Home उत्तराखंड पौडी नैनीडांडा क्षेत्र के रा ई का कोचियार मे ब्लॉक स्तरीय स्काउट गाइड का समापन समारोह ।
पौडी

नैनीडांडा क्षेत्र के रा ई का कोचियार मे ब्लॉक स्तरीय स्काउट गाइड का समापन समारोह ।

रिपोर्ट महिपाल रावत धुमाकोट

रा०इ०का कोचियार ,नैनीडांडा,पौड़ी गढ़वाल मेंब्लॉक स्तरीय स्काउट गाइड का समापन समारोह रंगारंग कार्यक्रमों के साथ दिनाँक 23-09-2022 को सम्पन्न हुआ।तीन दिवसीय शिविर का समापन समाजिक कार्यकरता श्री सत्यपाल सिंह रावत जी की अध्यक्षता में सम्पन्न किया गया।समापन समारोह को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि व प्रभारी खंड शिक्षा अधिकारी श्री नारायण दत्त शर्मा जी ने कहा कि स्काउट/गाइड कम संसाधनों में भी समाज सेवा कैसे की जाती है,इसकी सीख समाज को देता है।प्रधानाचार्य श्री अफ़सर हुसैन ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि स्काउट/गाइड का प्रशिक्षण विद्यार्थियों में धैर्य धारण की क्षमता को बढ़ाता है। रा०क०उ०मा०वि० डुंगरी की प्रधानाध्यपिका श्रीमती मीना रवि ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि स्काउट/गाइड का जीवन सादा ओ विचार उच्च होते हैं। राजकीय शिक्षक संघ नैनीडांडा कार्यकारिणी के संयुक्त सचिव श्री मनमोहन सिंह रावत जी ने स्काउट/गाइड को कैरियर गाइडेंस से अवगत करवाया। सभा को विशिष्ट अतिथि श्री भैरव दत्त जोशी, श्री महिपाल सिंह रावत जी ने संबोधित किया।
इस अवसर पर सेवित क्षेत्र के ग्राम प्रधान श्रीमती मंजू देवी,श्रीमती बीना देवी,विभिन्न विद्यालयों के स्काउट/गाइड प्रभारी व विद्यालय परिवार का समस्त स्टाफ उपास्थित रहा।
विकासखंड नैनीडा के स्काउट गाइड सचिव श्री चंद्रमोहन सिंह नेगी जी के नेतृत्व में स्काउट/गाइड इन तीन दिवसों में विभिन्न कार्यक्रमों में प्रतिभाग किया।स्काउट गाइड द्वितीय सोपान को सम्पन्न करवाने में श्री विनोद डबराल, श्री चंदन नेगी,मो० अवेश,श्रीमती मुन्नी जोशी, श्रीमती गीता ,श्रीमती उमेश्वरि,श्रीमती ममता पन्त,सुश्री रूबी रानी,सुश्री आरती,सुश्री दीपिका,नरेश कुमार व प्रदीप खनसली का विशेष योगदान रहा। कार्यक्रम का मंच संचालन श्री चन्द्रमोहन ध्यानी जी ने किया।                                                                       पहाड से जुडी अन्‍य खबरो के लिए हमारे चैनल पर जाए https://www.youtube.com/channel/UCVCkmiPBWlGDz-Vyi8c2Xlg     फेसबुक पेज https://www.facebook.com/groups/273743894290494

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

पौडी- तनीषा रावत ने लगातार तीसरी बार नेट उत्तीर्ण कर बढ़ाया क्षेत्र का गौरव

रिपोर्ट महिपाल रावत जयहरीखाल। भक्त दर्शन राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, जयहरीखाल के हिंदी...

कल्जीखाल-पशुधन सहायक श्री बलवीर सिंह पशु चिकित्सालय सेवानिवृत्त विदाई समारोह।

रिपोर्ट  विक्रम पटवाल पशुधन सहायक श्री बलवीर सिंह पशु चिकित्सालय कल्जीखाल सेवानिवृत्त...

पौड़ी के हरिश रावत को दिल्ली पुलिस के अतिरिक्त पुलिस आयुक्त ने किया सम्मानित

जिम्मेदार एवं जनसरोकार से जुड़ी पत्रकारिता के लिए मिला प्रशंसा-पत्र, सम्मान से...

देहरादून-छात्रों के भविष्य की सुरक्षा को लेकर मुख्यमंत्री को ज्ञापन

उत्तराखंड महिला मंच, उत्तराखंड इंसानियत मंच एवं छात्र हित समर्थक जनसंगठनों ने...