Home Uncategorized ऋतु खंडूड़ी भूषण विधानसभा अध्‍यक्षा ने कोटद्वार क्षेत्र मे मानसुन से निपटने के लिए सिंचाई विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक की।
Uncategorizedदेहरादून

ऋतु खंडूड़ी भूषण विधानसभा अध्‍यक्षा ने कोटद्वार क्षेत्र मे मानसुन से निपटने के लिए सिंचाई विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक की।

Report- Nitendra Kainthola
कोटद्वार 19 मई| कोटद्वार विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत तटीय इलाकों में आगामी मानसून से पहले बाढ़ नियंत्रण के लिए की जाने वाली आवश्यक तैयारियों को लेकर विधानसभा अध्यक्ष और क्षेत्रीय विधायक ऋतु खंडूड़ी भूषण ने सिंचाई विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक की। इस दौरान उन्होंने बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में प्रस्तावित बाढ़ सुरक्षा योजनाओं की विस्तृत रूप से जानकारी ली एवं प्रस्तावित योजनाओं पर क्रियान्वयन के लिए त्वरित गति से कार्यवाही करने के निर्देश दिए|
       कोटद्वार स्थित अपने निजी आवास पर आयोजित बैठक के दौरान विधानसभा अध्यक्ष ने बाढ़ सुरक्षा के संबंध में प्रस्तावित योजनाओं की प्रगति के संबंध में जानकारी ली। उन्होंने सिंचाई विभाग के एचओडी मुकेश मोहन से भी दूरभाष पर वार्ता कर निर्देश दिए कि बरसात से पहले बाढ़ग्रस्त क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य शुरू किए जाएं, जिससे जान-माल की हानि की संभावना ना रहे। साथ ही प्रस्तावित योजनाओं पर जल्द से जल्द कार्रवाई करने के निर्देश दिए|
       बैठक के दौरान विधानसभा अध्यक्ष द्वारा पूछे जाने पर अधिशासी अभियंता ने अवगत किया कि कोटद्वार विधानसभा क्षेत्र के अंर्तगत लगभग 50 करोड़ रूपये की लागत से मालन नदी की बाढ़ सुरक्षा योजना, 40 करोड़ रूपये की लागत से सुखरो नदी पर बाढ़ सुरक्षा एवं चैनेलाइजेशन योजना एवं लगभग 22 करोड रुपए की लागत से खो नदी पर गरास्टगंज पुल से लाल पानी तक बाढ़ सुरक्षा योजना पर जून में टेक्निकल एडवाइजरी कमेटी की बैठक होनी है जिसके पश्चात योजनाओं की स्वीकृति के लिए गंगा बाढ़ नियंत्रण आयोग(जी एफ एफ सी) पटना को प्रेषित की जानी है|अधिकारियों ने बताया कि लगभग 5 करोड रुपए की लागत से बायी खो नहर के पुनरोद्धार योजना एवं 2 करोड़ 20 लाख रूपये की लागत से सीगडडी नहर के मरम्मत कार्य की योजना नाबार्ड के लिए प्रेषित की गई है| वहीं क्षेत्र में गूलों की मरम्मत, सफाई एवं नवनिर्माण के लिए 13 करोड़ रुपए की मुख्यमंत्री घोषणा के लिए जल्द ही प्रस्ताव शासन को प्रेषित किया जाना है| इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष ने अधिकारियों से सभी योजनाओं पर त्वरित गति से कार्यवाही करने के निर्देश दिए|
        इस दौरान सिंचाई विभाग के अधिशासी अभियंता  अजय कुमार, अपर सहायक अभियंता कौशिद अली, अपर सहायक अभियंता किशोर कुमार उपस्थित रहे|

अन्‍य खबरो के लिए हमारा हमारे चैनल पर जाए https://www.youtube.com/channel/UCVCkmiPBWlGDz-Vyi8c2Xlg https://www.facebook.com/Voicemountains

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

बछेली में गुलदार का हमला, घास काट रही महिला को बनाया निवाला

बछेली में गुलदार का हमला, घास काट रही महिला को बनाया निवाला...

जनता इंटर कॉलेज कमलपुर संगलाकोटी के खिलाड़ियों ने शीतकालीन खेलकूद प्रतियोगिता में लहराया परचम!

रिपोर्ट दरवान सिंह रावत संगलाकोटी। विकासखंड एकेश्वर की शीतकालीन खेलकूद प्रतियोगिता में...