Home उत्तराखंड पौडी रिखणीखाल से एक चौंकानी वाली खबर, एक स्कूल में एक छात्र के पीछे 5 कर्मचारियों की नौकरी पक रही है।
पौडी

रिखणीखाल से एक चौंकानी वाली खबर, एक स्कूल में एक छात्र के पीछे 5 कर्मचारियों की नौकरी पक रही है।

रिपोर्ट  प्रभूपाल सिंह रावत

जानकारी मिली है कि जनपद गढ़वाल के रिखणीखाल प्रखंड के एक राजकीय प्राथमिक विद्यालय क्वीराली तोल्यो के प्राथमिक विद्यालय में कक्षा एक से कक्षा पांच की कक्षाओं में गिनती का एक अकेला छात्र पढ़ाई करता है।वह भी दो किलोमीटर दूर के गाँव बिशणगयाऊ से जंगल के रास्ते आता है।उसे कभी-कभार उसके अभिभावक स्कूल तक छोडने आते हैं। वह भी सप्ताह में एक या दो दिन ही,जंगल होने के कारण जंगली जानवरों का भय बना रहता है।

मात्र एक छात्र के पठन-पाठन आदि के लिए 2 अध्यापक, 2 ऑगनबाडी कार्य कत्री व 1 भोजनमाता की नौकरी पक रही है।जो कि इलाके में एक चौंकानी वाली खबर बनी है।ऑगनबाडी कार्य कत्री व भोजनमाता स्थानीय महिलायें हैं। अध्यापकों में दीपदर्शन व भगवान दास के नाम सामने आ रहे हैं। ये जानकारी स्थानीय समाजसेवी विनोद मैंदोला से मिली है।

जब उसी क्षेत्र के संकुल प्रभारी प्रमोद कुमार चौधरी से जानना चाहा तो उन्होनें भी इस बात को स्वीकार किया, तथा कहा जंगल इलाका होने व पलायन के मध्य नजर ऐसा देखने को मिल रहा है।

अन्‍य खबरो के लिए नीचे लिंक पर जाए। 

युटयुब चैनलhttps://www.youtube.com/channel/UCVCkmiPBWlGDz-Vyi8c2Xlg

फेसबुक पेजhttps://www.facebook.com/Voicemountains

व्‍हाटअपhttps://chat.whatsapp.com/KX9oESnS9NHE5fGoUMwOs

Contact- jagjigyasu@gmail.com  9811943221

Related Articles

पौडी- शिव मंदिर जीर्णोद्धार को मिली मंजूरी, श्रीकोट सहयोग समिति की बैठक में!

रिपोर्ट विक्रम पटवाल पौडी- ग्राम श्रीकोट,पट्टी खातस्यू,ब्लॉक पाबौ जिला पौड़ी गढ़वाल के...

रिखणीखाल- उम्र के आखिरी पड़ाव में भी महिलाएं वृद्धावस्था पेंशन पाने के लिए सिस्टम की लापरवाही से भटक रही हैं।

रिपोर्ट प्रभुपाल सिंह रावत बुढ़ापे का सहारा माने जाने वाली वृद्धावस्था पेंशन...

उत्तराखंड राज्य प्राथमिक शिक्षक संघ शाखा नैनी डांडा के तत्वावधान में एक दिवसीय धरना प्रदर्शन

रिपोर्ट महिपाल रावत आज दि0 10 जुलाई 2026 को उत्तराखंड राज्य प्राथमिक...

रिखणीखाल-काश्तकारों को सड़क के लिए अधिगृहित भूमि का मुआवजा भुगतान करने में देरी पर काश्तकार नाराज।

रिपोर्ट प्रभुपाल सिंह रावत लैंसडौन विधान सभा के अन्तर्गत रिखणीखाल प्रखंड के...