Home उत्तराखंड पौडी अंधेरे में डंडा पीट रही दुगड्डा रेंज नहीं ढूंढ सकी लकड़ी तस्कर
पौडी

अंधेरे में डंडा पीट रही दुगड्डा रेंज नहीं ढूंढ सकी लकड़ी तस्कर

Report- Nitendra Kinthola- Kotdware

कोटद्वार। लैंसडौन वन प्रभाग की दुगड्डा रेंज में कुछ दिन पूर्व एक लकड़ी तस्कर के द्वारा राष्ट्रीय राजमार्ग 534 से निकलने वाला ग्रामीण मार्ग भेलड़ा- भदालीखाल पर भारी मात्रा में चीड़ स्लीपर फेंक कर फरार हो गया था। सूचना पर दुगड्डा रेंज के अधिकारी कर्मचारियों ने चीड स्लीपर को सीज कर कब्जे में ले लिया था। लेकिन एक सप्ताह बाद भी लकड़ी तस्कर और ट्रक वन विभाग की टीम की गिरफ्त से कोसों दूर है। वन विभाग सिर्फ अंधेरे में डंडा पीट रहा है।

सूत्रों के हवाले से मिली जानकारी के मुताबिक लैंसडौन वन प्रभाग के कर्मचारी और अधिकारियों को लकड़ी तस्कर और ट्रक का पता है। लेकिन अधिकारियों से लेकर कर्मचारी तक लकड़ी तस्कर को बचाने की फिराक में लगे हैं।

सूत्रों के हवाले से मालूम पड़ा कि लकड़ी तस्कर बिना निकासी के चीड स्लिपर को ठिकाने लगाने की जुगत में लगा था। लेकिन लकड़ी तस्कर को पकड़े जाने की सूचना की भनक लग गई जिस कारण लकड़ी तस्कर दुगड्डा रेंज में लकड़ी को फेंक कर फरार हो गया।

बोलता पहाड़ की टीम जल्द ही पूरे प्रकरण से पर्दा हटाएगी, उससे पहले जो भी कर्मचारी और अधिकारी लकड़ी तस्कर को बचाने की फिराक में हैं उनके चेहरे से पर्दा हटाया जाएगा।

वही पूरे मामले पर लैंसडौन वन प्रभाग के डीएफओ दिनकर तिवारी का कहना है कि वन विभाग की टीम उस क्षेत्र में लगे घरो और होटलों के सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाल रही है जल्दी ही लकड़ी तस्कर तक पहुंचा जाएगा।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

पौड़ी गढ़वाल: जनता इंटर कॉलेज धांधणखेत ने प्रदेश में हासिल किया दूसरा स्थान, ₹5 लाख से सम्मानित

रिपोर्ट दरवान सिंह रावत थलीसैंण, पौड़ी गढ़वाल। पंडित दीनदयाल उपाध्याय शैक्षिक उत्कृष्टता...

पौडी- कल्जीखाल में एंटी ड्रग शिविर नशे से दूर रहें, भविष्य सुरक्षित रखें!

रिपोर्ट: विक्रम पटवाल कल्जीखाल (पौड़ी गढ़वाल)। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, पौड़ी गढ़वाल...

मानव-वन्यजीव संघर्ष और बदहाल स्वास्थ्य सेवाओं के खिलाफ यूकेडी का महा हस्ताक्षर अभियान शुरू

लैंसडाउन विधानसभा में मुकेश बिष्ट की पहल, राष्ट्रपति को भेजा जाएगा हजारों...