Home उत्तराखंड देहरादून राज्य निर्माण आंदोलन में शामिल आन्दोलनकारियों का शीघ्र चिन्हीकरण पहचान पत्र निर्गत किये जाने का मांगपत्र मुख्‍यमंत्री धामी को सौपा।
देहरादून

राज्य निर्माण आंदोलन में शामिल आन्दोलनकारियों का शीघ्र चिन्हीकरण पहचान पत्र निर्गत किये जाने का मांगपत्र मुख्‍यमंत्री धामी को सौपा।

चिन्हित अग्रणी राज्य आन्दोलनकारी राजेन्द्र शाह के नेतृत्व में प्रमुख राज्य निर्माण आंदोलनकारियों के एक प्रतिनिधिमंडल ने आज राज्य के मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी से मुलाकात कर राज्य निर्माण आंदोलन में शामिल आन्दोलनकारियों का शीघ्र चिन्हीकरण कर उन्हें पहचान पत्र निर्गत किये जाने की मांग की।
अग्रणी राज्य आन्दोलनकारी राजेन्द्र शाह के नेतृत्व में मुख्यमंत्री से मिले प्रमुख आन्दोलनकारियों के प्रतिनिधिमण्डल ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को पत्र सौंपते हुए अवगत कराया कि राज्य निर्माण आन्दोलन में शामिल आन्दोलनकारियों के चिन्हींकरण से सम्बन्धित सभी जिलाधिकारियों द्वारा रिपोर्ट शासन को भेजने के उपरान्त भी आन्दोलनकारियों को पहचान पत्र निर्गत नहीं हो पा रहे हैं जिससे उनमें आक्रोष व्याप्त है।
मुख्यमंत्री को सौंपे ज्ञापन पत्र में आन्दोलनकारियों के प्रतिनिधिमण्डल ने कहा है कि स्थानिक आयुक्त कार्यालय, उत्तराखण्ड, 9, कोटला रोड़, राउज ऐवन्यू, निकट सीएजी भवन, नई दिल्ली के संलग्न पत्रांक संख्या 671, 672, 673, 675 दिनांक 31 मार्च, 2017 एवं पत्रांक संख्या 18, 19, 20, 21, 24 दिनांक 11 अप्रैल, 2017 के माध्यम से नई दिल्ली के जन्तर-मन्तर में राज्य निर्माण आन्दोलन में प्रतिभाग करने वाले आन्दोलनकारियों को राज्य आन्दोलनकारी घोषित करते हुए पहचान पत्र निर्गत करवाये जाने हेतु विभिन्न जनपदों के जिलाधिकारियों को सूची प्रेषित की गई थी तथा राज्य सरकार के गृह अनुभाग-4 के शासनादेश संख्या 1521/बीस-4/2017-9(उ.रा.आ.)/2016 दिनांक 3 जनवरी, 2017 में स्पष्ट उल्लेख किया गया है कि जिलाधिकारी द्वारा पुष्ट अभिलेखों के आधार पर राज्य आन्दोलनकारियों का चिन्हीकरण सुनिश्चित किया जाय। परन्तु काफी लम्बा समय व्यतीत होने के उपरान्त भी इन आंदोलनकारियों को राज्य आंदोलनकारी का पहचान पत्र जारी नहीं हो पाया है जिससे राज्य निर्माण से जुडे इन आंदोलनकारियों में रोष व्याप्त है।
प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री से रोष प्रकट करते हुए कहा कि नई दिल्ली के जन्तर-मन्तर में आंदोलनरत आन्दोलनकारियों की राज्य निर्माण आंदोलन में महत्वपूर्ण भूमिका रही है जिन्होंने अपने भविष्य को दाव पर लगाकर राज्य निर्माण के सपने को साकार करने में अपना योगदान दिया है। इसके बावजूद आज इन आन्दोलनकारियों की राज्य प्राप्ति के उपरान्त 22 वर्ष के पश्चात भी घोर उपेक्षा हो रही है। उन्होंने राज्य निर्माण आंदोलन में शामिल सभी राज्य निर्माण आन्दोलनकारियो का चिन्हीकरण करते हुए राज्य आन्दोलनकारी पहचान पत्र निर्गत किये जाने का आग्रह किया।
मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने राज्य निर्माण आंदोलनकारी प्रतिनिधिमंडल की बातों को ध्यानपूर्वक सुनते हुए प्रतिनिधिमंडल को आश्वासन दिया कि सम्बन्धित अधिकारियों से वार्ता कर शीघ्र ही उनकी मांग का निस्तारण करने की पूर्ण चेष्टा की जायेगी।
प्रतिनिधिमंडल में अग्रणी राज्य निर्माण आंदोलनकारी राजेन्द्र शाह के अलावा प्रमुख राज्य आन्दोलनकारी मनमोहन सिंह, देव सिंह रावत, अनिल पन्त एवं रविन्द्र चौहान शामिल थे।

……………………………………………….

पहाड से जुडी अन्‍य खबरो को हमारे लिंक मे देखे

https://www.youtube.com/channel/UCVCkmiPBWlGDz-Vyi8c2Xlg

फेसबुक पेज https://www.facebook.com/groups/voiceofmountains

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

देवभूमि कार्ड नहीं,सशक्त भू-कानून और मूल निवास का अधिकार चाहिए : उत्तराखण्ड क्रान्ति दल

देहरादून। उत्तराखण्ड में जमीनों की धड़ल्ले से हो रही खरीद-फरोख्त पर विवाद का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। हालिया प्रकरणों के सार्वजनिक होने के बाद उत्तराखण्ड क्रान्ति दल एक बार फिर इस गंभीर मुद्दे पर मुखर हो गया है। कचहरी रोड स्थित केंद्रीय कार्यालय में भू-कानून और सरकार के प्रस्तावित ‘देवभूमि कार्ड’ को लेकर पार्टी की महत्वपूर्ण मंथन बैठक आयोजित की गई। बैठक में राज्य सरकार द्वारा प्रस्तावित ‘देवभूमि कार्ड’ की अवधारणा, प्रदेश में लगातार हो रही जमीनों की खरीद-फरोख्त तथा मूल निवासियों के अधिकारों से जुड़े गंभीर विषयों पर विस्तृत चर्चा की गई। बैठक में वक्ताओं ने एक स्वर में कहा कि उत्तराखण्ड के मूल निवासियों के अधिकारों की रक्षा के लिए मजबूत, स्पष्ट और प्रभावी भू-कानून की आवश्यकता है। सरकार जिस प्रकार ‘देवभूमि कार्ड’ की व्यवस्था लागू करने की बात कर रही है, वह प्रदेश की मूल समस्या का समाधान नहीं है। इससे उत्तराखण्ड के मूल निवासियों के संवैधानिक, सामाजिक और भूमि संबंधी अधिकारों को वह संरक्षण नहीं मिलेगा जिसकी आज आवश्यकता है। उत्तराखण्ड क्रान्ति दल के मूल निवास भू-कानून प्रकोष्ठ के अध्यक्ष लूशुन टोडरिया ने चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि वर्तमान समय में प्रदेश के पर्वतीय क्षेत्रों में बाहरी व्यक्तियों एवं प्रॉपर्टी डीलरों द्वारा सोशल मीडिया के माध्यम से खुलेआम जमीन खरीदने और बेचने के विज्ञापन प्रसारित किए जा रहे हैं। यह स्थिति उत्तराखण्ड की सांस्कृतिक पहचान, जनसांख्यिकीय संतुलन और प्राकृतिक संसाधनों के लिए गंभीर खतरा पैदा कर रही है। टोडरिया ने आरोप लगाया कि इन गतिविधियों पर प्रभावी रोक लगाने के बजाय राज्य सरकार उदासीन रवैया अपनाए हुए है। उन्होंने कहा कि जिस तरह पौड़ी जिले के सबदरखाल में 144 नाली जमीन बिकने का मामला सामने आया है, उससे स्पष्ट होता है कि उत्तराखण्ड सरकार का भू-कानून जमीनों की बेतहाशा खरीद-फरोख्त पर रोक लगाने में पूरी तरह विफल साबित हो रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि वर्तमान भू-कानून भी भू माफियाओं के हितों को ध्यान में रखकर बनाया गया प्रतीत होता है। टोडरिया ने उत्तराखण्ड सरकार को चेतावनी देते हुए कहा कि अगर जल्द ही प्रदेश में जमीनों की इस बेतहाशा खरीद-फरोख्त पर रोक नहीं लगाई गई तो आगामी विधानसभा चुनाव में उत्तराखण्ड क्रान्ति दल गांव-गांव जाकर सरकार की इस हिमालय विरोधी सोच और उसकी भू-कानून नीति की पोल जनता के सामने खोलेगा। उन्होंने कहा कि उत्तराखण्ड की जमीन को बाजार बनने नहीं दिया जाएगा और इस लड़ाई को निर्णायक स्तर तक ले जाया जाएगा। केंद्रीय महामंत्री सेवानिवृत्त कर्नल देवरानी ने कहा कि जहां प्रदेश की जनता उत्तराखण्ड सरकार से मूल निवास प्रमाण-पत्र की मांग कर रही है, वहीं दूसरी ओर सरकार ‘देवभूमि कार्ड’ बनाकर 15 साल के निवास के आधार पर निवास प्रमाण-पत्र देने की तैयारी कर रही है। उन्होंने कहा कि यह व्यवस्था उत्तराखण्ड के मूल निवासियों के अधिकारों पर सीधा हमला है। सरकार को यह स्पष्ट करना चाहिए कि वह प्रदेश के मूल निवासियों के अधिकारों की रक्षा करना चाहती है या बाहरी लोगों के लिए स्थायी बसावट का रास्ता आसान करना चाहती है।...

दून लाइब्रेरी एवं रिसर्च सेंटर में “क्लाइमेट चेंज – बच्चों की नजर से” कार्यक्रम का सफल आयोजन।

रिपोर्ट विक्रम पटवाल देहरादून मे अब गौरय्या कम दिखती है लाल बासमती...

देहरादून- उत्तराखंड राज्य आंगनबाड़ी कर्मचारी संघ की प्रदेश कमेटी की बैठक।

आज दिनांक 20 जुलाई 2026 को उत्तराखंड राज्य आंगनबाड़ी कर्मचारी संघ की...