है और भाजपा के मुख्यमंत्री ने उस मर्यादा को तोड़ने का अक्षम्य अपराध किया है।

धीरेंद्र प्रताप जो आज करण माहरा के साथ इस यात्रा में शामिल हुए उन्होंने कहा कि राज्य में कांग्रेस की लहर चल रही है और करण माहरा के केदारनाथ की ओर बढ़ते मजबूत कदमों से भाजपा थरथर कर कांपने लगी है।

Related Articles

हरिद्वार-संस्कृत-छात्र – परिषद द्वारा अयोजित सामान्य ज्ञान परीक्षा!

संस्कृत-छात्र – परिषद द्वारा अयोजित सामान्यज्ञान परीक्षा आज श्री जगदीश स्वरूप आश्रम...

सरकारी आदेशों की अनदेखी, सेवानिवृत्त राजपत्रित अधिकारी 8 माह से भुगतानों को तरसा -आर्थिक तंगी में गुजर रहा जीवन।

संवाददाता – लोकेंद्र रावत हरिद्वार/ उत्तराखंड। वन विभाग में सेवानिवृत्त कर्मचारियों के...

मेलाधिकारी कुम्भ मेला श्रीमती सोनिका ने आगामी कुम्भ मेला-2027 को लेकर की जा रही तैयारियों का जायजा लिया।

रिपोर्ट कमलेश पुरोहित मेलाधिकारी कुम्भ मेला श्रीमती सोनिका ने मंगलवार को बहादराबाद...