Home उत्तराखंड देहरादून देहरादून रिखणीखाल विकास समिति का सातवाँ स्थापना दिवस/वार्षिकोत्सव दिनांक 18 दिसम्बर,2022 को मनाया जायेगा।
देहरादून

देहरादून रिखणीखाल विकास समिति का सातवाँ स्थापना दिवस/वार्षिकोत्सव दिनांक 18 दिसम्बर,2022 को मनाया जायेगा।

Report- VOICE OF MOUNTAINS
देहरादून रिखणीखाल विकास समिति एक पंजीकृत संस्था है,जिसमें रिखणीखाल विकास खंड के 81 ग्राम पंचायतों के प्रवासी जो देहरादून के विभिन्न कस्बे,मोहल्लों व शहर के क्षेत्र में रहते हैं,वे लोग पंजीकृत हैं।इसका मकसद क्षेत्रीय समस्यायें,भाई चारा,आपसी सौहार्द व पारस्परिक मिलन आदि है।इसमें लगभग 450 सदस्य हैं जो देहरादून में निवासित हैं।इसी साल इसी परिप्रेक्ष्य में एक निर्देशिका भी प्रकाशित की गई है जिसमें सबके नाम,पता व मोबाइल नम्बर आदि हैं ताकि आपसी समन्वय कायम रहे।
देहरादून रिखणीखाल विकास समिति प्रतिवर्ष अपना स्थापना/ वार्षिकोत्सव मनाती आ रही है जैसा कि विगत वर्षों से होता आया है।अभी सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया है कि इस वर्ष का स्थापना दिवस,/ वार्षिकोत्सव दिनांक 18 दिसम्बर,2022 रविवार को देहरादून के जे पी प्लाजा परिसर,कारगी चौक में पूर्व वर्ष की भाँति मनाया जायेगा।जिसमें सांस्कृतिक कार्यक्रम,नाटक,गढ़वाली गीत,चौफला,थड्या गीत,बाल क्रीडा,स्वास्थ्य शिविर व अन्य स्टॉल लगाये जायेंगे।जलपान व अपराह्न में सामूहिक भोजन का भी विशेष आयोजन किया गया है।
देहरादून रिखणीखाल विकास समिति के समस्त सदस्यों व उनके परिवारजन इस समारोह में आमंत्रित किये जा रहे हैं।आपकी अत्यधिक तायदाद में उपस्थिति से ही समारोह में रौनक आयेगी व सफलता मिलेगी,तथा क्षेत्र की एक विशिष्ट पहचान बनेगी।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

सरकारी जमीनों की बिक्री पर रोक और UIIDB भंग करने की मांग, मुख्यमंत्री को भेजा ज्ञापन

सरकार ने मांगें नहीं मानीं तो प्रदेशव्यापी आंदोलन की चेतावनी देहरादून, 10...

स्वैच्छिक चकबंदी मॉडल को जमीन पर उतारने की पहल, राजस्व सचिव ने जिलाधिकारियों को दिए निर्देश

रिपोर्ट जगमोहन जिज्ञासु देहरादून/उत्तराखंड। पर्वतीय क्षेत्रों में वर्षों से बिखरी कृषि भूमि...

देवभूमि कार्ड नहीं,सशक्त भू-कानून और मूल निवास का अधिकार चाहिए : उत्तराखण्ड क्रान्ति दल

देहरादून। उत्तराखण्ड में जमीनों की धड़ल्ले से हो रही खरीद-फरोख्त पर विवाद का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। हालिया प्रकरणों के सार्वजनिक होने के बाद उत्तराखण्ड क्रान्ति दल एक बार फिर इस गंभीर मुद्दे पर मुखर हो गया है। कचहरी रोड स्थित केंद्रीय कार्यालय में भू-कानून और सरकार के प्रस्तावित ‘देवभूमि कार्ड’ को लेकर पार्टी की महत्वपूर्ण मंथन बैठक आयोजित की गई। बैठक में राज्य सरकार द्वारा प्रस्तावित ‘देवभूमि कार्ड’ की अवधारणा, प्रदेश में लगातार हो रही जमीनों की खरीद-फरोख्त तथा मूल निवासियों के अधिकारों से जुड़े गंभीर विषयों पर विस्तृत चर्चा की गई। बैठक में वक्ताओं ने एक स्वर में कहा कि उत्तराखण्ड के मूल निवासियों के अधिकारों की रक्षा के लिए मजबूत, स्पष्ट और प्रभावी भू-कानून की आवश्यकता है। सरकार जिस प्रकार ‘देवभूमि कार्ड’ की व्यवस्था लागू करने की बात कर रही है, वह प्रदेश की मूल समस्या का समाधान नहीं है। इससे उत्तराखण्ड के मूल निवासियों के संवैधानिक, सामाजिक और भूमि संबंधी अधिकारों को वह संरक्षण नहीं मिलेगा जिसकी आज आवश्यकता है। उत्तराखण्ड क्रान्ति दल के मूल निवास भू-कानून प्रकोष्ठ के अध्यक्ष लूशुन टोडरिया ने चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि वर्तमान समय में प्रदेश के पर्वतीय क्षेत्रों में बाहरी व्यक्तियों एवं प्रॉपर्टी डीलरों द्वारा सोशल मीडिया के माध्यम से खुलेआम जमीन खरीदने और बेचने के विज्ञापन प्रसारित किए जा रहे हैं। यह स्थिति उत्तराखण्ड की सांस्कृतिक पहचान, जनसांख्यिकीय संतुलन और प्राकृतिक संसाधनों के लिए गंभीर खतरा पैदा कर रही है। टोडरिया ने आरोप लगाया कि इन गतिविधियों पर प्रभावी रोक लगाने के बजाय राज्य सरकार उदासीन रवैया अपनाए हुए है। उन्होंने कहा कि जिस तरह पौड़ी जिले के सबदरखाल में 144 नाली जमीन बिकने का मामला सामने आया है, उससे स्पष्ट होता है कि उत्तराखण्ड सरकार का भू-कानून जमीनों की बेतहाशा खरीद-फरोख्त पर रोक लगाने में पूरी तरह विफल साबित हो रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि वर्तमान भू-कानून भी भू माफियाओं के हितों को ध्यान में रखकर बनाया गया प्रतीत होता है। टोडरिया ने उत्तराखण्ड सरकार को चेतावनी देते हुए कहा कि अगर जल्द ही प्रदेश में जमीनों की इस बेतहाशा खरीद-फरोख्त पर रोक नहीं लगाई गई तो आगामी विधानसभा चुनाव में उत्तराखण्ड क्रान्ति दल गांव-गांव जाकर सरकार की इस हिमालय विरोधी सोच और उसकी भू-कानून नीति की पोल जनता के सामने खोलेगा। उन्होंने कहा कि उत्तराखण्ड की जमीन को बाजार बनने नहीं दिया जाएगा और इस लड़ाई को निर्णायक स्तर तक ले जाया जाएगा। केंद्रीय महामंत्री सेवानिवृत्त कर्नल देवरानी ने कहा कि जहां प्रदेश की जनता उत्तराखण्ड सरकार से मूल निवास प्रमाण-पत्र की मांग कर रही है, वहीं दूसरी ओर सरकार ‘देवभूमि कार्ड’ बनाकर 15 साल के निवास के आधार पर निवास प्रमाण-पत्र देने की तैयारी कर रही है। उन्होंने कहा कि यह व्यवस्था उत्तराखण्ड के मूल निवासियों के अधिकारों पर सीधा हमला है। सरकार को यह स्पष्ट करना चाहिए कि वह प्रदेश के मूल निवासियों के अधिकारों की रक्षा करना चाहती है या बाहरी लोगों के लिए स्थायी बसावट का रास्ता आसान करना चाहती है।...