Home उत्तराखंड देहरादून देहरादुन -स्वाभिमान सेना की एक खुली बैठक मे लिए गए अहम फैसले।
देहरादून

देहरादुन -स्वाभिमान सेना की एक खुली बैठक मे लिए गए अहम फैसले।

रिपोर्ट  विक्रम पटवाल

आज देहरादून में पहाड़ी स्वाभिमान सेना की एक खुली बैठक आयोजित की गयी।बैठक में देहरादून और आस पास के क्षेत्र से लगभग 100 पहाड़ी स्वाभिमान सैनिकों ने हिस्सा लिया और संगठन के कार्यक्षेत्र और संगठन विस्तार पर चर्चा की गयी।संगठन की बैठक में दो प्रस्ताव पारित किये गये,पहला स्व. अंकिता भण्डारी को न्याय की लड़ाई में अंकिता के माँ-बाप को हर तरीके से सहयोग करना और दूसरा ऋषिकेश में सुरेन्द्र सिंह नेगी से मारपीट प्रकरण में कैबिनेट मन्त्री प्रेमचंद अग्रवाल की मन्त्री पद से बर्खास्तगी और अग्रवाल के ख़िलाफ़ कानूनी व लोकतांत्रिक लड़ाई जारी रखना,जिससे उत्तराखण्ड के मूल निवासी पहाड़ी लोगों के स्वाभिमान और अस्मिता की रक्षा की जा सके।बैठक में मूल निवास,मजबूत भू कानून,पहाड़ी महिलाओं की बढ़ती तस्करी परिसीमन, मूल निवासियों को सरकारी एवं ग़ैरसरकारी नौकरियों में 80%आरक्षण का प्रावधान,मूल निवासी पहाड़ियों पर लगातार बढ़ते हमलों और उनकी भूमि पर बाहरी भू माफ़िया द्वारा कब्जा,युवाओं में स्मैक और हेरोइन की बढ़ती लत और पहाड़ी समाज के लोगों द्वारा एक दूसरे के कारोबार में प्रोत्साहन और आपातकालीन स्थिति में एक दूसरे के लिये खड़े होने के अलावा पहाड़ी क्षेत्रों में राज्य सरकार द्वारा मूल निवासी पहाड़ियों को स्वास्थ्य, शिक्षा, सड़क आदि सुविधाओं के महरूम करना और गुलदार के हमलों व बन्दर,सूअर आदि द्वारा खेती -किसानी को चौपट करने समेत ज्वलंत मुद्दों पर भी चर्चा की गयी।बैठक में हिस्सा लेने वालों में संरक्षक मंडल से आशुतोष नेगी,सुरेंद्र नेगी,अनिल बलूनी,गुणानंद जखमोला,कोर कमेटी के सदस्य मोहित डिमरी, पंकज पोखरियाल,पंकज उनियाल,आशीष नेगी,रवि भट्ट,लुसुन टोडरिया,राजेश पयाल,योगेश कुमार,प्रीतम सिंह जेठा, पवन भंडारी,ताजबर सिंह कंडारी,गिरीश सेमवाल, सतीश पोखरियाल,आशीष कुकरेती,अमित पंत,प्रदीप रावत,सूबेदार (रिटायर्ड) भरत सिंह रावत,नितिन उपाध्याय,सागर भंडारी,अनिल बहुगुणा,तन्मय,पंकज नेगी,अमित रयाल,मोहन भंडारी,विकास रयाल,नीरज जोशी,दीपक बिष्ट,प्रमोद रस्तोगी,यज्ञवृत पोखरियाल, सुनील डिमरी,हीरा सिंह बिष्ट,सचिन थपलियाल,कुलदीप पंवार,आशुतोष मैठाणी,डॉ आशीष बहुगुणा,कैलाश लस्याल,शम्भू,चंद्रप्रकाश कुड़ियाल,विजय रावत,मातबर सिंह,अमित नेगी,सुरेंद्र रावत,सुरेंद्र खाती सहित अन्य लोग मौजूद थे।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

देवभूमि कार्ड नहीं,सशक्त भू-कानून और मूल निवास का अधिकार चाहिए : उत्तराखण्ड क्रान्ति दल

देहरादून। उत्तराखण्ड में जमीनों की धड़ल्ले से हो रही खरीद-फरोख्त पर विवाद का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। हालिया प्रकरणों के सार्वजनिक होने के बाद उत्तराखण्ड क्रान्ति दल एक बार फिर इस गंभीर मुद्दे पर मुखर हो गया है। कचहरी रोड स्थित केंद्रीय कार्यालय में भू-कानून और सरकार के प्रस्तावित ‘देवभूमि कार्ड’ को लेकर पार्टी की महत्वपूर्ण मंथन बैठक आयोजित की गई। बैठक में राज्य सरकार द्वारा प्रस्तावित ‘देवभूमि कार्ड’ की अवधारणा, प्रदेश में लगातार हो रही जमीनों की खरीद-फरोख्त तथा मूल निवासियों के अधिकारों से जुड़े गंभीर विषयों पर विस्तृत चर्चा की गई। बैठक में वक्ताओं ने एक स्वर में कहा कि उत्तराखण्ड के मूल निवासियों के अधिकारों की रक्षा के लिए मजबूत, स्पष्ट और प्रभावी भू-कानून की आवश्यकता है। सरकार जिस प्रकार ‘देवभूमि कार्ड’ की व्यवस्था लागू करने की बात कर रही है, वह प्रदेश की मूल समस्या का समाधान नहीं है। इससे उत्तराखण्ड के मूल निवासियों के संवैधानिक, सामाजिक और भूमि संबंधी अधिकारों को वह संरक्षण नहीं मिलेगा जिसकी आज आवश्यकता है। उत्तराखण्ड क्रान्ति दल के मूल निवास भू-कानून प्रकोष्ठ के अध्यक्ष लूशुन टोडरिया ने चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि वर्तमान समय में प्रदेश के पर्वतीय क्षेत्रों में बाहरी व्यक्तियों एवं प्रॉपर्टी डीलरों द्वारा सोशल मीडिया के माध्यम से खुलेआम जमीन खरीदने और बेचने के विज्ञापन प्रसारित किए जा रहे हैं। यह स्थिति उत्तराखण्ड की सांस्कृतिक पहचान, जनसांख्यिकीय संतुलन और प्राकृतिक संसाधनों के लिए गंभीर खतरा पैदा कर रही है। टोडरिया ने आरोप लगाया कि इन गतिविधियों पर प्रभावी रोक लगाने के बजाय राज्य सरकार उदासीन रवैया अपनाए हुए है। उन्होंने कहा कि जिस तरह पौड़ी जिले के सबदरखाल में 144 नाली जमीन बिकने का मामला सामने आया है, उससे स्पष्ट होता है कि उत्तराखण्ड सरकार का भू-कानून जमीनों की बेतहाशा खरीद-फरोख्त पर रोक लगाने में पूरी तरह विफल साबित हो रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि वर्तमान भू-कानून भी भू माफियाओं के हितों को ध्यान में रखकर बनाया गया प्रतीत होता है। टोडरिया ने उत्तराखण्ड सरकार को चेतावनी देते हुए कहा कि अगर जल्द ही प्रदेश में जमीनों की इस बेतहाशा खरीद-फरोख्त पर रोक नहीं लगाई गई तो आगामी विधानसभा चुनाव में उत्तराखण्ड क्रान्ति दल गांव-गांव जाकर सरकार की इस हिमालय विरोधी सोच और उसकी भू-कानून नीति की पोल जनता के सामने खोलेगा। उन्होंने कहा कि उत्तराखण्ड की जमीन को बाजार बनने नहीं दिया जाएगा और इस लड़ाई को निर्णायक स्तर तक ले जाया जाएगा। केंद्रीय महामंत्री सेवानिवृत्त कर्नल देवरानी ने कहा कि जहां प्रदेश की जनता उत्तराखण्ड सरकार से मूल निवास प्रमाण-पत्र की मांग कर रही है, वहीं दूसरी ओर सरकार ‘देवभूमि कार्ड’ बनाकर 15 साल के निवास के आधार पर निवास प्रमाण-पत्र देने की तैयारी कर रही है। उन्होंने कहा कि यह व्यवस्था उत्तराखण्ड के मूल निवासियों के अधिकारों पर सीधा हमला है। सरकार को यह स्पष्ट करना चाहिए कि वह प्रदेश के मूल निवासियों के अधिकारों की रक्षा करना चाहती है या बाहरी लोगों के लिए स्थायी बसावट का रास्ता आसान करना चाहती है।...

दून लाइब्रेरी एवं रिसर्च सेंटर में “क्लाइमेट चेंज – बच्चों की नजर से” कार्यक्रम का सफल आयोजन।

रिपोर्ट विक्रम पटवाल देहरादून मे अब गौरय्या कम दिखती है लाल बासमती...

देहरादून- उत्तराखंड राज्य आंगनबाड़ी कर्मचारी संघ की प्रदेश कमेटी की बैठक।

आज दिनांक 20 जुलाई 2026 को उत्तराखंड राज्य आंगनबाड़ी कर्मचारी संघ की...