Home उत्तराखंड पौडी युवा कल्याण एवं प्रान्तीय रक्षक दल कल्जीखाल नें प्रतिभावान खिलाड़ियों का 20 दिवसीय प्रशिक्षण शिविर आरम्भ किया
पौडी

युवा कल्याण एवं प्रान्तीय रक्षक दल कल्जीखाल नें प्रतिभावान खिलाड़ियों का 20 दिवसीय प्रशिक्षण शिविर आरम्भ किया

Report Vikram Patwal

आज ब्लॉक मुख्यालय कल्जीखाल में विकासखंड कल्जीखाल का 2022-2023 का युवा कल्याण एवं प्रान्तीय रक्षक दल कल्जीखाल द्वारा प्रतिभावान खिलाड़ियों का 20 दिवसीय शिविर का आरम्भ किया गया
क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी श्री दिनेश सिंह नेगी जी के नेतृत्व में इस शिविर का शुभारंभ किया गया जिसमें प्रशिक्षक श्री राकेश मोहन रावत जी नें बच्चों को प्रशिक्षण दिया एवं बच्चों को खेल के प्रति प्रेरित किया
खेल प्रशिक्षक कल्जीखाल दीपक कोहली नें बच्चों को व्यायाम करवाया एवं उन्हें फूटबाल के बारे में जानकारी दी
प्रशिक्षक राकेश मोहन रावत नें बच्चों को फूटबाल के बारीकी के बारे में जानकारी दी
इसमें पी आर डी के श्री संजय नें भी बच्चों के साथ व्यायाम किया और बच्चों को व्यायाम के गुर सिखाया
इसमें बच्चे भी बहुत खुश थे
बच्चों में अखिल पटवाल, मोहित नेगी, दृष्टि पटवाल, अमित, हिमांशी, अदिति, सृष्टि, श्रेयांशी,कामाक्षी, आकाश आदि बच्चों नें प्रतिभाग किया
प्रशिक्षण के पश्चात बच्चों के लिए नाश्ते की भी व्यवस्था करी गई जिससे बच्चे अत्यधिक प्रशन्न दिखे
क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी श्री दिनेश नेगी जी नें कहा कि बच्चों को अगले 20 दिनों तक ऐसे ही अलग अलग प्रशिक्षण दिया जाएगा और रोज उन्हें नाश्ता एवं फलाहार भी वितरण किया जाएगा

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

पौड़ी: पैतृक गांव कांडा पहुंचे दिल्ली भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ. विनोद बछेती

रिपोर्ट जगमोहन डांगी कुलदेवी मां जालंधरा देवी के तीन दिवसीय धार्मिक अनुष्ठान...

द्वारी-भौन सड़क पर हादसों का खतरा, सालों से डामरीकरण का इंतजार; क्रैश बैरियर न होने से ग्रामीण चिंतित

रिपोर्ट प्रभुपाल सिंह रावत विदित हो कि लैंसडौन विधान सभा के रिखणीखाल...

बीरोंखाल-डोला-पालकी आंदोलन से सामाजिक समानता की अलख जगाने वाले कर्मवीर जयानंद भारती को किया याद: सतपाल महाराज

रिपोर्ट रोशन सिंह बिष्‍ट डोला-पालकी आंदोलन से सामाजिक समानता की अलख जगाने...

कमलपुर के बाल वैज्ञानिकों का जलवा, विज्ञान महोत्सव में 6 प्रथम स्थान

रिपोर्ट दरवान सिंह रावत जनता इंटर कॉलेज के विद्यार्थियों ने दिखाया वैज्ञानिक...