Home उत्तराखंड देहरादून देहरादून रिखणीखाल विकास समिति ( रजि) का वार्षिकोत्सव 08 जनवरी 2023 को होगा।
देहरादूनपौडी

देहरादून रिखणीखाल विकास समिति ( रजि) का वार्षिकोत्सव 08 जनवरी 2023 को होगा।

रिपोर्ट ‘प्रभुपाल रावत, देहरादुन

देहरादून रिखणीखाल विकास समिति अपनी स्थापना के छः साल पूर्ण कर रही है।वित्त वर्षों की भाँति समिति इस वर्ष भी वार्षिकोत्सव अपने पारम्परिक लोक गीतों,रीति रिवाजों व खानपान के साथ मना रही है।

समिति ने निर्णय लिया है कि इस वर्ष का वार्षिकोत्सव दिनांक 08/01/2023 , रविवार, प्रातः 10 बजे से जे पी प्लाजा( ज्योति प्रसाद प्लाजा), कारगी चौक,देहरादून में मनायेगी।

पुर्व मुख्‍यमंत्री त्रिवेन्‍द्र रावत को निमंत्रण

इसी परिप्रेक्ष्य में आज समिति के चुनिन्दा पदाधिकारियों ने पूर्व मुख्यमंत्री माननीय त्रिवेन्द्र सिंह रावत को उनके आवास में जाकर इस वार्षिकोत्सव में मुख्य अतिथि के रूप में आमंत्रण पत्र दिया है,तथा अति विशिष्ट अतिथि के रूप में अपने क्षेत्र के लैंसडौन विधायक माननीय महन्त दिलीप सिंह रावत से भी व्यक्तिगत भेंट कर आमंत्रित किया है।इसी क्रम में रिखणीखाल क्षेत्र के मूल निवासी ( ग्राम डाबरी) माननीय विपिन चन्द्र घिल्डियाल,जो कि उत्तराखंड राज्य सूचना आयोग में सूचना आयुक्त हैं,को भी इस वार्षिकोत्सव में विशेष रूप से पधारने का निमंत्रण दिया है।सभी माननीयों ने सहर्ष वार्षिकोत्सव में सरीक होने का आमंत्रण स्वीकार किया है।

देहरादून रिखणीखाल विकास समिति के इस प्रतिनिधिमंडल में समिति के मुख्य संरक्षक चन्दन सिंह नेगी,दूसरे संरक्षक राम सिंह बिष्ट,अध्यक्ष सुशील जोशी,सचिव योगेन्द्र सिंह नेगी,लेखाधिकारी हीरा सिंह बिष्ट मौजूद थे।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

पौडी- तनीषा रावत ने लगातार तीसरी बार नेट उत्तीर्ण कर बढ़ाया क्षेत्र का गौरव

रिपोर्ट महिपाल रावत जयहरीखाल। भक्त दर्शन राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, जयहरीखाल के हिंदी...

कल्जीखाल-पशुधन सहायक श्री बलवीर सिंह पशु चिकित्सालय सेवानिवृत्त विदाई समारोह।

रिपोर्ट  विक्रम पटवाल पशुधन सहायक श्री बलवीर सिंह पशु चिकित्सालय कल्जीखाल सेवानिवृत्त...

पौड़ी के हरिश रावत को दिल्ली पुलिस के अतिरिक्त पुलिस आयुक्त ने किया सम्मानित

जिम्मेदार एवं जनसरोकार से जुड़ी पत्रकारिता के लिए मिला प्रशंसा-पत्र, सम्मान से...

देहरादून-छात्रों के भविष्य की सुरक्षा को लेकर मुख्यमंत्री को ज्ञापन

उत्तराखंड महिला मंच, उत्तराखंड इंसानियत मंच एवं छात्र हित समर्थक जनसंगठनों ने...