Home उत्तराखंड देहरादून देहरादून- गोल्डन कार्ड योजना के अंतर्गत पेंशनरों को शामिल होने के लिए ज्ञापन!
देहरादून

देहरादून- गोल्डन कार्ड योजना के अंतर्गत पेंशनरों को शामिल होने के लिए ज्ञापन!

राज्य स्वास्थ्य प्राधिकरण के निदेशक बीएस डोलिया से गवर्नमेंट पेंशनर संगठन का प्रतिनिधिमंडल प्राधिकरण के कार्यालय आईटीआई पार्क में मिला।संगठन की ओर से नवनियुक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी आनंद श्रीवास्तव को संबोधित ज्ञापन में गोल्डन कार्ड योजना के अंतर्गत पेंशनरों को शामिल होने के लिए उन्हें पुनः विकल्प भरने का अवसर प्रदान करने,योजना में ओपीडी को पूरा कैशलेस किए जाने, राज्य के सभी प्राइवेट अस्पतालों को योजना से संबंधित किए जाने योजना में मासिक अंशदान को, कार्यरत कर्मचारियों की अपेक्षा पेंशनरों से 50% किए जाने से आदि विषयो से संबंधित मांगे शामिल की गई।इस अवसर पर टोलिया ने बताया कि शासन स्तर पर उपरोक्त मांगों के संबंध में सकारात्मक कार्रवाई की जा रही है तथा प्राधिकरण के स्तर पर जो भी मांगे लंबित हैं उन पर शीघ्र कार्रवाई की जाएगी। निदेशक ने प्राधिकरण की समन्वय समिति में संगठन के प्रतिनिधित्व को शामिल किए जाने पर भी सहमति प्रकट की और आशा व्यक्त की कि आगामी बैठकों में संगठन को औपचारिक रूप से शामिल किया जाएगा।प्रतिनिधिमंडल में चौधरी ओमवीर सिंह,महिधर सिंह तोमर, वीआर सिंह, सुशील त्यागी, दिनेश जोशी, पंचम सिंह बिष्ट, दीपचंद शर्मा,अनिल कुमार पैन्यूली,आदि शामिल थे।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

राइफलमैन जसवंत सिंह की याद में स्मारक निर्माण के फैसले का धीरेंद्र प्रताप ने किया स्वागत

देहरादून/पौड़ी। उत्तराखंड कांग्रेस के वरिष्ठ उपाध्यक्ष एवं प्रवक्ता धीरेंद्र प्रताप ने गढ़वाल...