Home उत्तराखंड पौडी जिला न्यायालय परिसर पौड़ी गढ़वाल के सभागार में आज आगामी 11 सितंबर 2021 को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत का वृहद स्तर पर प्रचार प्रसार हेतु पत्रकार वार्ता
पौडी

जिला न्यायालय परिसर पौड़ी गढ़वाल के सभागार में आज आगामी 11 सितंबर 2021 को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत का वृहद स्तर पर प्रचार प्रसार हेतु पत्रकार वार्ता

Report- Jagmohan Dangi/puri/uttarakhand
जनपद के जिला न्यायालय परिसर पौड़ी गढ़वाल के सभागार में मा0 जिला जज पौड़ी गढ़वाल श्री  सिकंद कुमार त्यागी ने आज आगामी 11 सितंबर 2021 को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत का वृहद स्तर पर प्रचार प्रसार हेतु पत्रकार वार्ता का आयोजन किया।
 आयोजित पत्रकार वार्ता में उन्होंने कहा कि माननीय उत्तराखंड राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण नैनीताल के दिशा निर्देशों के अनुसार आगामी 11 सितंबर 2021 को राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन जनपद के पौड़ी,  कोटद्वार, श्रीनगर और लैंसडौन के न्यायालयों में आयोजित किया जाना प्रस्तावित है।  राष्ट्रीय लोक अदालत के दौरान न्यायालयों में लंबित वाद निस्तारित किए जाने हैं। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय लोक अदालत में फौजदारी शमनीय, 138 एन आई एक्ट( चैक बाउंस), वैवाहिक वाद, श्रम विवादों से संबंधित मामले , मोटर दुर्घटना प्रतिकर वाद, धन वसूली वाद के मामले निस्तारित किये जाने हैं। साथ ही अन्य दीवानी वाद(किराया व्यादेश, विनिर्दिष्ट अनुपालन वाद, सुखाधिकार वाद आदि), सेवा संबंधी मामले(वेतन, भत्तों एवं सेवानिवृत्त लाभो से संबंधित), राजस्व वाद जोकि जिला न्यायालय में लंबित हो उनका भी निस्तारण किया जाएगा। इसके अलावा भूमि अधिग्रहण से संबंधित मामले तथा बिजली व पानी सम्बन्धी वादों का भी निस्तारण किया जाएगा। उन्होंने जिला मुख्यालय के सभी प्रिंट और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के प्रतिनिधियों को राष्ट्रीय लोक अदालत का अधिक से अधिक प्रचार प्रसार करने को कहा। जिससे जनपद के समस्त क्षेत्रों में निवासरत लोगों को राष्ट्रीय लोक अदालत की जानकारी मिल सकें। ताकि वे अपने न्यायालय से संबंधित मामलों आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत में निपटारा कर सके।
 उन्होंने कहा कि इन सभी मामलों के निस्तारण को लेकर आम जनमानस अपनी समस्या का समाधान कर सकते है। उन्होंने अधिक से अधिक लोगों को राष्ट्रीय लोक अदालत का लाभ उठाने को कहा है। उन्होंने कहा कि न्यायालय में अब तक न पहुंचने वाले चेक बाउंस के प्रकरण बैंक वसूली संबंधी प्रकरण श्रम संबंधी विवाद बिजली व पानी  संबंधी विवाद (अशामनीय को छोड़कर), भरण पोषण वाद तथा शमनीय फौजदारी वैवाहिक व दीवानी विवादों को भी उक्त राष्ट्रीय लोक अदालत में प्री लिटिगेशन के माध्यम से निपटाया जा सकेगा।
इस अवसर पर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट/प्रभारी सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, पौड़ी गढ़वाल श्री रवि प्रकाश, मीडिया प्रतिनिधि जी एस नेगी, दीपक बर्थवाल,  मुकेश, प्रदीप नेगी, गणेश नेगी,  प्रमोद खंडूरी, कुलदीप बिष्ट, मुकेश बचेती, सिद्धार्थ उनियाल, पंकज रावत, महेंद्र नेगी सहित अन्य गणमान्य उपस्थित थे।
जिला सूचना अधिकारी
पौड़ी गढ़वाल।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

पौड़ी: पैतृक गांव कांडा पहुंचे दिल्ली भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ. विनोद बछेती

रिपोर्ट जगमोहन डांगी कुलदेवी मां जालंधरा देवी के तीन दिवसीय धार्मिक अनुष्ठान...

द्वारी-भौन सड़क पर हादसों का खतरा, सालों से डामरीकरण का इंतजार; क्रैश बैरियर न होने से ग्रामीण चिंतित

रिपोर्ट प्रभुपाल सिंह रावत विदित हो कि लैंसडौन विधान सभा के रिखणीखाल...

बीरोंखाल-डोला-पालकी आंदोलन से सामाजिक समानता की अलख जगाने वाले कर्मवीर जयानंद भारती को किया याद: सतपाल महाराज

रिपोर्ट रोशन सिंह बिष्‍ट डोला-पालकी आंदोलन से सामाजिक समानता की अलख जगाने...

कमलपुर के बाल वैज्ञानिकों का जलवा, विज्ञान महोत्सव में 6 प्रथम स्थान

रिपोर्ट दरवान सिंह रावत जनता इंटर कॉलेज के विद्यार्थियों ने दिखाया वैज्ञानिक...