Home उत्तराखंड देहरादून देहरादुन की श्रद्धा भारती जैन ने गुजरात में आयोजित फिनाले में शानदार प्रस्तुति देकर द्वितीय स्थान प्राप्त किया
देहरादून

देहरादुन की श्रद्धा भारती जैन ने गुजरात में आयोजित फिनाले में शानदार प्रस्तुति देकर द्वितीय स्थान प्राप्त किया

रिपोर्ट  सुधीर पंत देहरादुन

श्री दिगंबर जैन आचार्य विद्यासागर जी महाराज के स्वर्ण जयंती आचार्य पद आरोहण दिवस पर दिगंबर जैन खंडेवाल समाज सूरत (गुजरात) की ओर से आयोजित अंतरराष्ट्रीय विद्या नृत्यांजली प्रतियोगिता में उत्तराखंड, देहरादून से श्रद्धा भारती जैन (पुत्री शरद जैन) ने 11.12.2022 को सूरत गुजरात शहर में आयोजित फिनाले में शानदार प्रस्तुति देकर द्वितीय स्थान प्राप्त किया,जो नगर के लिए गर्व का विषय है।
स्थानीय संयोजक नमन जैन ने बताया कि उक्त प्रतियोगिता में ५०० से अधिक प्रतिभागियों ने देश विदेश से हिस्सा लिया, जिसमें दो ऑनलाइन राउंड के बाद देहरादून राजेंद्र नगर निवासी श्रद्धा जैन फाइनल प्रतियोगिता के लिए सूरत गईं और आचार्य श्री विद्यासागर महाराज की भक्ति में अपनी प्रस्तुति दी ।

कुमारी श्रद्धा भारती जैन को इस सफलता पर स्थानीय दिगंबर जैन समाज ने हर्ष जताया है।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

राइफलमैन जसवंत सिंह की याद में स्मारक निर्माण के फैसले का धीरेंद्र प्रताप ने किया स्वागत

देहरादून/पौड़ी। उत्तराखंड कांग्रेस के वरिष्ठ उपाध्यक्ष एवं प्रवक्ता धीरेंद्र प्रताप ने गढ़वाल...