Home उत्तराखंड देहरादून कोटद्वार में 18 जून को होगा वृहद स्तर पर निशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन – विधानसभा अध्यक्ष
देहरादूनपौडी

कोटद्वार में 18 जून को होगा वृहद स्तर पर निशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन – विधानसभा अध्यक्ष

प्रेस विज्ञप्ति
रिपोर्ट नितेन्‍द्र कैंथोला कोटद्वार
कोटद्वार 7 जून| कोटद्वार में यथार्थ हॉस्पिटल, नोएडा के सहयोग से बहुत बड़े स्तर पर क्षेत्रवासियों को स्वास्थ्य सेवा का लाभ पहुंचाने हेतु निशुल्क चिकित्सा जांच, परामर्श एवं दवा वितरण शिविर 18 जून को श्री गुरु रामराय पब्लिक स्कूल के परिसर में आयोजित किया जा रहा है जिसकी जानकारी उत्तराखंड विधानसभा अध्यक्ष  ऋतु खंडूडी भूषण ने दी| विधानसभा अध्यक्ष ने क्षेत्र के लोगों से अपील भी की है कि 18 जून को अधिक से अधिक संख्या में शिविर में पहुंच कर स्वास्थ्य सेवा का लाभ लें| उन्होंने बताया कि चिकित्सा शिविर का लाभ लेने हेतु रजिस्ट्रेशन पहले से प्रारंभ किए जायेंगे|
       विधानसभा अध्यक्ष ने जानकारी दी है कि आयोजित स्वास्थ्य शिविर में यथार्थ सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल ग्रेटर नोएडा से 30 से अधिक डॉक्टरों की टीम  बुलाई गई है| जिसमें नेत्र, जनरल मेडिसिन, स्त्री रोग, शिशु रोग,नाक-कान-गला, दंत रोग, हड्डी रोग, मानसिक रोग, गला रोग, हृदय रोग, सामान्य रोग आदि के इलाज के लिये विशेषज्ञ डॉक्टर शामिल होंगे। इस दौरान होम्योपैथी एवं आयुर्वेदिक डॉक्टर भी मौजूद रहेंगे| विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि डॉक्टरों की टीम द्वारा मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण कर निशुल्क दवाइयां भी वितरित की जाएगी| इसके अलावा शिविर में मरीजों को परिवार नियोजन की जानकारी, शुगर, बीपी, यूरिक एसिड, ईसीजी, लीवर, किडनी लंग्स संबंधी जांच, एनसीडी से महिलाओं में विभिन्न प्रकार के होने वाले कैंसर की जांच की जाएगी। शिविर में एनसीडी-एण्ड टीबी स्क्रिनिंग, गर्भवती महिलाओं के स्वास्थ्य परीक्षण, नेत्र परीक्षण, डेंटल चेकअप, ब्लड जांच, ड्रग डिस्ट्रिब्यूशन काउंटर, स्कीन संबंधी बीमारी, मानसिक स्वास्थ्य परीक्षण सहित कई अन्य स्टॉल लगाए जायेंगे।
      विधानसभा अध्यक्ष ने क्षेत्र के लोगों से अपील की है कि 18 जून को शिविर केंद्र में अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ अवश्य लें|

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

Categories

Related Articles

देहरादून- प्रदेश के श्रेष्ठ सौ बच्चों को मिला फूलदेई पुरुस्कार

रिपोर्ट विक्रम पटवाल फूलदेई 2026 के एक माह तक चले रचनात्मक प्रतिभाग...

कारगिल शहीद धर्म सिंह राजकीय इंटर कॉलेज कल्जीखाल में अभिभावक शिक्षक संघ एवं विधालय प्रबंधन समिति का गठन

रिपोर्ट विक्रम पटवाल अभिभावक शिक्षक संघ के अध्यक्ष श्री अर्जुन पटवाल एवं...

पौडी- सतपुली मे पंकज सुसाइड केस में विभिन्न संगठनों का प्रदर्शन

रिपोर्ट जगमेाहन डांगी कांग्रेस, सीपीआई-एमएल और यूकेडी समेत कई राजनीतिक और सामाजिक...