Home उत्तराखंड पौडी सतपुली- आरोग्य रहने के लिए योग है बेहद जरूरी : योगाचार्य रणवीर सिंह रावत।
पौडी

सतपुली- आरोग्य रहने के लिए योग है बेहद जरूरी : योगाचार्य रणवीर सिंह रावत।

रिपोर्ट जगमोहन डांगी

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर सतपुली मालेठी स्थित ठाकुर सुंदर सिंह चौहान वृद्ध आश्रम में ठाकुर सुंदर सिंह चौहान एवं सेवानिर्वित प्रधानाचार्य प्रेम सिंह रावत ने दीप प्रज्वलित कर योगा का शुभारंभ किया योग प्रशिक्षक 82 साल के सेवानिर्वित प्रधानाध्यापक श्री रणवीर सिंह रावत द्वारा कपाल भाती, अनुलोम-विलोम, प्राणायाम, वज्रासन, ताड़ासन, योग ध्यान सहित विभिन्न योग क्रियाओं के अभ्यास करते हुए उनके शरीर के लिए फायदे बताए।
उन्होंने शारीरिक और मानसिक लाभों पर चर्चा करते हुए योग को जीवनशैली में शामिल करने को कहा उन्होंने कहा कि योग न केवल शारीरिक स्वास्थ्य को सुधारता है, बल्कि मानसिक शांति और आत्म-नियंत्रण भी प्रदान करता है। उन्होंने कहा कि योग जीवन का वह दर्शन है जो मनुष्य को उसकी आत्मा से जोड़ता है। उन्होंने कहा कि आरोग्य रहने के लिए योग जरूरी है, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण पौड़ी के ओर से पीएलवी पुष्पेंद्र राणा व जगमोहन डांगी ने विधिक साक्षरता शिविर आयोजित किया उन्होंने योग दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में विधिक साक्षरता शिविर लगाकर वृद्ध और युवाओं को विधिक संबधित जानकारी दी उन्होंने कहा कि योग के साथ साथ समाज में युवाओं में नशा की बढ़ती प्रवृत्ति पर चिंता का जाहिर की उन्होने नशा जैसे लत से छुटकारा पाने के लिए योग बेहतर विकल्प बताया इस अवसर पर आश्रम के ट्रस्टी निकिता चौहान,नीलम चौहान, बंधुवर सेवा समिति के अध्यक्ष श्रीमती माया देवी,आश्रम के प्रबंधक पुनित मोहन रावत,आश्रम में रहने वाले सभी बुजुर्ग लोग मौजूद थे।

अन्‍य खबरो के लिए नीचे लिंक पर जाए। 

युटयुब चैनलhttps://www.youtube.com/channel/UCVCkmiPBWlGDz-Vyi8c2Xlg

फेसबुक पेजhttps://www.facebook.com/Voicemountains

व्‍हाटअपhttps://chat.whatsapp.com/KX9oESnS9NHE5fGoUMwOs

Contact- jagjigyasu@gmail.com  8851979611

Related Articles

पौडी- शिव मंदिर जीर्णोद्धार को मिली मंजूरी, श्रीकोट सहयोग समिति की बैठक में!

रिपोर्ट विक्रम पटवाल पौडी- ग्राम श्रीकोट,पट्टी खातस्यू,ब्लॉक पाबौ जिला पौड़ी गढ़वाल के...

रिखणीखाल- उम्र के आखिरी पड़ाव में भी महिलाएं वृद्धावस्था पेंशन पाने के लिए सिस्टम की लापरवाही से भटक रही हैं।

रिपोर्ट प्रभुपाल सिंह रावत बुढ़ापे का सहारा माने जाने वाली वृद्धावस्था पेंशन...

उत्तराखंड राज्य प्राथमिक शिक्षक संघ शाखा नैनी डांडा के तत्वावधान में एक दिवसीय धरना प्रदर्शन

रिपोर्ट महिपाल रावत आज दि0 10 जुलाई 2026 को उत्तराखंड राज्य प्राथमिक...

रिखणीखाल-काश्तकारों को सड़क के लिए अधिगृहित भूमि का मुआवजा भुगतान करने में देरी पर काश्तकार नाराज।

रिपोर्ट प्रभुपाल सिंह रावत लैंसडौन विधान सभा के अन्तर्गत रिखणीखाल प्रखंड के...