Home उत्तराखंड पौडी रिखणीखाल के ग्राम पंचायत भवन नावेतल्ली की हालत जर्जर, जीवित रहने की लगा रहा गुहार।
पौडी

रिखणीखाल के ग्राम पंचायत भवन नावेतल्ली की हालत जर्जर, जीवित रहने की लगा रहा गुहार।

रिपोर्ट प्रभु पाल सिंह रावत

जनपद पौड़ी गढ़वाल के ग्राम पंचायत नावेतल्ली में जून 2008 में स्वर्गीय दिलवर सिंह गुसांई की स्मृति में भूमिदान देकर पंचायत भवन बनाया गया था,लेकिन तब से अभी तक मरम्मत के अभाव में दम तोड़ रहा है।इन पन्द्रह सालों में मरम्मत के नाम पर सिर्फ लीपापोती ही होती रही।आज की तिथि में भवन जीर्ण शीर्ण हालत में है।भवन के छत का लेंटर जगह-जगह से उखड़ गया है।खिड़की दरवाजे रंग रोगन के अभाव में सड़ गल गये हैं। भवन का फर्श भी उखड़ गया तथा जमीन दब गयी है।छत भी झुक गयी है।रंग रोगन के नाम पर सफेदी की जगह काला काला ही नजर आता है।छत पर कयी जगह चगते हैं। कभी भी छत गिर सकती है।कयी बार हुक्मरानों को अवगत कराया गया लेकिन निराशा ही हुई।

अब क्या पता इस खबर के जाने से जिला प्रशासन के ऑख कान खुल जाये।सरकार दावे तो बहुत करती है लेकिन असली हकीकत यही है जो कैमरे के सामने है।

Related Articles

पौडी- शिव मंदिर जीर्णोद्धार को मिली मंजूरी, श्रीकोट सहयोग समिति की बैठक में!

रिपोर्ट विक्रम पटवाल पौडी- ग्राम श्रीकोट,पट्टी खातस्यू,ब्लॉक पाबौ जिला पौड़ी गढ़वाल के...

रिखणीखाल- उम्र के आखिरी पड़ाव में भी महिलाएं वृद्धावस्था पेंशन पाने के लिए सिस्टम की लापरवाही से भटक रही हैं।

रिपोर्ट प्रभुपाल सिंह रावत बुढ़ापे का सहारा माने जाने वाली वृद्धावस्था पेंशन...

उत्तराखंड राज्य प्राथमिक शिक्षक संघ शाखा नैनी डांडा के तत्वावधान में एक दिवसीय धरना प्रदर्शन

रिपोर्ट महिपाल रावत आज दि0 10 जुलाई 2026 को उत्तराखंड राज्य प्राथमिक...

रिखणीखाल-काश्तकारों को सड़क के लिए अधिगृहित भूमि का मुआवजा भुगतान करने में देरी पर काश्तकार नाराज।

रिपोर्ट प्रभुपाल सिंह रावत लैंसडौन विधान सभा के अन्तर्गत रिखणीखाल प्रखंड के...