Home उत्तराखंड पौडी विकासखण्ड द्वारीखाल में राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के अन्तर्गत खाद्य,पोषण,स्वास्थ्य, स्वच्छता दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम में प्रमुख द्वारीखाल महेन्द्र सिंह राणा ने की सहभागिता
पौडी

विकासखण्ड द्वारीखाल में राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के अन्तर्गत खाद्य,पोषण,स्वास्थ्य, स्वच्छता दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम में प्रमुख द्वारीखाल महेन्द्र सिंह राणा ने की सहभागिता

रिपोर्ट  विक्रम पटवाल

आज विकासखंड मुख्यालय द्वारीखाल में एन आर एल एम द्वारा दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम सी0डी0एस0 विपिन रावत सभागार में प्रमुख महेंद्र राणा द्वारा मुख्य अतिथि के रूप में प्रतिभाग किया।
प्रशिक्षण में मुख्य अतिथि महेन्द्र सिंह राणा के द्वारा प्रशिक्षण का शुभारम्भ किया गया। प्रमुख राणा द्वारा सभी समूह सदस्यों एवं विकासखण्ड के समस्त अधिकारी/कर्मचारियों को अंगदान की शपथ दिलाई। कार्यक्रम को सम्बोधित करते

हुये प्रमुख महेन्द्र राणा ने कहा कि ऐसे प्रशिक्षण कार्यक्रमों से हमारे समाज में जागरूकता आएगी तथा लोग कुपोषण का शिकार होने से बचेगंे, एवं पहाडो मे उत्पादित होने वाले मोटे अनाज तथा उसके स्वास्थ्य के प्रति लाभ के सम्बन्ध मे जानकारी दी साथ ही स्वयं सहायता समूह के सदस्यों से जैविक खेती को बढावा देने हेतु जानकारी दी।
दीनदयाल अन्त्योदय-राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के अन्तर्गत दो दिवसीय खाद्य, पोषण, स्वास्थ्य, स्वच्छता प्रशिक्षण कार्यक्रम में 14 ग्राम संगठनो की 85 महिलाओं को प्रशिक्षण प्रदान किया जाना है जिसका उद्देश्य स्वंय सहायता समूहो कि महिलाओं को खाद्य, पोषण, स्वास्थ, स्वच्छता के बारे में जानकारी देना है।


खण्ड विकास अधिकारी विद्यादत्त रतूडी ने अपने सम्बोधन में कहा कि इस प्रशिक्षण का मुख्य उददेश्य ग्राम विकास मंत्रालय द्वारा जारी निर्देशानुसार खाद्य, पोषण, स्वच्छता पर समूह की महिलाओं का व्यवहार परिवर्तित किया जाना है। यह मिशन स्वयं सहायता समूह के सदस्यों को पोषण एवं स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करने हेतु चलाया गया है।
श्री रामरतन तिवारी, ब्लाक मिशन प्रबन्धक, दीनदयाल अन्त्योदय-राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन ने स्वंय सहायता समूह की महिलाओं को सम्बोधित करते हुये राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन योजना के बारे में विस्तृत जारकारी दी।
उपरोक्त 02 दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम में स्वंय सहायता समूहों की 85 सदस्य, समस्त अधिकारी/कर्मचारी ,एरिया को-आॅर्डिनटर शिवानी, रेखा बिष्ट, शान्ति देवी, प्रशिक्षक मनीषा देवी, लता रावत उपस्थित रहे।

—————————————————–

अपने क्षेत्र की खबरो को आप हमे तथ्‍यों के साथ मेल कर सकते है

या संपर्क करे jagjigyasu@gmail.com  8851979611

पहाड से जुडी अन्‍य खबरो के लिए हमारे चैनल पर जाए

https://www.facebook.com/Voicemountains

https://www.youtube.com/channel/UCVCkmiPBWlGDz-Vyi8c2Xlg

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

Categories

Related Articles

देहरादून- प्रदेश के श्रेष्ठ सौ बच्चों को मिला फूलदेई पुरुस्कार

रिपोर्ट विक्रम पटवाल फूलदेई 2026 के एक माह तक चले रचनात्मक प्रतिभाग...

कारगिल शहीद धर्म सिंह राजकीय इंटर कॉलेज कल्जीखाल में अभिभावक शिक्षक संघ एवं विधालय प्रबंधन समिति का गठन

रिपोर्ट विक्रम पटवाल अभिभावक शिक्षक संघ के अध्यक्ष श्री अर्जुन पटवाल एवं...

पौडी- सतपुली मे पंकज सुसाइड केस में विभिन्न संगठनों का प्रदर्शन

रिपोर्ट जगमेाहन डांगी कांग्रेस, सीपीआई-एमएल और यूकेडी समेत कई राजनीतिक और सामाजिक...