Home उत्तराखंड पौडी रिखणीखाल प्रखंड के मंदाल घाटी के गाँवों में नर-भक्षी बाघ/गुलदार को पकड़ने के लिए पिंजरा लगाने व गाँव के रास्तों में पथ प्रकाश व्यवस्था (स्ट्रीट लाइट)लगाने की मांग।
पौडी

रिखणीखाल प्रखंड के मंदाल घाटी के गाँवों में नर-भक्षी बाघ/गुलदार को पकड़ने के लिए पिंजरा लगाने व गाँव के रास्तों में पथ प्रकाश व्यवस्था (स्ट्रीट लाइट)लगाने की मांग।

रिपोर्ट  प्रभुपाल सिंह रावत

जैसे कि विदित है कि रिखणीखाल के मंदाल घाटी के ग्राम पंचायतों झर्त, धामधार, कर्तिया, डोबरिया आदि ग्राम पंचायतों में नर-भक्षी बाघ ने जबरदस्त आतंक मचा रखा है।अभी हाल में ही 23/07/2023 को झर्त में एक वृद्धा महिला को बाघ ने अपना निवाला बनाकर आधा शरीर खा लिया था।उस दिन से आजतक पूरा इलाका दहशत के साये में जी रहा है,लोग सूरज डूबते ही अपने घरों में दुबक जाते हैं दिनभर का खेती पाती आदि का प्रभावित हो रहा है।बच्चों को भी स्कूल भेजना जोखिम भरा काम है।जैसे कि गावों का जीवन बहुत कष्टदायक होता है।ये क्षेत्र पूरा घने जंगलों से आच्छादित है।कभी भी बाघ द्वारा झपटा मारने की आशंका बनी रहती है।शाम ढलते ही गांवों में अंधेरा पसर जाता है,तथा नर-भक्षी बाघ घरों, गौशाला के आसपास आकर अपने शिकार की तलाश में घात लगाये छिपा रहता है।गाँव के तमाम रास्तों व पगडंडियों पर अंधेरा रहता है,इस हालत में शिकार करने में आसानी होती है।

इसी परिप्रेक्ष्य में रिखणीखाल विकास खंड के ब्लॉक अध्यक्ष कांग्रेस कमेटी प्रमोद सिंह रावत, क्षेत्र पंचायत सदस्या झर्त शबनम देवी,क्षेत्र पंचायत सदस्य डोबरिया अशोक कुमार, प्रधान ग्राम पंचायत झर्त देवा देवी ने जिलाधिकारी पौड़ी गढ़वाल को पत्र भेजा है कि मंदाल घाटी क्षेत्र में नर-भक्षी बाघ, गुलदार को पकड़ने के लिए पिंजरा लगाने व गांवों के रास्तों, पगडंडियों व घरों के नजदीक प्रकाश व्यवस्था व स्ट्रीट लाइट लगाने की मांग की है।

——————————————————–

अपने क्षेत्र की खबरो को आप हमे तथ्‍यों के साथ मेल कर सकते है

या संपर्क करे jagjigyasu@gmail.com  8851979611

पहाड से जुडी अन्‍य खबरो के लिए हमारे चैनल पर जाए

https://www.facebook.com/Voicemountains

https://www.youtube.com/channel/UCVCkmiPBWlGDz-Vyi8c2Xlg

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

Categories

Related Articles

देहरादून- प्रदेश के श्रेष्ठ सौ बच्चों को मिला फूलदेई पुरुस्कार

रिपोर्ट विक्रम पटवाल फूलदेई 2026 के एक माह तक चले रचनात्मक प्रतिभाग...

कारगिल शहीद धर्म सिंह राजकीय इंटर कॉलेज कल्जीखाल में अभिभावक शिक्षक संघ एवं विधालय प्रबंधन समिति का गठन

रिपोर्ट विक्रम पटवाल अभिभावक शिक्षक संघ के अध्यक्ष श्री अर्जुन पटवाल एवं...

पौडी- सतपुली मे पंकज सुसाइड केस में विभिन्न संगठनों का प्रदर्शन

रिपोर्ट जगमेाहन डांगी कांग्रेस, सीपीआई-एमएल और यूकेडी समेत कई राजनीतिक और सामाजिक...