Home Uncategorized Breaking news कल्जीखाल बाजार के पास लडके पर भालू नें किया हमला लडके ने बहादुरी दिखाकर अपनी जान बचाई
Uncategorizedपौडी

Breaking news कल्जीखाल बाजार के पास लडके पर भालू नें किया हमला लडके ने बहादुरी दिखाकर अपनी जान बचाई

आज सुबह सुबह लगभग साढ़े नौ बजे के आसपास कल्जीखाल बाजार के निकट ही भालू ने बालक पर हमला कर दिया बालक का नाम विवेक पुत्र श्री ऋषि लाल ग्राम क्वीठ है आज सुबह विवेक घर से सामान लेने कल्जीखाल बाजार आ रहा था कि गुठीण्डा और कल्जीखाल बाजार के बीच में भालू नें उस पर हमला कर दिया बालक नें सामने भालू को देखकर अपना हौसला नहीं छोड़ा और भालू से खुद को छुडाकर भागने में कामयाब हो गया इस बीच भालू के नाखून उसकी बांह में लगे भागकर विवेक कल्जीखाल बाजार आया और उसनें आप बीती सुनील कुमार (स्वामी जी) और कल्जीखाल के कनिष्क उप प्रमुख श्री अर्जुन सिंह को बताई उन्होंने तुरंत वन विभाग को फोन कर घटना की जानकारी दी और बालक का प्राथमिक उपचार कराया बालक की उम्र 16 साल की है
उस रास्ते में भालू का भय बना हुआ है उसी रास्ते से क्वीठ, गुठीण्डा, बेड गांव , गुंड , पुल्यासू आदि गांव के लोग सामान लेने व छोटे बच्चे स्कूल पढने कल्जीखाल बाजार आते हैं ग्रामीणों में भय का माहौल बना हुआ है
विक्रम पटवाल
पहाडों की आवाज
कल्जीखाल

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

पौडी- शिव मंदिर जीर्णोद्धार को मिली मंजूरी, श्रीकोट सहयोग समिति की बैठक में!

रिपोर्ट विक्रम पटवाल पौडी- ग्राम श्रीकोट,पट्टी खातस्यू,ब्लॉक पाबौ जिला पौड़ी गढ़वाल के...

रिखणीखाल- उम्र के आखिरी पड़ाव में भी महिलाएं वृद्धावस्था पेंशन पाने के लिए सिस्टम की लापरवाही से भटक रही हैं।

रिपोर्ट प्रभुपाल सिंह रावत बुढ़ापे का सहारा माने जाने वाली वृद्धावस्था पेंशन...

उत्तराखंड राज्य प्राथमिक शिक्षक संघ शाखा नैनी डांडा के तत्वावधान में एक दिवसीय धरना प्रदर्शन

रिपोर्ट महिपाल रावत आज दि0 10 जुलाई 2026 को उत्तराखंड राज्य प्राथमिक...

रिखणीखाल-काश्तकारों को सड़क के लिए अधिगृहित भूमि का मुआवजा भुगतान करने में देरी पर काश्तकार नाराज।

रिपोर्ट प्रभुपाल सिंह रावत लैंसडौन विधान सभा के अन्तर्गत रिखणीखाल प्रखंड के...