Home उत्तराखंड गोपेश्‍वर-चारधाम यात्रा पर वीडियोंग्राफी रील्‍स बनाते हुए 15 लोगो पर हुई कार्यवाही
उत्तराखंड

गोपेश्‍वर-चारधाम यात्रा पर वीडियोंग्राफी रील्‍स बनाते हुए 15 लोगो पर हुई कार्यवाही

रिपोर्ट नितेन्‍द्र कैंथोला

गोपेश्वर (चमोली)। प्रदेश सरकार की ओर से चारधाम यात्रा के दौरान धामों के 50 मीटर के दायरे में वीडियोग्राफी और रील्स बनाने पर प्रतिबंध लगाया गया है। जिसके चलते बुधवार को धाम में वीडियोग्राफी और रील्स बनाते हुए 15 लोगों पर पुलिस की ओर से चालानी कार्रवाई की गई है।

वर्चुअल पुलिस थाने से मिली जानकारी के अनुसार रवर्तमान में प्रदेश में चारधाम यात्रा प्रचलित है और जिसमें देश विदेश से लाखों की संख्या में श्रद्धालु श्रद्धा भक्ति लेकर बद्री नारायण के द्वार पर पहुंच रहे है। चारधाम यात्रा हमारी आस्था, पहचान से जुड़ी है, चमोली पुलिस का यही प्रयास है कि यात्री यहां से बेहतर अनुभव लेकर जाएं। वर्तमान में धामों में रील्स और वीडियोग्राफी के ट्रेंड के बढ़ते चलन के कारण श्रद्धालुओं को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था जिसको देखते हुए राज्य सरकार ने बदरीनाथ धाम मन्दिर परिसर की परिधि के 50 मीटर में वीडियोग्राफी और रील्स को प्रतिबन्धित किया गया। बुधवार को थाना बदरीनाथ पुलिस की ओर से मन्दिर परिसर में वीडियोग्राफी और रील्स बनाने वाले 15 व्यक्तियों के मोबाइल फोन आठ घंटे जब्त रखने और चालानी कार्रवाई करने के पश्चात बाद सख्त हिदायत दी गई। चार धाम यात्रा पर जाने वाले इस पर ध्‍यान अवश्‍य दे। और नियमो का पालन करे।

अन्‍य खबरो के लिए नीचे लिंक पर जाए। 

युटयुब चैनलhttps://www.youtube.com/channel/UCVCkmiPBWlGDz-Vyi8c2Xlg

फेसबुक पेजhttps://www.facebook.com/Voicemountains

व्‍हाटअपhttps://chat.whatsapp.com/KX9oESnS9NHE5fGoUMwOs

Contact- jagjigyasu@gmail.com  9811943221

Related Articles

पहाड़ की खेती को संवारने गांववालों ने बढ़ाया कदम, कुंणकोली में स्वैच्छिक चकबंदी तेज

रिपोर्ट संध्‍या रावत जिज्ञासु रानीखेत (अल्मोड़ा), 16 अक्टूबर। पहाड़ की बिखरी खेती...

उत्तराखंड में भूकंप के झटकों की सूचना, रुद्रप्रयाग के आसपास 4.6 तीव्रता का अनुमान

रिपोर्ट हिमांशु मेहरा गैरसैंण/रुद्रप्रयाग, 6 अक्टूबर 2026। उत्तराखंड में मंगलवार रात भूकंप...

विद्यालय को विद्यालय ही रहने दीजिए, रोज़ का मेला मत बनाइए!

आज शिक्षण स्तर क्यों गिर रहा है और अभिभावक सरकारी विद्यालयों से...

नानकमत्ता विधानसभा चुनाव कार्यालय का उद्घाटन, पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता रहे मौजूद

झनकट ग्राम सभा में हुआ कार्यक्रम, बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने की...