Home उत्तराखंड पौडी रिखणीखाल में उत्तराखंड का पहला ऐतिहासिक सांस्कृतिक कार्यक्रम
पौडी

रिखणीखाल में उत्तराखंड का पहला ऐतिहासिक सांस्कृतिक कार्यक्रम

रिपोर्ट  प्रभु पाल सिंह रावत

18 दिसंबर रविवार 2022 को रिखणीखाल ब्लाक के रा.इ.का.रिखणीखाल में उत्तराखंडी सांस्कृतिक प्रोग्राम सफलता पूर्वक संपन्न हुआ।
इस प्रोग्राम की खास बात यह रही कि इस प्रोग्राम में कोई भी मुख्य अतिथि नहीं बनाया गया सम्पूर्ण जनता को ही मुख्य अतिथि का दर्जा दिया गया।उसी जनता से पूछकर एक बुजुर्ग जिनका नाम श्री गुमान सिंह रावत है उनकी उम्र लगभग 90वर्ष के करीब है। उन्हीं के द्वारा दीप प्रज्वलित कराया गया और फिर इस भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ इस कार्यक्रम में आने वाले सभी कलाकार एक निस्वार्थ भाव से बिना किसी लालच के इस कार्यक्रम में दूर दूर दिल्ली,चंण्डीगढ, सतपुली,फरसाडी गडकोट, देहरादून, कोटद्वार,उद्धमसिंह नगर,पाबौ, जैसी जगहों से आये थे और इन सभी कलाकारौं ने श्री ताड़केश्वर सांस्कृतिक कला मंच ढाबखाल के बैनर तले अपनी प्रस्तुतियां दी।
जिन कलाकारौं ने अपनी कला से जनता का खूब मन मोहा उनमें करन रावत, रमेश भारद्वाज,ओम ध्यानी, अनिल रावत,धर्मपाल रावत, मनीष भारद्वाज, दिव्या पोखरियाल, रोनिका नेगी, बलवंतसिंह विष्ट, ब्रह्मपाल, रघुवेन्द्र आर्य,बवीता रावत, आस्था,मधु, सचिन विष्ट, शालिनी आदि कलाकारों ने इस इतिहास को रचा।
साथ ही श्री हरीश रावत जी श्री तरुण पोखरियाल जी श्री धर्मेन्द्र सिंह नेगी जी श्री दिनेश ध्यानी जी श्री सुमित नेगी जी और श्री आशू जोशी जी जैसे समाज सेवी लोगों का बहुत बड़ा योगदान रहा लेकिन उन्होंने सारा श्रेय मंच के सभी कलाकारों को समर्पित किया।
संगीतकारों की जुगलबंदी में श्री अनिल पंवार, सतेन्द्र चौहान, शुभम चौहान, अखिलेश मैंन्दोलिया,मोन्टी मंन्दरवाल, नवदीप नेगी, रोशन गढ़वाली, जैसे फनकारों ने अपने साज बाज के तालमेल और जुगलबंदी से कार्यक्रम की रौंनक को दोगुना कर दिया।

……………………………………………….

https://www.youtube.com/channel/UCVCkmiPBWlGDz-Vyi8c2Xlg

फेसबुक पेज https://www.facebook.com/groups/voiceofmountains

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

देहरादून- प्रदेश के श्रेष्ठ सौ बच्चों को मिला फूलदेई पुरुस्कार

रिपोर्ट विक्रम पटवाल फूलदेई 2026 के एक माह तक चले रचनात्मक प्रतिभाग...

कारगिल शहीद धर्म सिंह राजकीय इंटर कॉलेज कल्जीखाल में अभिभावक शिक्षक संघ एवं विधालय प्रबंधन समिति का गठन

रिपोर्ट विक्रम पटवाल अभिभावक शिक्षक संघ के अध्यक्ष श्री अर्जुन पटवाल एवं...

पौडी- सतपुली मे पंकज सुसाइड केस में विभिन्न संगठनों का प्रदर्शन

रिपोर्ट जगमेाहन डांगी कांग्रेस, सीपीआई-एमएल और यूकेडी समेत कई राजनीतिक और सामाजिक...