Home उत्तराखंड पौडी विकासखण्ड एकेश्वर के अंतर्गत राजकीय औद्योगिक संस्थान आई०टी०आई० अमोठा में इनोवेशन सर्वे का कार्य सम्पादित किया गया।
पौडी

विकासखण्ड एकेश्वर के अंतर्गत राजकीय औद्योगिक संस्थान आई०टी०आई० अमोठा में इनोवेशन सर्वे का कार्य सम्पादित किया गया।

Report- Nitendra Kinthola

जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी राम सलोने ने बताया कि उत्तराखण्ड राज्य में इनोवेशन पॉलिसी की आवश्यकता के अनुक्रम में सेन्टर फॉर पब्लिक पालिसी एण्ड गुड गवर्नेन्स (सी.पी.पी.जी.जी.) एवं अर्थ एवं संख्या निदेशालय के द्वारा इनोवेशन सर्वे का कार्य किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि इस सर्वे में रैण्डम आधार पर चयनित तकनीकी एवं उच्च शिक्षण संस्थाओं के छात्रों फैकेल्टी मेम्बर्स तथा संस्था के प्रमुख तथा एम०एस०एम०ई० के अवसंरचना सुविधाओं एवं भविष्य हेतु उनकी आकांक्षाओं, अवसरों, शैक्षणिक एवं औद्योगिक संस्थाओं के पारस्परिक सहयोग स्तर के सम्बन्ध में आगतों की सूचना संकलित की जा रही है, जो राज्य की इनोवेशन पॉलिसी हेतु महत्त्वपूर्ण इन्पुट का काम करेंगे।
आयोजित कार्यक्रम में अपर संख्याधिकारी अरविन्द सैनी, प्रभारी प्रधानाचार्य आई०टी०आई० अमोठा एम०पी० मालकोटी सहित शिक्षकगण एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित थे।


जिला सूचना अधिकारी
पौड़ी गढ़वाल।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

देहरादून- प्रदेश के श्रेष्ठ सौ बच्चों को मिला फूलदेई पुरुस्कार

रिपोर्ट विक्रम पटवाल फूलदेई 2026 के एक माह तक चले रचनात्मक प्रतिभाग...

कारगिल शहीद धर्म सिंह राजकीय इंटर कॉलेज कल्जीखाल में अभिभावक शिक्षक संघ एवं विधालय प्रबंधन समिति का गठन

रिपोर्ट विक्रम पटवाल अभिभावक शिक्षक संघ के अध्यक्ष श्री अर्जुन पटवाल एवं...

पौडी- सतपुली मे पंकज सुसाइड केस में विभिन्न संगठनों का प्रदर्शन

रिपोर्ट जगमेाहन डांगी कांग्रेस, सीपीआई-एमएल और यूकेडी समेत कई राजनीतिक और सामाजिक...