Home उत्तराखंड देहरादून देहरादुन-बोरियम साल्ट युक्त खतरनाक पटाखो की बिक्री तथा प्रयोग करने वालों पर सख्त कदम उठाने की मांग
देहरादून

देहरादुन-बोरियम साल्ट युक्त खतरनाक पटाखो की बिक्री तथा प्रयोग करने वालों पर सख्त कदम उठाने की मांग

सर्वोच्च न्यायालय द्वारा जारी आदेशों के अंतर्गत बोरियम साल्ट युक्त खतरनाक पटाखो की बिक्री तथा प्रयोग करने वालों पर सख्त कदम उठाने की मांग करते हुए पर्यावरण संरक्षण हेतू कार्यरत संयुक्तनागरिकसंगठन की ओर से मुख्यसचिव,गृहसचिव,पर्यावरण सचिव,प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड को भेजे गये पत्र मे मांग की गयी है की खतरनाक रसायनों से युक्त भयानक आवाज तथा धूआ फैलाने वाले पटाखे जिससे सल्फर डाइऑक्साइड नाइट्रोजन आदि गैसै निकलती पर कड़ी से रोक लगाने हेतू तत्काल कदम उठाये जाये।बताया गया है की ये गैसै वरिष्ठ नागरिकों, महिलाओं, बच्चों समेत पशु पक्षियों और जल जीवो के स्वास्थ्य को भी आघात पहुंचाती हैं।  भयानक आवाज युक्त ये खतरनाक पटाखे कैंसर, अस्थमा, हृदय रोग और इम्यूनिटी की कमी का भार झेल रहे रोगियों के लिए ज्यादा हानिकारक है और ध्वनि और वायु प्रदूषण में भारी वृद्धि के भी आधार है। सर्वोच्च न्यायालय द्वारा सभी राज्यों को जारी सम्बन्धित निर्देशो का अनुपालन का दायित्वबोध बताते हुए जनहित मे इको फ्रेंडली पटाखे,आतिशबाजी की बिक्री लाईसेंसधारियो सुनिश्चित करने और इनका प्रयोग रात्रि 8:00 से 10:00 तक का ही निर्धारण करने हेतू तत्काल कदम उठाने की भी मांग पत्र मे की गयी है।पत्र की प्रतिलिपि जिलाधिकारी तथा वरिष्ठ पुलिसअधीक्षक को भी भेजी गयी है।पर्यावरणप्रेमी रेजिडेंट वेलफेयर एसोसिएशन की डॉक्टर अनिल जग्गी सुनील गुप्ता निलेश राठी सामान्य मंच के विनोद नौटियाल, समाजसेवी जगमोहन मेहंदीरत्ता, आंदोलनकारी मंच के प्रदीप कुकरेती, पेंशनर एसोसिएशन के दिनेश भंडारी,इको ग्रुप समिति की आशीष गर्ग, संसदे के सुशील त्यागी, जसबीर सिंह रेनोत्रा आदि ने भी इस मांग पर अपनी सहमति व्यक्त की है। प्रेषक सुशील त्यागी सचिव संयुक्तनागरिकसंगठन देहरादून। दिनांक 11नवमबर 2023।

Related Articles

देवभूमि कार्ड नहीं,सशक्त भू-कानून और मूल निवास का अधिकार चाहिए : उत्तराखण्ड क्रान्ति दल

देहरादून। उत्तराखण्ड में जमीनों की धड़ल्ले से हो रही खरीद-फरोख्त पर विवाद का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। हालिया प्रकरणों के सार्वजनिक होने के बाद उत्तराखण्ड क्रान्ति दल एक बार फिर इस गंभीर मुद्दे पर मुखर हो गया है। कचहरी रोड स्थित केंद्रीय कार्यालय में भू-कानून और सरकार के प्रस्तावित ‘देवभूमि कार्ड’ को लेकर पार्टी की महत्वपूर्ण मंथन बैठक आयोजित की गई। बैठक में राज्य सरकार द्वारा प्रस्तावित ‘देवभूमि कार्ड’ की अवधारणा, प्रदेश में लगातार हो रही जमीनों की खरीद-फरोख्त तथा मूल निवासियों के अधिकारों से जुड़े गंभीर विषयों पर विस्तृत चर्चा की गई। बैठक में वक्ताओं ने एक स्वर में कहा कि उत्तराखण्ड के मूल निवासियों के अधिकारों की रक्षा के लिए मजबूत, स्पष्ट और प्रभावी भू-कानून की आवश्यकता है। सरकार जिस प्रकार ‘देवभूमि कार्ड’ की व्यवस्था लागू करने की बात कर रही है, वह प्रदेश की मूल समस्या का समाधान नहीं है। इससे उत्तराखण्ड के मूल निवासियों के संवैधानिक, सामाजिक और भूमि संबंधी अधिकारों को वह संरक्षण नहीं मिलेगा जिसकी आज आवश्यकता है। उत्तराखण्ड क्रान्ति दल के मूल निवास भू-कानून प्रकोष्ठ के अध्यक्ष लूशुन टोडरिया ने चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि वर्तमान समय में प्रदेश के पर्वतीय क्षेत्रों में बाहरी व्यक्तियों एवं प्रॉपर्टी डीलरों द्वारा सोशल मीडिया के माध्यम से खुलेआम जमीन खरीदने और बेचने के विज्ञापन प्रसारित किए जा रहे हैं। यह स्थिति उत्तराखण्ड की सांस्कृतिक पहचान, जनसांख्यिकीय संतुलन और प्राकृतिक संसाधनों के लिए गंभीर खतरा पैदा कर रही है। टोडरिया ने आरोप लगाया कि इन गतिविधियों पर प्रभावी रोक लगाने के बजाय राज्य सरकार उदासीन रवैया अपनाए हुए है। उन्होंने कहा कि जिस तरह पौड़ी जिले के सबदरखाल में 144 नाली जमीन बिकने का मामला सामने आया है, उससे स्पष्ट होता है कि उत्तराखण्ड सरकार का भू-कानून जमीनों की बेतहाशा खरीद-फरोख्त पर रोक लगाने में पूरी तरह विफल साबित हो रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि वर्तमान भू-कानून भी भू माफियाओं के हितों को ध्यान में रखकर बनाया गया प्रतीत होता है। टोडरिया ने उत्तराखण्ड सरकार को चेतावनी देते हुए कहा कि अगर जल्द ही प्रदेश में जमीनों की इस बेतहाशा खरीद-फरोख्त पर रोक नहीं लगाई गई तो आगामी विधानसभा चुनाव में उत्तराखण्ड क्रान्ति दल गांव-गांव जाकर सरकार की इस हिमालय विरोधी सोच और उसकी भू-कानून नीति की पोल जनता के सामने खोलेगा। उन्होंने कहा कि उत्तराखण्ड की जमीन को बाजार बनने नहीं दिया जाएगा और इस लड़ाई को निर्णायक स्तर तक ले जाया जाएगा। केंद्रीय महामंत्री सेवानिवृत्त कर्नल देवरानी ने कहा कि जहां प्रदेश की जनता उत्तराखण्ड सरकार से मूल निवास प्रमाण-पत्र की मांग कर रही है, वहीं दूसरी ओर सरकार ‘देवभूमि कार्ड’ बनाकर 15 साल के निवास के आधार पर निवास प्रमाण-पत्र देने की तैयारी कर रही है। उन्होंने कहा कि यह व्यवस्था उत्तराखण्ड के मूल निवासियों के अधिकारों पर सीधा हमला है। सरकार को यह स्पष्ट करना चाहिए कि वह प्रदेश के मूल निवासियों के अधिकारों की रक्षा करना चाहती है या बाहरी लोगों के लिए स्थायी बसावट का रास्ता आसान करना चाहती है।...

दून लाइब्रेरी एवं रिसर्च सेंटर में “क्लाइमेट चेंज – बच्चों की नजर से” कार्यक्रम का सफल आयोजन।

रिपोर्ट विक्रम पटवाल देहरादून मे अब गौरय्या कम दिखती है लाल बासमती...

देहरादून- उत्तराखंड राज्य आंगनबाड़ी कर्मचारी संघ की प्रदेश कमेटी की बैठक।

आज दिनांक 20 जुलाई 2026 को उत्तराखंड राज्य आंगनबाड़ी कर्मचारी संघ की...