पौडी

प्रख्यात इतिहासकार व चित्रकार डॉक्टर रणवीर सिंह चौहान शोक सभा कर दी श्रद्धांजलि!

जगमोहन डांगी ग्रामीण पत्रकार!

प्रख्यात इतिहासकार व चित्रकार डॉक्टर रणवीर सिंह चौहान को विभिन्न समाजिक संगठनों एवं व्यापार सभा कोटद्वार, लैसडाउन, पैतृक गांव डांगी में शोक सभा कर दी श्रद्धांजलि उत्तराखंड के प्रख्यात इतिहासकार व चित्रकार,गीतकार डॉक्टर रणवीर सिंह चौहान निधन पर कोटद्वार,लैंसडाउन पैतृक गांव में शोक व्यक्त कर श्रद्धांजलि अर्पित की गई 86 वर्षीय डॉक्टर रणवीर सिंह चौहान का कल देवी नगर कोटद्वार में अपने निवास स्थान पर निधन हो गया था उनकी कर्मभूमि सैनिक छावनी लैंसडाउन रही वर्तमान में वे अपने पुत्र आशीष चौहान के साथ देवी नगर कोटद्वार में रहते थे। उनके निधन पर साहित्यांचल संस्था कोटद्वार,व्यापार सभा कोटद्वार लैसडाउन,साहित्य जगत जुड़ी हस्तियों एवं राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों ने भी डॉ चौहान के निधन पर शोक व्यक्त किया शोक व्यक्त करने वालो में इसमें पूर्व मुख्यमंत्री सांसद तीरथ सिंह रावत ,पूर्व स्वास्थ्य मंत्री सुरेंद्र सिंह नेगी, कोटद्वार विधायक व स्पीकर ऋतु खंडूरी,पूर्व विधायक शैलेंद्र रावत,पद्मश्री मधुरी बड़थ्वाल,संगीतकार व गीतकार राजेंद्र सिंह चौहान,सुप्रसिद्ध लोक गायक संतोष खेतवाल,लोक गायक विजय सैनाली,हास्य कलाकार पूर्व राजमंत्री घनानंद, उत्तराखंड महिला मंच निर्मला बिष्ट,कांग्रेस नेता विनोद चौहान, साहित्यांचल संस्था कोटद्वार के अध्यक्ष चंद्र प्रकाश नैथानी,प्रेस क्लब कोटद्वार के पूर्व अध्यक्ष नागेंद्र उनियाल,पूर्व कर्मचारी नेता सुरेन्द्र लाल आर्य ‘सर्वोदयी ,वरिष्ठ पत्रकार गणेश खुगशाल गणी,त्रिभुवन उनियाल,लेखक व्यंगकार नरेंद्र काठेत लोक गायक अनिल बिष्ट,समाजिक कार्यकर्ता ग्रामीण पत्रकार जगमोहन डांगी,महिला मंगल दल डांगी अध्यक्ष नीतू लिंगवाल आदि ने शोक व्यक्त किया। सभी समाजिक संस्थानों ने अपने अपने और से शोक सभा आयोजित कर डा चौहान को श्रद्धा सुमन अर्पित किए।

पहाड से जुडी अन्‍य खबरो को देखे

युटयुब चैनलhttps://www.youtube.com/channel/UCVCkmiPBWlGDz-Vyi8c2Xlg

फेसबुक पेजhttps://www.facebook.com/Voicemountains

व्‍हाटअपhttps://chat.whatsapp.com/KX9oESnS9NHE5fGoUMwOs

Contact- jagjigyasu@gmail.com  9811943221

Related Posts