Home उत्तराखंड हरिद्वार हरिद्वार-मामा के बेटे के साथ गंगा में नहाने गया सिपाही का बेटा तेज बहाव में बहकर लापता
हरिद्वार

हरिद्वार-मामा के बेटे के साथ गंगा में नहाने गया सिपाही का बेटा तेज बहाव में बहकर लापता

रिपोर्ट  नितेन्‍द्र कैंथोला

हरिद्वार। अपने मामा के बेटे के साथ गंगा में नहाने गया सिपाही का बेटा तेज बहाव में बहकर लापता हो गया। हादसा श्यामपुर थानाक्षेत्र के गाजीवाली में हुआ। जबकि सिपाही युवराज ऋषिकेश में तैनात है।
देर रात तक जल पुलिस के गोताखोर गंगा में लापता किशोर की तलाश में जुटे रहे। हादसे से परिवार में कोहराम मचा हुआ है। स्वामी यतीश्वरांनद, श्यामपुर थानाध्यक्ष नितेश शर्मा की मौजूदगी में किशोर की तलाश की गई। कई घंटे की मशक्कत के बाद रात करीब 10:00 बजे किशोर का शव बरामद हुआ।
पुलिस के मुताबिक, ग्राम गाजीवाली निवासी युवराज का 13 साल का बेटा शौर्य गुरुवार की शाम अपने मामा के बेटे आर्यन के साथ गंगा में नहाने गया था। उसी दौरान शौर्य गंगा में बहकर लापता हो गया। सूचना पर श्यामपुर थानाध्यक्ष नितेश शर्मा जल पुलिस के गोताखोर लेकर पहुंचे और सर्च आप्रेशन शुरू कराया।
पूर्व कैबिनेट मंत्री स्वामी यतीश्वरानंद ने भी घटनास्थल पर पहुंचकर हादसे की जानकारी ली। श्यामपुर थानाध्यक्ष नितेश शर्मा ने देर रात सर्च ऑपरेशन की अपडेट में बताया कि किशोर का शव बरामद हुआ है, उसे पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजा जा रहा है।

अन्‍य खबरो के लिए नीचे लिंक पर जाए। 

युटयुब चैनलhttps://www.youtube.com/channel/UCVCkmiPBWlGDz-Vyi8c2Xlg

फेसबुक पेजhttps://www.facebook.com/Voicemountains

व्‍हाटअपhttps://chat.whatsapp.com/KX9oESnS9NHE5fGoUMwOs

Contact- jagjigyasu@gmail.com  9811943221

Recent Posts

Categories

Related Articles

हरिद्वार-संस्कृत-छात्र – परिषद द्वारा अयोजित सामान्य ज्ञान परीक्षा!

संस्कृत-छात्र – परिषद द्वारा अयोजित सामान्यज्ञान परीक्षा आज श्री जगदीश स्वरूप आश्रम...

सरकारी आदेशों की अनदेखी, सेवानिवृत्त राजपत्रित अधिकारी 8 माह से भुगतानों को तरसा -आर्थिक तंगी में गुजर रहा जीवन।

संवाददाता – लोकेंद्र रावत हरिद्वार/ उत्तराखंड। वन विभाग में सेवानिवृत्त कर्मचारियों के...

मेलाधिकारी कुम्भ मेला श्रीमती सोनिका ने आगामी कुम्भ मेला-2027 को लेकर की जा रही तैयारियों का जायजा लिया।

रिपोर्ट कमलेश पुरोहित मेलाधिकारी कुम्भ मेला श्रीमती सोनिका ने मंगलवार को बहादराबाद...