Home उत्तराखंड देहरादून देहरादून – 5 विधानसभा क्षेत्र में किया गौरव सैनानी एसोसिएशन उत्तराखंड ने संगठन की कार्यकारिणी का विस्तार
देहरादून

देहरादून – 5 विधानसभा क्षेत्र में किया गौरव सैनानी एसोसिएशन उत्तराखंड ने संगठन की कार्यकारिणी का विस्तार

रिपोर्ट प्रभुपाल सिंह रावत देहरादुन

शिमला बाई पास रोड भंडारी फार्म बडो़वाला देहरादून में आज गौरव सैनानी एसोसिएशन उत्तराखंड ने देहरादून के 5 विधानसभा क्षेत्र में एसोसिएशन की कार्यकारिणी का पूर्णतः विस्तार कर दिया है जिसमें सर्वसम्मति से बतौर अध्यक्ष मसूरी विधानसभा क्षेत्र से चन्द्र वीर थापा, धर्मपुर विधानसभा क्षेत्र से दिनेश नैथानी, सहसपुर विधानसभा क्षेत्र से राजेंद्र बलूनी, रायपुर विधानसभा क्षेत्र से हरीश सकलानी व रायपुर क्षेत्र -2 से विजय भट्ट व डोईवाला विधायक क्षेत्र से राजेंद्र प्रसाद को अध्यक्ष व सभी अन्य पदाधिकारियों को नियुक्त किया गया और आगे एसोसिएशन हर विधानसभा क्षेत्र के ब्लाक व वार्ड स्तर तक भी धीरे धीरे कार्यकारिणी बनायी जायेगी। और आने वाले समय में उत्तराखंड की सभी विधानसभा क्षेत्रों में कार्यकारिणी का गठन व विस्तार किया जाएगा हमारे पूर्व सैनिक हर चुनाव में मजबूती से असर डालेंगे। उत्तराखंड में राजनीतिक पार्टियों ने आज तक केवल पूर्व सैनिकों, वीर नारियों व सैनिक आश्रित परिवारों को का अपने वोट और और पार्टी की भीड़ बढ़ाने के लिए इस्तेमाल किया है पूर्व सैनिकों को आज 8 महीनों से सरकार पूछ तक नहीं रही है लेकिन अब पूर्व सैनिक जाग चुके हैं।अब चंद ही लालची व गुमराह पूर्व सैनिक ही सरकार की पार्टियों में बैठे हैं जिन्हें लेकर सरकार पूर्व सैनिकों के हितों पर बड़े बड़े वादे कर रही है जो कि धरातल पर कुछ नहीं है आज सभी पूर्व सैनिक एकजुट हो चुके हैं एसोसिएशन के सभी पूर्व सैनिक भी आने वाले समय में चुनाव में उन्हीं पूर्व सैनिक प्रत्याशियो का साथ देगा जो आज संगठन के साथ चल रहे हैं मौकापरस्त पूर्व सैनिकों को दरकिनार किया जाएगा और आने वाले समय में संगठन एक बड़ी ताकत बनकर उभरेगा। ओ आर ओ पी का मुद्दा अब संसद में उठने लगा है जब हमारे पूर्व सैनिक सही मांग कर रहे इसलिए मुद्दा संसद तक गया है आगामी अक्टूबर में एसोसिएशन श्रीनगर गढ़वाल, चमोली गढ़वाल व कुमाऊं मंडल के हल्द्वानी में बड़े स्तर पर बैठकें कर रहे हैं जिसमें जिले के सैकड़ों पूर्व सैनिक शामिल होंगे। और अक्टूबर में ही देहरादून के परेड ग्राउंड में उत्तराखंड राज्य स्तर पर हजारों की संख्या में एक रैली प्रदर्शन का आयोजन किया जाएगा।बैठक में आज इस बात पर भी बड़ी चर्चा हुई कि जगह जगह पूर्व सैनिक, वीर नारियों व सैनिक आश्रित परिवारों के साथ जगह जमीन फर्जीवाड़े, बच्चों के कोचिंग इंस्टीट्यूट की धोखाधड़ी मामले लगातार संगठन के पास आ रहें हैं और संगठन लगातार शासन-प्रशासन से इन मामलों पर बातचीत कर रहा है। और कई मामले संगठन निपटा चुका है। आने वाले समय में एसोसिएशन नशा कारोबार, भ्रष्टाचार, पलायन, स्वच्छ भारत अभियान,बेटी बचाओ बेटी बढाओ,भू कानून ,अंकिता हत्याकांड जैसे सामाजिक मुद्दों में भी बढ़ चढ़ कर सहयोग करेगा।हर उस दल के साथ मिलकर काम करेगा जो उत्तराखंड को बचाने की मुहिम में लगे हैं।

***********************************

अपने क्षेत्र की खबरो को आप हमे तथ्‍यों के साथ मेल कर सकते है  या संपर्क करे jagjigyasu@gmail.com  8851979611 पहाड से जुडी अन्‍य खबरो के लिए हमारे चैनल पर जाए   https://www.facebook.com/Voicemountains

https://www.youtube.com/channel/UCVCkmiPBWlGDz-Vyi8c2Xlg

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

देवभूमि कार्ड नहीं,सशक्त भू-कानून और मूल निवास का अधिकार चाहिए : उत्तराखण्ड क्रान्ति दल

देहरादून। उत्तराखण्ड में जमीनों की धड़ल्ले से हो रही खरीद-फरोख्त पर विवाद का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। हालिया प्रकरणों के सार्वजनिक होने के बाद उत्तराखण्ड क्रान्ति दल एक बार फिर इस गंभीर मुद्दे पर मुखर हो गया है। कचहरी रोड स्थित केंद्रीय कार्यालय में भू-कानून और सरकार के प्रस्तावित ‘देवभूमि कार्ड’ को लेकर पार्टी की महत्वपूर्ण मंथन बैठक आयोजित की गई। बैठक में राज्य सरकार द्वारा प्रस्तावित ‘देवभूमि कार्ड’ की अवधारणा, प्रदेश में लगातार हो रही जमीनों की खरीद-फरोख्त तथा मूल निवासियों के अधिकारों से जुड़े गंभीर विषयों पर विस्तृत चर्चा की गई। बैठक में वक्ताओं ने एक स्वर में कहा कि उत्तराखण्ड के मूल निवासियों के अधिकारों की रक्षा के लिए मजबूत, स्पष्ट और प्रभावी भू-कानून की आवश्यकता है। सरकार जिस प्रकार ‘देवभूमि कार्ड’ की व्यवस्था लागू करने की बात कर रही है, वह प्रदेश की मूल समस्या का समाधान नहीं है। इससे उत्तराखण्ड के मूल निवासियों के संवैधानिक, सामाजिक और भूमि संबंधी अधिकारों को वह संरक्षण नहीं मिलेगा जिसकी आज आवश्यकता है। उत्तराखण्ड क्रान्ति दल के मूल निवास भू-कानून प्रकोष्ठ के अध्यक्ष लूशुन टोडरिया ने चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि वर्तमान समय में प्रदेश के पर्वतीय क्षेत्रों में बाहरी व्यक्तियों एवं प्रॉपर्टी डीलरों द्वारा सोशल मीडिया के माध्यम से खुलेआम जमीन खरीदने और बेचने के विज्ञापन प्रसारित किए जा रहे हैं। यह स्थिति उत्तराखण्ड की सांस्कृतिक पहचान, जनसांख्यिकीय संतुलन और प्राकृतिक संसाधनों के लिए गंभीर खतरा पैदा कर रही है। टोडरिया ने आरोप लगाया कि इन गतिविधियों पर प्रभावी रोक लगाने के बजाय राज्य सरकार उदासीन रवैया अपनाए हुए है। उन्होंने कहा कि जिस तरह पौड़ी जिले के सबदरखाल में 144 नाली जमीन बिकने का मामला सामने आया है, उससे स्पष्ट होता है कि उत्तराखण्ड सरकार का भू-कानून जमीनों की बेतहाशा खरीद-फरोख्त पर रोक लगाने में पूरी तरह विफल साबित हो रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि वर्तमान भू-कानून भी भू माफियाओं के हितों को ध्यान में रखकर बनाया गया प्रतीत होता है। टोडरिया ने उत्तराखण्ड सरकार को चेतावनी देते हुए कहा कि अगर जल्द ही प्रदेश में जमीनों की इस बेतहाशा खरीद-फरोख्त पर रोक नहीं लगाई गई तो आगामी विधानसभा चुनाव में उत्तराखण्ड क्रान्ति दल गांव-गांव जाकर सरकार की इस हिमालय विरोधी सोच और उसकी भू-कानून नीति की पोल जनता के सामने खोलेगा। उन्होंने कहा कि उत्तराखण्ड की जमीन को बाजार बनने नहीं दिया जाएगा और इस लड़ाई को निर्णायक स्तर तक ले जाया जाएगा। केंद्रीय महामंत्री सेवानिवृत्त कर्नल देवरानी ने कहा कि जहां प्रदेश की जनता उत्तराखण्ड सरकार से मूल निवास प्रमाण-पत्र की मांग कर रही है, वहीं दूसरी ओर सरकार ‘देवभूमि कार्ड’ बनाकर 15 साल के निवास के आधार पर निवास प्रमाण-पत्र देने की तैयारी कर रही है। उन्होंने कहा कि यह व्यवस्था उत्तराखण्ड के मूल निवासियों के अधिकारों पर सीधा हमला है। सरकार को यह स्पष्ट करना चाहिए कि वह प्रदेश के मूल निवासियों के अधिकारों की रक्षा करना चाहती है या बाहरी लोगों के लिए स्थायी बसावट का रास्ता आसान करना चाहती है।...

दून लाइब्रेरी एवं रिसर्च सेंटर में “क्लाइमेट चेंज – बच्चों की नजर से” कार्यक्रम का सफल आयोजन।

रिपोर्ट विक्रम पटवाल देहरादून मे अब गौरय्या कम दिखती है लाल बासमती...

देहरादून- उत्तराखंड राज्य आंगनबाड़ी कर्मचारी संघ की प्रदेश कमेटी की बैठक।

आज दिनांक 20 जुलाई 2026 को उत्तराखंड राज्य आंगनबाड़ी कर्मचारी संघ की...