Home उत्तराखंड पौडी लैंसडौन के सेना क्षेत्र में गुलदार ने तीन जवानों पर हमला कर उन्हें घायल कर दिया है।
पौडी

लैंसडौन के सेना क्षेत्र में गुलदार ने तीन जवानों पर हमला कर उन्हें घायल कर दिया है।

रिपोर्ट  नितेन्‍द कैंथोला कोटद्वार

लैंसडौन के सेना क्षेत्र में गुलदार ने तीन जवानों पर हमला कर उन्हें घायल कर दिया है। घायल जवानों का सैनिक अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना के बाद से नगर में एक बार फिर से दहशत का माहौल है। घायल सभी जवान गढ़वाल राइफल्स के है।

सोमवार दोपहर लगभग तीन बजे जवान दुर्गा मंदिर के नीचे वाले मार्ग से होकर गुजर रहे थे। इस बीच घात लगाकर बैठे गुलदार ने उन पर हमला कर दिया। सैन्य सूत्रों के मुताबिक पहला जवान पैदल जा रहा था। जबकि दो अन्य बाइक पर सवार थे। बाइक सवार जवानों को ज्यादा चोटें आई हैं। हमले के बाद तीनों जवानों को सैनिक अस्पताल में भर्ती करवाया गया। जिनमें नायक गोलब गणेश को ज्यादा चोट आने के कारण भर्ती किया गया है,जबकि नायक पी चंटी व हवलदार बीएस गाडेकर को उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई है। पांच माह पहले भी गुलदार ने इसी क्षेत्र में बाइक सवार दो सैनिकों पर हमला कर उन्हें घायल कर दिया था।डीएफओ नवीन पंत ने घटना की पुष्टि की है और कहा कि अधिक जानकारी जुटाई जा रही है।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

पौडी- शिव मंदिर जीर्णोद्धार को मिली मंजूरी, श्रीकोट सहयोग समिति की बैठक में!

रिपोर्ट विक्रम पटवाल पौडी- ग्राम श्रीकोट,पट्टी खातस्यू,ब्लॉक पाबौ जिला पौड़ी गढ़वाल के...

रिखणीखाल- उम्र के आखिरी पड़ाव में भी महिलाएं वृद्धावस्था पेंशन पाने के लिए सिस्टम की लापरवाही से भटक रही हैं।

रिपोर्ट प्रभुपाल सिंह रावत बुढ़ापे का सहारा माने जाने वाली वृद्धावस्था पेंशन...

उत्तराखंड राज्य प्राथमिक शिक्षक संघ शाखा नैनी डांडा के तत्वावधान में एक दिवसीय धरना प्रदर्शन

रिपोर्ट महिपाल रावत आज दि0 10 जुलाई 2026 को उत्तराखंड राज्य प्राथमिक...

रिखणीखाल-काश्तकारों को सड़क के लिए अधिगृहित भूमि का मुआवजा भुगतान करने में देरी पर काश्तकार नाराज।

रिपोर्ट प्रभुपाल सिंह रावत लैंसडौन विधान सभा के अन्तर्गत रिखणीखाल प्रखंड के...