Home उत्तराखंड चमोली वीर माधो सिंह भंडारी उत्तराखंड प्रौधोगिकी विश्वविद्यालय द्वारा गोपेश्वर मे नशा मुक्ति एवं साइबर सिक्योरिटी पर संगोष्ठी।
चमोली

वीर माधो सिंह भंडारी उत्तराखंड प्रौधोगिकी विश्वविद्यालय द्वारा गोपेश्वर मे नशा मुक्ति एवं साइबर सिक्योरिटी पर संगोष्ठी।

रिपोर्ट  लोकेन्‍द्र रावत

वीर माधो सिंह भंडारी उत्तराखंड प्रौधोगिकी विश्वविद्यालय, देहरादून के परिसर संस्थान प्रौद्योगिकी संस्थान गोपेश्वर के सभागार में नशा मुक्ति एवं साइबर सिक्योरिटी विषय पर एक संगोष्ठी का आयोजन किया गया। जिसमे जनपद चमोली के नारकोटिक्स डिपार्टमेंट से श्री राजेंद्र सिंह रावत एवं श्री चंदन नागरकोटी द्वारा छात्रों को नशा मुक्ति और साइबर क्राइम पर जानकारी दी गयी।
श्री चंदन नागरकोटी द्वारा नशे से जुड़ी बातों को संस्थान के छात्र-छात्राओं के सम्मुख रखा गया तथा भविष्य में इनके सेवन से स्वास्थ्य एवं समाज पर पढ़ने वाले दुष्प्रभाव से भी अवगत कराया गया। इसी कार्यक्रम में श्री राजेंद्र सिंह रावत द्वारा संस्थान के छात्र-छात्राओं को साइबर क्राइम एवं साइबर सिक्योरिटी से जुड़ी हुई बातों से अवगत कराया गया तथा वर्तमान में लोगों के साथ ऑनलाइन माध्यम से हो रही धोखाधड़ी या फ्रॉड कॉल से भी अवगत कराया गया । इस अवसर पर संस्थान के कुलसचिव, श्री संदीप कंडवाल अधिष्ठाता छात्र कल्याण श्री अरुण नेगी, कार्यक्रम की संयोजिका श्रीमती मोनिका बर्त्तवाल व अन्य शिक्षक श्री आशीष चंद्र, श्री जगनंदन नेगी एवं संस्थान के समस्त छात्र-छात्रायें उपस्थित रहे।

अन्‍य खबरो के लिए नीचे लिंक पर जाए। 

युटयुब चैनलhttps://www.youtube.com/channel/UCVCkmiPBWlGDz-Vyi8c2Xlg

फेसबुक पेजhttps://www.facebook.com/Voicemountains

व्‍हाटअपhttps://chat.whatsapp.com/KX9oESnS9NHE5fGoUMwOs

Contact- jagjigyasu@gmail.com  9811943221

Related Articles

चमोली-सिटी गैस नेटवर्क को लेकर जिलाधिकारी ने की समीक्षा

रिपोर्ट कमलेश पुरोहित एलएनजी व सीएनजी स्टेशन के लिए उपयुक्त भूमि चयन...

चमोली-3 अक्टूबर को प्रकाशित होगी अंतिम मतदाता सूची,63,347 नोटिसों पर सुनवाई पूरी, सभी प्रकरण अपलोड

चमोली 09 सितम्बर 2026 (सू.वि.) रिपोर्ट कमलेश पुरोहित 03 अक्टूबर को प्रकाशित...

रक्षाबंधन पर रक्षा सूत्र बांधकर किया समळौ॑ण पौधारोपण। नन्दा जोशी।।

रिपोर्ट लोकेन्‍द्र रावत जनपद चमोली के विकास खण्ड कर्णप्रयाग के ग्राम जयकण्डी...

अक्षत नाट्य संस्था गोपेश्वर ने नव नियुक्त मुख्य चिकित्साधिकारी चमोली का किया भव्य स्वागत

रिपोर्ट लोकेन्‍द्र रावत एंकर / नवनियुक्त मुख्य चिकित्साधिकारी चमोली डा० राजीव पाल...