चमोली

जनपद चमोली के विकास खंड नन्दा नगर समळौ॑ण पौध रोपी।

रिपोर्ट  कमलेश पुरोहित

समळौ॑ण पौध रोपी।
जनपद चमोली के विकास खंड नन्दा नगर के ग्राम सै॑ती में स्वर्गीय श्री रामदयाल मै॑दोली एवं श्रीमती केदारी देवी के सुपुत्र की शादी के बाद नव दम्पत्ति राजेश एवं तनुजा ने घर के आंगन में संतरे का समलौण पौधा रोपकर शादी को यादगार बनाने के साथ साथ पर्यावरण संरक्षण एवं संवर्धन का संदेश दिया, पौधे के संरक्षण की जिम्मेदारी स्वयं  श्रीमती तनुजा देवी ने ली। कार्यक्रम का संचालन समलौण आंदोलन की संयोजिका श्रीमती नन्दा देवी जोशी ने किया, उन्होंने कहा वृक्ष मानव के लिए जन्म से मरणोपरांत तक आवश्यकता होती है,ऐ हमारे जीवन के आधार होते हैं, इनके बिना जीवन संभव नहीं है, समलौण पहल हर संस्कारों के उपलक्ष में पौधारोपण छोटी छोटी इकाई समलौण सेनाओं के माध्यम से किया जाता है, जिससे पर्यावरण में मजबूती आ रही है और पुरस्कार राशि से गांव की आर्थिक दशा में मजबूती आ रही है, उन्होंने क्षेत्रवासियों से हर संस्कारों के उपलक्ष में समलौण पौधारोपण करने की अपील की।

Related Posts