पौडी

श्री ताड़केश्वर सांस्कृतिक कला मंच द्वारा कलाकार संगम-2022 आयोजित किया जा रहा है,18 दिसम्बर,2022

रिपोर्ट   प्रभुपाल सिंह रावत
श्री ताड़केश्वर सांस्कृतिक कला मंच द्वारा कलाकार संगम-2022 की प्रस्तुति दिनांक 18/12/2022 रविवार को उत्तराखंड संगीत के प्रति समर्पित लोक कलाकारों द्वारा स्थान रिखणीखाल में भव्य रूप में आयोजित किया जा रहा है,जिसमें संगीत के प्रति समर्पित कलाकारों द्वारा बहुत ही सुन्दर प्रस्तुति दी जायेगी।कयी लोककलाकारों के पहुँचने की सम्भावना है व आमंत्रित किये गये हैं।जिनमें मुख्यतः रिखणीखाल के ढाबखाल निवासी प्रसिद्ध लोक कलाकार करण रावत,ओम बधानी,किशन सिंह रावत,रघुवेन्दर आदि लोक कलाकार आयेगें।
हरीश रावत जो इस कार्यक्रम के संयोजक हैं,ने स्थानीय लोगों व छुपे कलाकारों से अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने के लिए आगे आने की अपील की है।अधिकाधिक संख्या में उपस्थिति देकर कार्यक्रम की शोभा बढ़ाने को कहा है।
उन्होनें मीडिया जगत से भी उनका अनुरोध है कि कार्यक्रम की सफलता के लिए अपनी उपस्थिति देकर व्यापक प्रचार-प्रसार व कवरेज देने की इच्छा जाहिर की है।श्री ताड़केश्वर सांस्कृतिक कला मंच अभी नया नया व छोटा मंच है।इस सांस्कृतिक कार्यक्रम कार्यक्रम को अपनी उपस्थिति देकर कलाकारों का उत्साहवर्धन करे।इस कार्यक्रम के संयोजक हरीश रावत 9897752665) व तरुण पोखरियाल (7830010333) हैं।

अन्‍य खबरो के लिए हमारे युटयुब चैनल को सबस्‍क्राईब करे शेयर करे                                                                                 https://www.youtube.com/channel/UCVCkmiPBWlGDz-Vyi8c2Xlg

फेसबुक पेज https://www.facebook.com/groups/voiceofmountains

Related Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *