Home उत्तराखंड देहरादून देहरादून – रिखणीखाल विकास समिति की आम सभा सम्पन्न।
देहरादून

देहरादून – रिखणीखाल विकास समिति की आम सभा सम्पन्न।

रिपोर्ट  प्रभुपाल सिंह रावत
देहरादून रिखणीखाल विकास समिति की आम सभा आज जे पी प्लाजा, कारगी चौक देहरादून में सम्पन्न  हुई। बैठक में विगत वर्ष का वित्तीय  लेखा जोखा, कोषाध्यक्ष  जयपाल सिंह  रावत ने पेश किया।जिस पर सभी ने अपनी सहमति जतायी।समिति का विगत दो वर्षों का वित्तीय ऑडिट चार्टर्ड एकाउंटेंट द्वारा  नहीं  किया गया, जिसे शीघ्र कराने के लिए  जोर दिया गया।इसी प्रकार  समिति का रजिस्ट्रेशन नवीनीकरण भी लम्बित  है।इसकी जवाबदारी हीरा सिंह  नेगी,आनन्द  सिंह  रावत को दी गई है।कुछ नये सदस्यों ने भी सदस्यता  ग्रहण की।समिति का अक्टूबर नवंबर में द्विवार्षिक चुनाव का भी कार्यकाल समाप्त  होने जा रहा है।इसे भी समय पर पूर्ण करने  का विचार है।
समिति ने केन्द्रीय माध्यमिक शिक्षा परिषद से 12 वीं कक्षा में 98%प्राप्त  करने वाली बालिका गरिमा  बिष्ट को अब्बल आने पर सम्मानित किया।गरिमा  बिष्ट रिखणीखाल  के गाँव  मैंदेणी की रहने वाली है।अन्य लोगों ने भी व्यक्तिगत  रूप  से गरिमा  बिष्ट  को सम्मानित  किया।जिनमें मुख्य  रूप  से योगेन्द्र  सिंह  नेगी,गोपाल सिंह गुसाई, यशवंत  सिंह  बिष्ट  आदि थे।
समिति के अन्य व्यक्तियों ने भी समिति के आम सभा में अल्प संख्या में सदस्यों का होने पर गहरी नाराज़गी जाहिर  की।इनमें मुख्य  रुप  से यशवन्त  सिंह  बिष्ट अवकाशप्राप्त  ब्रिगेडियर, हीरा सिंह  नेगी,कुलवंत  सिंह  रावत, जयपाल  सिंह  रावत, आनन्द  सिंह  रावत, ग्राम  चौकडी के बिष्ट  जी,अवकाशप्राप्त  प्रधानाचार्य  जोशी जी आदि थे।समिति के संस्थापक  सदस्य व उपाध्यक्ष  शिशुपाल  सिंह  रावत  की लगातार  अनुपस्थिति विशेष रूप  से खली ।
सभा की अध्यक्षता यशवंत  सिंह  बिष्ट  जी व संचालन सचिव  योगेन्द्र  सिंह  नेगी ने विधिवत  किया।इस बैठक  में काफी संख्या  में महिला वर्ग  भी उपस्थित  रहा।जिनमें  सर्वेश्वरी  थपलियाल जोशी,मेजर श्याम  सिंह  गुसाई, पूरण  सिंह  नेगी,थान सिंह  रावत, गोपाल  गुसाई, महेन्द्र  नेगी,समिति  के मीडिया प्रभारी प्रभुपाल  सिंह  रावत, आदि रहे।
समिति के बैठक के  मंच  के पास एक अजीबोगरीब स्थिति देखने को मिली,सभा के  आरम्भ में मंच के नीचे एक पांच छः  फुट का सांप नजर आया,तत्काल किसी सपेरे को सूचना देकर उसे काफी जद्दोजहद के बाद  पकड़ लिया गया।
अन्त में  लोगों  से यही अपील  दोहरायी गयी  कि आगामी बैठकों में अधिकाधिक संख्या में आयें। ऐसा न हो कि समिति टूटने के कगार पर पहुंचे।

——————————————————-

अपने क्षेत्र की खबरो को आप हमे तथ्‍यों के साथ मेल कर सकते है

या संपर्क करे jagjigyasu@gmail.com  8851979611

पहाड से जुडी अन्‍य खबरो के लिए हमारे चैनल पर जाए

https://www.facebook.com/Voicemountains

https://www.youtube.com/channel/UCVCkmiPBWlGDz-Vyi8c2Xlg

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

देवभूमि कार्ड नहीं,सशक्त भू-कानून और मूल निवास का अधिकार चाहिए : उत्तराखण्ड क्रान्ति दल

देहरादून। उत्तराखण्ड में जमीनों की धड़ल्ले से हो रही खरीद-फरोख्त पर विवाद का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। हालिया प्रकरणों के सार्वजनिक होने के बाद उत्तराखण्ड क्रान्ति दल एक बार फिर इस गंभीर मुद्दे पर मुखर हो गया है। कचहरी रोड स्थित केंद्रीय कार्यालय में भू-कानून और सरकार के प्रस्तावित ‘देवभूमि कार्ड’ को लेकर पार्टी की महत्वपूर्ण मंथन बैठक आयोजित की गई। बैठक में राज्य सरकार द्वारा प्रस्तावित ‘देवभूमि कार्ड’ की अवधारणा, प्रदेश में लगातार हो रही जमीनों की खरीद-फरोख्त तथा मूल निवासियों के अधिकारों से जुड़े गंभीर विषयों पर विस्तृत चर्चा की गई। बैठक में वक्ताओं ने एक स्वर में कहा कि उत्तराखण्ड के मूल निवासियों के अधिकारों की रक्षा के लिए मजबूत, स्पष्ट और प्रभावी भू-कानून की आवश्यकता है। सरकार जिस प्रकार ‘देवभूमि कार्ड’ की व्यवस्था लागू करने की बात कर रही है, वह प्रदेश की मूल समस्या का समाधान नहीं है। इससे उत्तराखण्ड के मूल निवासियों के संवैधानिक, सामाजिक और भूमि संबंधी अधिकारों को वह संरक्षण नहीं मिलेगा जिसकी आज आवश्यकता है। उत्तराखण्ड क्रान्ति दल के मूल निवास भू-कानून प्रकोष्ठ के अध्यक्ष लूशुन टोडरिया ने चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि वर्तमान समय में प्रदेश के पर्वतीय क्षेत्रों में बाहरी व्यक्तियों एवं प्रॉपर्टी डीलरों द्वारा सोशल मीडिया के माध्यम से खुलेआम जमीन खरीदने और बेचने के विज्ञापन प्रसारित किए जा रहे हैं। यह स्थिति उत्तराखण्ड की सांस्कृतिक पहचान, जनसांख्यिकीय संतुलन और प्राकृतिक संसाधनों के लिए गंभीर खतरा पैदा कर रही है। टोडरिया ने आरोप लगाया कि इन गतिविधियों पर प्रभावी रोक लगाने के बजाय राज्य सरकार उदासीन रवैया अपनाए हुए है। उन्होंने कहा कि जिस तरह पौड़ी जिले के सबदरखाल में 144 नाली जमीन बिकने का मामला सामने आया है, उससे स्पष्ट होता है कि उत्तराखण्ड सरकार का भू-कानून जमीनों की बेतहाशा खरीद-फरोख्त पर रोक लगाने में पूरी तरह विफल साबित हो रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि वर्तमान भू-कानून भी भू माफियाओं के हितों को ध्यान में रखकर बनाया गया प्रतीत होता है। टोडरिया ने उत्तराखण्ड सरकार को चेतावनी देते हुए कहा कि अगर जल्द ही प्रदेश में जमीनों की इस बेतहाशा खरीद-फरोख्त पर रोक नहीं लगाई गई तो आगामी विधानसभा चुनाव में उत्तराखण्ड क्रान्ति दल गांव-गांव जाकर सरकार की इस हिमालय विरोधी सोच और उसकी भू-कानून नीति की पोल जनता के सामने खोलेगा। उन्होंने कहा कि उत्तराखण्ड की जमीन को बाजार बनने नहीं दिया जाएगा और इस लड़ाई को निर्णायक स्तर तक ले जाया जाएगा। केंद्रीय महामंत्री सेवानिवृत्त कर्नल देवरानी ने कहा कि जहां प्रदेश की जनता उत्तराखण्ड सरकार से मूल निवास प्रमाण-पत्र की मांग कर रही है, वहीं दूसरी ओर सरकार ‘देवभूमि कार्ड’ बनाकर 15 साल के निवास के आधार पर निवास प्रमाण-पत्र देने की तैयारी कर रही है। उन्होंने कहा कि यह व्यवस्था उत्तराखण्ड के मूल निवासियों के अधिकारों पर सीधा हमला है। सरकार को यह स्पष्ट करना चाहिए कि वह प्रदेश के मूल निवासियों के अधिकारों की रक्षा करना चाहती है या बाहरी लोगों के लिए स्थायी बसावट का रास्ता आसान करना चाहती है।...

दून लाइब्रेरी एवं रिसर्च सेंटर में “क्लाइमेट चेंज – बच्चों की नजर से” कार्यक्रम का सफल आयोजन।

रिपोर्ट विक्रम पटवाल देहरादून मे अब गौरय्या कम दिखती है लाल बासमती...

देहरादून- उत्तराखंड राज्य आंगनबाड़ी कर्मचारी संघ की प्रदेश कमेटी की बैठक।

आज दिनांक 20 जुलाई 2026 को उत्तराखंड राज्य आंगनबाड़ी कर्मचारी संघ की...