Home उत्तराखंड चमोली जोशीमठ-कन्या पूजन से सभी बाधा दूर होती है
चमोली

जोशीमठ-कन्या पूजन से सभी बाधा दूर होती है

रिपोर्ट कमलेश पुरोहित

ज्योतिर्मठ शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती ‘१००८’ महाराज

16 अप्रैल 2024
जोशीमठ, बदरीनाथ

चैत्र नवरात्रि के अवसर पर जहां देश के कोने कोने में भगवती की उपासनाएं होती हैं वहीं हिमालय के चमोली जिले के जोशीमठ में ज्योतिष्पीठाधीश्वर जगद्गुरु शङ्कराचार्य स्वामिश्रीः अविमुक्तेश्वरानन्दः सरस्वती ‘१००८’ जी महाराज के आशीर्वाद से विगत वर्षों से आरम्भ हुई नवरात्रि महामहोत्सव के क्रम में वर्ष भर के चारो नवरात्रि में देवी की बृहद् उपासनाएं होती हैं , इस चैत्र नवरात्रि के मध्य एक हजार कन्याओं की पूजा होती है , आज अष्टमी से इस क्रम को आरम्भ किया गया है । आज लगभग दो सौ से अधिक कन्याओं की पूजा की गई । ज्योतिर्मठ के

शंकराचार्य हाल में और अनेक अन्य स्थानों पर पूजा करके सभी का आशीर्वाद प्राप्त किया गया । ज्योतिर्मठ के व्यवस्थापक विष्णुप्रियानन्द ब्रह्मचारी के कुशल संयोजक में सहस्र कन्या पूजन का क्रम अगले दो दिन और चलेगा जिसमें सहस्र की संख्या पूरी की जाएगी । आज की पूजा में उपस्थित रहे सर्वश्री शिवानन्द उनियाल, महिमानन्द उनियाल, प्रवीण नौटियाल, कमलेशकान्त कुकरेती, दिनेश सती, सरिता उनियाल, जगदीश उनियाल, शोभा फर्स्वाण, सम्पत्ति देवी, वैभव सकलानी, आशीष उनियाल, जगदीश उनियाल, प्रियंका देवी आदि उपस्थित रहे ।

अन्‍य खबरो के लिए नीचे लिंक पर जाए। 

युटयुब चैनलhttps://www.youtube.com/channel/UCVCkmiPBWlGDz-Vyi8c2Xlg

फेसबुक पेजhttps://www.facebook.com/Voicemountains

व्‍हाटअपhttps://chat.whatsapp.com/KX9oESnS9NHE5fGoUMwOs

Contact- jagjigyasu@gmail.com  9811943221

Related Articles

चमोली-सिटी गैस नेटवर्क को लेकर जिलाधिकारी ने की समीक्षा

रिपोर्ट कमलेश पुरोहित एलएनजी व सीएनजी स्टेशन के लिए उपयुक्त भूमि चयन...

चमोली-3 अक्टूबर को प्रकाशित होगी अंतिम मतदाता सूची,63,347 नोटिसों पर सुनवाई पूरी, सभी प्रकरण अपलोड

चमोली 09 सितम्बर 2026 (सू.वि.) रिपोर्ट कमलेश पुरोहित 03 अक्टूबर को प्रकाशित...

रक्षाबंधन पर रक्षा सूत्र बांधकर किया समळौ॑ण पौधारोपण। नन्दा जोशी।।

रिपोर्ट लोकेन्‍द्र रावत जनपद चमोली के विकास खण्ड कर्णप्रयाग के ग्राम जयकण्डी...

अक्षत नाट्य संस्था गोपेश्वर ने नव नियुक्त मुख्य चिकित्साधिकारी चमोली का किया भव्य स्वागत

रिपोर्ट लोकेन्‍द्र रावत एंकर / नवनियुक्त मुख्य चिकित्साधिकारी चमोली डा० राजीव पाल...