Home उत्तराखंड पौडी जनपद के आपदा कंट्रोल रूम से प्राप्त जानकारी के अनुसार आज समय 4:00 बजे तक जनपद के 82 ग्रामीण मार्ग भारी वर्षा से अवरुद्ध होने की सूचना है।
पौडी

जनपद के आपदा कंट्रोल रूम से प्राप्त जानकारी के अनुसार आज समय 4:00 बजे तक जनपद के 82 ग्रामीण मार्ग भारी वर्षा से अवरुद्ध होने की सूचना है।

Report- Jagmohan Dangi

सू वि/ पौड़ी/ दिनांक 20 जून 2021,

जनपद के आपदा कंट्रोल रूम से प्राप्त जानकारी के अनुसार आज समय 4:00 बजे तक जनपद के 82 ग्रामीण मार्ग भारी वर्षा से अवरुद्ध होने की सूचना है।
जिलाधिकारी गढ़वाल डॉ. विजय कुमार जोगदण्डे, जनपद में हो रही बारिश के चलते घटनाक्रमों पर पल-पल की जानकारी रेखीय विभाग के अधिकारियों से ले रहे हैं। जिलाधिकारी के दिशा- निर्देशनों के अनुपालन के क्रम में कंट्रोल रूम पर तैनात अधिकारी, कर्मचारी जनपद में बारिश से हुई घटनाक्रमों की सूचनाओं को जुटाते हुए क्षेत्र में तैनात रेखीय विभाग के अधिकारी/ कार्मिकों को मार्ग सुचारू करने / आवश्यक कार्रवाई हेतु सूचना प्रदान कर रहे हैं।
प्राप्त जानकारी के अनुसार अवरुद्ध मार्गों में बगोलीधार-दोनंदल, बनेख-दिउसी-थापला, घंडियाल-पाली-डांगी, गडथ-बजूण, स्यालकाल-पवई, बहेड़ाखाल-असालू, कोलाखाल-जयकोट, कोट मल्ला-कोट तल्ला, गवाण-कमलखेत, सतपुली-दुधरखाल, पोखरी-गडेथ सहित 82 ग्रामीण मार्ग भारी वर्षा के चलते अवरुद्ध हो गए हैं।
वहीं जिलाधिकारी डॉ. विजय कुमार जोगदण्डे ने संबंधित अधिकारियों को अवरुद्ध हुए मार्गों को सुचारू करने हेतु युद्ध स्तर पर कार्य करने के निर्देश दिया हैं।

जिला सूचना अधिकारी
पौड़ी गढ़वाल।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

Categories

Related Articles

देहरादून- प्रदेश के श्रेष्ठ सौ बच्चों को मिला फूलदेई पुरुस्कार

रिपोर्ट विक्रम पटवाल फूलदेई 2026 के एक माह तक चले रचनात्मक प्रतिभाग...

कारगिल शहीद धर्म सिंह राजकीय इंटर कॉलेज कल्जीखाल में अभिभावक शिक्षक संघ एवं विधालय प्रबंधन समिति का गठन

रिपोर्ट विक्रम पटवाल अभिभावक शिक्षक संघ के अध्यक्ष श्री अर्जुन पटवाल एवं...

पौडी- सतपुली मे पंकज सुसाइड केस में विभिन्न संगठनों का प्रदर्शन

रिपोर्ट जगमेाहन डांगी कांग्रेस, सीपीआई-एमएल और यूकेडी समेत कई राजनीतिक और सामाजिक...