Home उत्तराखंड पौडी कोटद्वार-पुलिस मुख्यालय उत्तराखण्ड द्वारा प्रदेश भर में चलाये जा रहे “ऑपरेशन मुक्ति” भिक्षा नहीं शिक्षा दे अभियान!
पौडी

कोटद्वार-पुलिस मुख्यालय उत्तराखण्ड द्वारा प्रदेश भर में चलाये जा रहे “ऑपरेशन मुक्ति” भिक्षा नहीं शिक्षा दे अभियान!

रिपोर्ट नितेन्‍द्र कैंथोला

कोटद्वार। पुलिस मुख्यालय उत्तराखण्ड द्वारा प्रदेश भर में चलाये जा रहे “ऑपरेशन मुक्ति” भिक्षा नहीं शिक्षा दे अभियान के तहत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक लोकेश्वर सिंह द्वारा शिक्षा से वंचित बच्चों को भिक्षा न देकर शिक्षा की ओर अग्रसर करने के लिये आमजन को जागरूक करने के निर्देश पर ऑपरेशन स्माइल टीम द्वारा कोटद्वार क्षेत्र के विभिन्न स्कूलों के छात्र-छात्राओं के साथ जागरूकता रैली निकाली गई।
जागरूकता रैली को अपर पुलिस अधीक्षक कोटद्वार/नोडल अधिकारी ऑपरेशन स्माइल जया बलोनी द्वारा हरी झंडी दिखाकर कोतवाली कोटद्वार से रैली का शुभारंभ किया। उन्होंने स्वयं छात्र-छात्राओं का उत्साहवर्धन किया। जागरूकता रैली के दौरान वाहन चालकों से मानव तस्करी व गुमशुदगी पर रोक लगाने हेतु वाहन में सफर कर रहे अकेले बालक, बालिका या संदिग्ध व्यक्ति की सूचना नजदीकी थाने पर देने हेतु प्रेरित किया गया। साथ ही पुलिस टीम द्वारा बसों, टैक्सियों, ऑटो, बस स्टेशन, रेलवे स्टेशन व भीड़भाड़ वाले सार्वजनिक स्थानों पर जागरूकता सम्बन्धी पम्पलेट चस्पा किए गए।
रैली के दौरान छात्र-छात्राओं ने बिछड़ों को अपनों से मिलाना हैं, ऑपरेशन स्माईल को सफल बनाना है।

अन्‍य खबरो के लिए नीचे लिंक पर जाए। 

युटयुब चैनलhttps://www.youtube.com/channel/UCVCkmiPBWlGDz-Vyi8c2Xlg

फेसबुक पेजhttps://www.facebook.com/Voicemountains

व्‍हाटअपhttps://chat.whatsapp.com/KX9oESnS9NHE5fGoUMwOs

Contact- jagjigyasu@gmail.com  9811943221

Related Articles

पौडी- तनीषा रावत ने लगातार तीसरी बार नेट उत्तीर्ण कर बढ़ाया क्षेत्र का गौरव

रिपोर्ट महिपाल रावत जयहरीखाल। भक्त दर्शन राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, जयहरीखाल के हिंदी...

कल्जीखाल-पशुधन सहायक श्री बलवीर सिंह पशु चिकित्सालय सेवानिवृत्त विदाई समारोह।

रिपोर्ट  विक्रम पटवाल पशुधन सहायक श्री बलवीर सिंह पशु चिकित्सालय कल्जीखाल सेवानिवृत्त...

पौड़ी के हरिश रावत को दिल्ली पुलिस के अतिरिक्त पुलिस आयुक्त ने किया सम्मानित

जिम्मेदार एवं जनसरोकार से जुड़ी पत्रकारिता के लिए मिला प्रशंसा-पत्र, सम्मान से...

देहरादून-छात्रों के भविष्य की सुरक्षा को लेकर मुख्यमंत्री को ज्ञापन

उत्तराखंड महिला मंच, उत्तराखंड इंसानियत मंच एवं छात्र हित समर्थक जनसंगठनों ने...