Home उत्तराखंड देहरादून देहरादून बढ़ती डेंगू महामारी से बचने के लिए स्‍वास्‍थ्‍य सचिव को सुझावपत्र भेजे गए।
देहरादून

देहरादून बढ़ती डेंगू महामारी से बचने के लिए स्‍वास्‍थ्‍य सचिव को सुझावपत्र भेजे गए।

राज्य में बढ़ती डेंगू माहमारी सहित अन्य संक्रामक रोगो से आम जनजीवन को बचाने के लिए कीटनाशकों के छिड़काव के संसाधनों को अधिक प्रभावी बनाने हेतु संयुक्त नागरिक संगठन की ओर से मुख्यसचिव, स्वास्थ्य सचिव,नगरआयुक्त मेयर तथा जिलाधिकारी को सुझावपत्र भेजे गये।इनमे बताया गया है की सड़कों के किनारे नालों तथा गलियों की छोटी नालियों में फॉगिंग हेतु प्रयोग किया जा रहे दुपहिया तथा बड़े वाहनों में जो मशीनें लगाई गई हैं उनके नोजल धरातल से 4 फीट ऊंचे हैं।इससे फागिंग नालियों में कम और हवा में ज्यादा उड़ायी जा रही है।डेंगू आदि के लारवा नालियो मे रूके पानी में होते हैं,जहा कीटनाशक का प्रभाव निम्नतम होता है।इससे फॉगिंग का मकसद ही खत्म हो जाता है।यदि फॉगिंग मशीनों के नोजल का मुख सीधा नालों नालियों के अन्दर होगा तभी डेंगू लार्वा खत्म होंगे।फागिंग के बाद कीटनाशक पाउडर का छिड़काव भी नालियो में जरूरी है। सुझाव दिया गया है कि सभी फॉगिंग मशीनों के नोजल की लंबाई बढ़ाकर ही नालियों में आटोमैटिक/मैन्युअल रूप से अनिवार्य कराई जाए।यदि निकायो के पास इस मद मे बजट की कमी हो तो आपदा प्रबंधन से भी बजट आबंटित किया जाना उपयुक्त होगा। प्रेषक सुशील त्यागी सचिव संयुक्तनागरिकसंगठन देहरादून।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

देहरादून- उत्तराखंड राज्य आंगनबाड़ी कर्मचारी संघ की प्रदेश कमेटी की बैठक।

आज दिनांक 20 जुलाई 2026 को उत्तराखंड राज्य आंगनबाड़ी कर्मचारी संघ की...

देहरादून-संयुक्त नागरिक संगठन ने आयुक्त गढ़वाल एवं एमडीडीए के अध्यक्ष से मास्‍टर प्‍लान 2041 पर की चर्चा।

आज संयुक्त नागरिक संगठन का शिष्टमंडल पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के आधार पर...

देहरादून- डॉ.अवनीश उनियाल की काव्य पुस्तक ‘धार का पेड़’ का लोकार्पण

रिपोर्ट  विक्रम पटवाल देहरादून, 24 जून 2026।दून पुस्तकालय एवं शोध केंद्र, देहरादून...