Home Uncategorized 18 वीं प्रादेशिक अन्तरजनपदीय/वाहिनी राईफल/रिवाल्वर एंव पिस्टल शूटिंग प्रतियोगिता-22 का श्रीनगर में किया गया शुभारम्भ
Uncategorizedपौडी

18 वीं प्रादेशिक अन्तरजनपदीय/वाहिनी राईफल/रिवाल्वर एंव पिस्टल शूटिंग प्रतियोगिता-22 का श्रीनगर में किया गया शुभारम्भ

रिपोर्ट जगमोहन डांगी पौडी

18 वीं प्रादेशिक अन्तरजनपदीय/वाहिनी राईफल/रिवाल्वर एंव पिस्टल शूटिंग प्रतियोगिता-2022 का श्रीनगर में स्थित केदार फायरिंग रेंज (एस.एस.बी.) में किया गया शुभारम्भ

श्रीमान पुलिस उप महानिरीक्षक गढ़वाल परिक्षेत्र महोदय द्वारा की गयी शुभारम्भ की घोषणा

आज दिनाँक 26.11.2022 को जनपद पौड़ी के श्रीनगर में स्थित केदार फायरिंग रेंज (एस.एस.बी) में 18 वीं प्रादेशिक अन्तरजनपदीय/वाहिनी राईफल/रिवाल्वर एंव पिस्टल शूटिंग प्रतियोगिता-2022 का शुभारम्भ किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि के रुप में श्री करन सिंह नगन्याल श्रीमान पुलिस उप महानिरीक्षक गढ़वाल परिक्षेत्र महोदय द्वारा इन प्रतियोगिताओं के शुभारम्भ की घोषणा की गयी।

?सर्वप्रथम महोदय द्वारा समस्त जनपद/वाहनियों के टीम मेनेजरों का परिचय प्राप्त किया गया। उसके पश्चात खेल प्रतिभागियों द्वारा मंच पर श्रीमान पुलिस उप महानिरीक्षक गढ़वाल परिक्षेत्र महोदय को सलामी दी गयी। साथ ही सभी प्रतिभागियों द्वारा खेल की भावना से प्रतिभाग करने की शपथ ली गयी।

?श्रीमान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदया पौड़ी गढ़वाल/आयोजन सचिव श्रीमती श्वेता चौबे द्वारा अपने स्वागत संबोधन में कहा कि पुलिस कर्मियों में अच्छी प्रतिस्पर्धा की भावना जागृत रहे, इस हेतु उत्तराखण्ड पुलिस स्पोर्ट्स कन्ट्रोल बोर्ड द्वारा प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाता है। उत्तराखण्ड पुलिस स्पोर्ट्स कन्ट्रोल बोर्ड द्वारा जारी खेलों का वार्षिक कैलेण्डर समय सारणी के अनुसार जनपद एवं वाहिनियाँ खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन करती हैं। जनपद पुलिस का सौभाग्य है कि 18 वीं अंतर जनपदीय/ वाहिनी राइफल एवं रिवाल्वर शूटिंग प्रतियोगिताओं का आयोजन करने की जिम्मेदारी इस जनपद को प्राप्त हुयी है। कोरोना काल के कारण विगत 02 वर्षों से इस प्रतियोगिता का आयोजन नहीं हो पाया था जिस कारण प्रतियोगिता को पुनः सौहार्दपूर्ण तरीके से सम्पन्न किया जायेगा। उक्त प्रतियोगिता 03 दिवस तक चलेगी। सभी प्रतिभागियों को अपनी दक्षता,निपुणता एवं खेल भावना का परिचय देते हुये खेलों के दौरान उच्च स्तर का अनुशासन बनाये रखने के लिए प्रेरित किया गया। साथ ही स्थानीय गणमान्य व्यक्तियों, पत्रकार बन्धुओं एवं सभी जनपदों, वाहिनियों से आये पुलिस बल के अधिकारियों एवं कर्मचारियों का स्वागत किया गया। महोदया द्वारा मुख्य अतिथि श्रीमान पुलिस उप महानिरीक्षक गढ़वाल परिक्षेत्र महोदय का आभार प्रकट कर कहा कि व्यस्ततम कार्यक्रम होने के बावजूद भी इस कार्यक्रम में आकर प्रतियोगिता का शुभारंभ कर प्रतियोगियों की हौसला अफजाई की।
प्रतियोगिता में सभी प्रतिभागियों, टीम मेनेंजरों को शुभकामनायें देते हुये इस 3 दिवस की प्रतियोगिता में उच्चकोटि का अनुशासन के साथ सम्मलित होने हेतु प्रेरित किया गया।
मुख्य अतिथि श्री करन सिंह नगन्याल, श्रीमान पुलिस उप महानिरीक्षक महोदय गढ़वाल परिक्षेत्र द्वारा अपने सम्बोधन में कहा कि खेल जीवन का एक महत्वपूर्ण अंग है व शूटिंग प्रतियोगिता खेल का एक अहम हिस्सा है। शूटिंग प्रतियोगिता में सुरक्षा के साथ-साथ मजबूत पकड़ एवं एकाग्र मन होना चाहिये, तभी प्रतिभागी कुशल फायरर बन सकता है। शूटिंग प्रतियोगिता में प्रतिभागियों के लिए सुव्यवस्था व भव्य कार्यक्रम आयोजित करने पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी गढ़वाल को बधाई एवं शुभकामनायें दी गयी।

?समस्त जनपदों एवं वाहिनियों द्वारा प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने के लिए जनपद पुलिस की 09, पीएसी वाहिनी-05, एसटीएफ-01, एटीएस-01, जीआरपी-01 कुल 17 टीमों के लगभग 150 से अधिक प्रतिभागियों द्वारा प्रतिभाग किया जा रहा है।

अन्‍य खबरो के लिए हमारे युटयुब चैनल को सबस्‍क्राईब करे शेयर करे                                                 https://www.youtube.com/channel/UCVCkmiPBWlGDz-Vyi8c2Xlg

फेसबुक पेज https://www.facebook.com/groups/voiceofmountains

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

Categories

Related Articles

Hello world!

Welcome to WordPress. This is your first post. Edit or delete it,...

Hello world!

Welcome to WordPress. This is your first post. Edit or delete it,...

देहरादून- प्रदेश के श्रेष्ठ सौ बच्चों को मिला फूलदेई पुरुस्कार

रिपोर्ट विक्रम पटवाल फूलदेई 2026 के एक माह तक चले रचनात्मक प्रतिभाग...

कारगिल शहीद धर्म सिंह राजकीय इंटर कॉलेज कल्जीखाल में अभिभावक शिक्षक संघ एवं विधालय प्रबंधन समिति का गठन

रिपोर्ट विक्रम पटवाल अभिभावक शिक्षक संघ के अध्यक्ष श्री अर्जुन पटवाल एवं...