Home उत्तराखंड पौडी कोटद्वार मे सक्रिय हुए चंदन तस्‍कर शिवपुर मे बगीचे से आठ चंदन के पेड चोरी।
पौडी

कोटद्वार मे सक्रिय हुए चंदन तस्‍कर शिवपुर मे बगीचे से आठ चंदन के पेड चोरी।

रिपोर्ट  नितेन्‍द्र कैंथोला कोटद्वार

कोटद्वार नगर में कई दिनों बाद एक बार फिर चंदन तस्कर सक्रिय हो गए हैं। बीते बृहस्पतिवार की रात को चंदन तस्करों ने शिवपुर में घराट रोड पर एक घर के पास खेत में खड़े आठ चंदन के पेड़ों पर आरियां चला दी। घटना की जानकारी शुक्रवार सुबह को लगी, जब बगीचे के स्वामी अपने बगीचे में पहुंचे। मामले में पीड़ित की ओर से कोतवाली पुलिस और वन विभाग को सूचना दे दी गई है।

शिवपुर घराट रोड निवासी बसंत बिहारी जोशी पुत्र स्व. कुंज बिहारी जोशी ने बताया कि उन्होंने अपनी भूमि में आंवले का बगीचा विकसित करने के साथ ही घर के आगे आठ चंदन के पेड़ लगाए हुए थे। बृहस्पतिवार रात को करीब 1:00 बजे के करीब चंदन तस्कर आठ साल पुराने इन चंदन के पेड़ों पर आरियां चलाकर चोरी कर ले गए। उन्होंने बताया कि बगीचे में उन्होंने रात को आहट सुनी, जिस पर उन्होंने टार्च जलाकर भी देखा, लेकिन रात को बाघ व हाथी के भय के कारण वह बाहर नहीं आए।

शुक्रवार यानी कल सुबह जब वह बगीचे में पहुंचे, तो चंदन के सभी आठ पेड़ गायब मिले। उन्होंने बताया कि आठ साल पहले उनके घर पर खड़े चंदन के पेड़ को भी तस्कर काट कर ले गए थे। कोटद्वार के रेंजर अजय ध्यानी ने बताया कि मामले में शिकायती पत्र मिल चुका है। मामले की जांच के आदेश दिए गए हैं। जल्द ही तस्करों को तलाश कर उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

Categories

Related Articles

देहरादून- प्रदेश के श्रेष्ठ सौ बच्चों को मिला फूलदेई पुरुस्कार

रिपोर्ट विक्रम पटवाल फूलदेई 2026 के एक माह तक चले रचनात्मक प्रतिभाग...

कारगिल शहीद धर्म सिंह राजकीय इंटर कॉलेज कल्जीखाल में अभिभावक शिक्षक संघ एवं विधालय प्रबंधन समिति का गठन

रिपोर्ट विक्रम पटवाल अभिभावक शिक्षक संघ के अध्यक्ष श्री अर्जुन पटवाल एवं...

पौडी- सतपुली मे पंकज सुसाइड केस में विभिन्न संगठनों का प्रदर्शन

रिपोर्ट जगमेाहन डांगी कांग्रेस, सीपीआई-एमएल और यूकेडी समेत कई राजनीतिक और सामाजिक...