Home उत्तराखंड पौडी रिखणीखाल-तीन साल से फूंका हुआ विद्युत ट्रांसफार्मर बदला नहीें गया,दूसरे गाँव से चल रही व्‍यवस्‍था।
पौडी

रिखणीखाल-तीन साल से फूंका हुआ विद्युत ट्रांसफार्मर बदला नहीें गया,दूसरे गाँव से चल रही व्‍यवस्‍था।

रिपोर्ट प्रभुपाल सिंह रावत

रिखणीखाल प्रखंड के सीमांत गाँव ग्राम नावेतल्ली का विद्युत ट्रांसफार्मर तीन साल पहले तकनीकी खराबी के कारण फूंक गया था,जो नैनीडान्डा डिवीजन के अन्तर्गत आता है।तब से ग्राम नावेतल्ली की विद्युत वितरण व्यवस्था ग्राम गवाणा के 15 के वी से चलती है।ग्राम नावेतल्ली में भी फूंका हुआ ट्रांसफार्मर 15 के वी का था।

अब दूसरे गाँव की विद्युत वितरण व्यवस्था से परेशानी आ रही है।जब कि इस गाँव की आबादी व विद्युत संयोजनों की संख्या काफी ज्यादा है।यह गाँव अब सड़क मार्ग से भी जुड़ गया है।जिसके चलते अब आम जनमानस व्यवसायिक दुकानें, चक्की आदि खोलने के इच्छुक हैं,तथा अब विद्युत भार ज्यादा की भी आवश्यकता महसूस हो रही है।जिसके चलते गाँव के लोगों की मांग है कि इस गाँव में फूंके हुए 15 के वी ट्रांसफार्मर की जगह कम से कम 25 के वी ट्रांसफार्मर व तीन फेस लाइन जारी कराएं। ताकि बार-बार परेशानी से न जूझना पड़े।तीन साल का समय काफी ज्यादा होता है,इस दौरान ट्रांसफार्मर न बदला जाना निराशाजनक व दुर्भाग्यपूर्ण है,जब कि इस प्रदेश को ऊर्जा प्रदेश से भी जाना जाता है।

अब इस खबर के प्रसारित होने के बाद ऊर्जा विभाग कितना सजग होता है,ये देखने वाली बात है।

अन्‍य खबरो के लिए नीचे लिंक पर जाए। 

युटयुब चैनलhttps://www.youtube.com/channel/UCVCkmiPBWlGDz-Vyi8c2Xlg

फेसबुक पेजhttps://www.facebook.com/Voicemountains

व्‍हाटअपhttps://chat.whatsapp.com/KX9oESnS9NHE5fGoUMwOs

Contact- jagjigyasu@gmail.com  9811943221

Related Articles

पौड़ी गढ़वाल: जनता इंटर कॉलेज धांधणखेत ने प्रदेश में हासिल किया दूसरा स्थान, ₹5 लाख से सम्मानित

रिपोर्ट दरवान सिंह रावत थलीसैंण, पौड़ी गढ़वाल। पंडित दीनदयाल उपाध्याय शैक्षिक उत्कृष्टता...

पौडी- कल्जीखाल में एंटी ड्रग शिविर नशे से दूर रहें, भविष्य सुरक्षित रखें!

रिपोर्ट: विक्रम पटवाल कल्जीखाल (पौड़ी गढ़वाल)। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, पौड़ी गढ़वाल...

मानव-वन्यजीव संघर्ष और बदहाल स्वास्थ्य सेवाओं के खिलाफ यूकेडी का महा हस्ताक्षर अभियान शुरू

लैंसडाउन विधानसभा में मुकेश बिष्ट की पहल, राष्ट्रपति को भेजा जाएगा हजारों...