Home उत्तराखंड पौडी पौडी-मासों गांव में पद्मश्री डाॅक्टर कठोच का सम्मान
पौडी

पौडी-मासों गांव में पद्मश्री डाॅक्टर कठोच का सम्मान

पौड़ी गढ़वाल
अन्न जहां का हमने खाया, वस्त्र जहां के हमने पहने वह है प्यारा हिन्दुस्तान, हिन्दुस्तान, हिन्दुस्तान। आज भी किसी राष्ट्रीय पर्व या कार्यक्रम विशेष के अवसर पर विद्यालयों में विद्यार्थी जब यह नारा लगाते हैं तो उनकी राष्ट्र के प्रति समर्पण की भावना और भी अधिक बलवती हो जाती है। ठीक इसी प्रकार जननी जन्मभूमि के प्रति अपनी अगाध श्रद्धा और निष्ठा रखने वाले एक बालक की जिज्ञासा जब इतिहास के छात्र के तौर पर भी पूरी नहीं हो पाती तो वह बालक इतिहास के छात्र से इतिहास शिक्षक हो जाता है और पहाड़प्रेम की यह पराकाष्ठा इतिहास के इस शिक्षक को इतिहासकार का बना देती है। फिर एक दिन भारतीय संस्कृति,इतिहास और पुरातत्व शोध के कार्यों के लिए इस इतिहासकार को भारत सरकार पद्मश्री सम्मान के सम्मानित करती है। यहां पर हम बात कर रहे हैं उत्तराखंड के लब्ध प्रतिष्ठित इतिहासकार डाॅक्टर यशवंत सिंह कठोच की। डाॅक्टर कठोच को 22 अप्रैल 2024 को राष्ट्रपति भवन में महामहिम राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने पद्मश्री सम्मान से सम्मानित किया।


पौड़ी गढ़वाल के एकेश्वर विकासखंड में मासौं गांव निवासी 88 वर्षीय डाॅक्टर यशवंत सिंह कटोच को ‘डाॅक्टर कटोच सम्मान समिति’ ने मासों गांव में उनके पैतृक निवास स्थान पर उन्हें सम्मानित किया। इस अवसर पर श्रीनगर से आए श्रीनगर नगर पालिका के पूर्व अध्यक्ष कृष्णानंद मैठाणी, उमा घिल्डियाल, अनिल स्वामी, बुढोली से आए कुंवर सिंह नेगी, देहरादून से आए सेवानिवृत्त अभियंता अर्जुन सिंह पंवार,सीमा सजवाण,दीपा रावत ने डाॅक्टर कठोच के इतिहास,शिक्षा, समाज और संस्कृति के क्षेत्र में किए गए कार्यों का उल्लेख किया। साथ ही स्थानीय लोगों ने चौंदकोट जनशक्ति मार्ग के निर्माण और आंदोलन में पद्मश्री डाॅक्टर यशवंत सिंह कठोच के पिताजी स्वर्गीय मकर सिंह रावत के नेतृत्व और योगदान को भी स्मरण किया।
कार्यक्रम का संचालन कर्नल कुंदन सिंह रावत, विजय सिंह रावत, कैलास थपलियाल और अन्य स्थानीय निवासियों ने संयुक्त रूप से किया। ढोल-दमाऊ वाद्य यंत्रों की थाप पर उत्साहपूर्ण वातावरण में आयोजित इस ठेड पहाड़ी आयोजन में महिला मंगल दलों की महिलाओं द्वारा गढ़वाली गीत और नृत्यों की प्रस्तुतियां विशेष आकर्षण का केन्द्र रहीं।

अन्‍य खबरो के लिए नीचे लिंक पर जाए। 

युटयुब चैनलhttps://www.youtube.com/channel/UCVCkmiPBWlGDz-Vyi8c2Xlg

फेसबुक पेजhttps://www.facebook.com/Voicemountains

व्‍हाटअपhttps://chat.whatsapp.com/KX9oESnS9NHE5fGoUMwOs

Contact- jagjigyasu@gmail.com  9811943221

Related Articles

पौडी- शिव मंदिर जीर्णोद्धार को मिली मंजूरी, श्रीकोट सहयोग समिति की बैठक में!

रिपोर्ट विक्रम पटवाल पौडी- ग्राम श्रीकोट,पट्टी खातस्यू,ब्लॉक पाबौ जिला पौड़ी गढ़वाल के...

रिखणीखाल- उम्र के आखिरी पड़ाव में भी महिलाएं वृद्धावस्था पेंशन पाने के लिए सिस्टम की लापरवाही से भटक रही हैं।

रिपोर्ट प्रभुपाल सिंह रावत बुढ़ापे का सहारा माने जाने वाली वृद्धावस्था पेंशन...

उत्तराखंड राज्य प्राथमिक शिक्षक संघ शाखा नैनी डांडा के तत्वावधान में एक दिवसीय धरना प्रदर्शन

रिपोर्ट महिपाल रावत आज दि0 10 जुलाई 2026 को उत्तराखंड राज्य प्राथमिक...

रिखणीखाल-काश्तकारों को सड़क के लिए अधिगृहित भूमि का मुआवजा भुगतान करने में देरी पर काश्तकार नाराज।

रिपोर्ट प्रभुपाल सिंह रावत लैंसडौन विधान सभा के अन्तर्गत रिखणीखाल प्रखंड के...