Home उत्तराखंड टिहरी हिंडोलाखाल मे वृद्ध की हत्या कर शव खेत मे दबाया अकेले रहती थी
टिहरी

हिंडोलाखाल मे वृद्ध की हत्या कर शव खेत मे दबाया अकेले रहती थी

रिपोर्ट बैनी प्रसाद उनियाल

 

टिहरी गढवाल जनपद के हिंडोलाखाल क्षेत्र में एक बुजुर्ग महिला को मार कर उसा शव खेत में दफना दिया गया। कई दिन बाद महिला को घर में न पाकर ग्रामीणों ने उसकी तलाश की तो खेत में सड़ा गला शव मिलने पर पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने शव का पंचनामा भर कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। महिला की हत्या के बारे में जांच पड़ताल शुरू कर दी है। मामल हिंडोलाखाल के कफलना गांव का है।
मिली जानकारी के अनुसार कफलना गांव में रहने वाली 75 साल की बुजुर्ग महिला भाना देवी पिछले कुछ दिनों से दिखाई नहीं पड़ रही थी तो शक होने पर ग्रामीण उसके घर में गए। भाना देवी वहां नहीं मिली तो उनकी तलाश शुरू हुई। उनकी दो बेटियां हैं और दोनों को विवाह हो चुका है। उन्हें भी सूचना दी गई। ग्रामीणों ने भाना देवी की गांव में तलाश शुरू की तो गांव के ही एक खेत में उनकी शव मिट्टी व पत्थरों के नीचे दबा मिला। शव से दुर्गंध उठ रही थी।
इसके बाद ग्रमीणों ने हिंडोलाखाल थाने में मामले की जानकारी दी। पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची। थानाध्यक्ष जीतेंद्र कुमार पुलिस की टीम के साथ मौके पर पहुंचे और शव का पंचनामा करके उसे पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। उनके अनुसार मामले की जांच की जा रही है। हत्या का मुकदमा दर्ज करने की प्रक्रिया जारी है

 

अन्‍य खबरो के लिए हमारे युटयुब पर जाएhttps://www.youtube.com/channel/UCVCkmiPBWlGDz-Vyi8c2Xlg

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

चम्बा,-स्वर्गीय दयालधर तिवारी जी की पावन स्मृति में “समलोण 2026″का आयोजन किया गया।

चम्बा,टिहरी गढ़वाल, शनिवार,दिनांक 25 अप्रैल 2026 को UDTC Foundation एंव माता पार्वती...

भिलंगना घाटी के राजेंद्र चौहान को मिला ” देवभूमि कर्मयोगी सम्मान 2025″

रिपोर्ट दीपक मैठाणी मंगलवार को देहरादून मे आयोजित शरदोत्सव संस्कृति मेला मे...

त्रिवेणी कौथिग में ‘जीतू बगड़वाल की अमर प्रेम गाथा’ का भावनात्मक मंचन, दर्शक हुए भाव-विभोर

त्रिवेणी कौथिग में ‘जीतू बगड़वाल की अमर प्रेम गाथा’ का भावनात्मक मंचन,...

सिंगटाली पुल का संकल्प -जन आंदोलन में उमड़ा जन सैलाब

रिपोर्ट महिपाल रावत मूल निवास भू कानून समन्वय संघर्ष समिति के नेतृत्व...