Home उत्तराखंड पौडी खैरलिंग महादेव को पर्यटक के रुप मे विकसित करने हेतु ज्ञापन सौपा मंजीत रावत ने
पौडी

खैरलिंग महादेव को पर्यटक के रुप मे विकसित करने हेतु ज्ञापन सौपा मंजीत रावत ने

रिपोर्ट  जगमोहन डांगी,कल्‍जीखाल,पौडी

आज  मंजीत  रावत पुर्व उपाध्‍यक्ष हेमवंती नंदन बहुगुणा विश्‍वविद्यालय ने  देहरादून में पर्यटन मंत्री उत्तराखंड सरकार सतपाल महाराज जी से मुलाकात कर कल्जीखाल विकासखंड के हजारों लोगों के श्रद्धा का केंद्र खैरलिंग महादेव(शिव) मंदिर को पर्यटक स्थल के रूप में विकसित करने के संबंध में ज्ञापन सौंपा।
मंडल मुख्यालय पौड़ी से 37 किलोमीटर की दूरी पर असवालस्यूँ पट्टी में खैरलिंग महादेव जी प्राचीन एवं पौराणिक मंदिर है,और इस मंदिर की पूरे विकासखंड में काफी मान्यता है,वर्तमान में यह मंदिर अभी भी प्रदेश,देश-विदेश के शिव भक्तों एवं श्रद्धालुओं की पहुंच से काफी दूर है!
हमने पर्यटन मंत्री जी से इस मंदिर के सौंदर्यरीकरण के साथ-साथ मंदिर के प्रचार प्रसार एवं श्रद्धालुओं को मंदिर तक पहुंचने में दिक्कते ना हो इसके लिए निम्न जगह साइन बोर्ड लगाने की मांग की-
पौड़ी मुख्यालय से आने वाले श्रद्धालुओं के लिए –
(1)कंडोलिया नामक जगह में-आदवाणी मुख्य चौराहे में- छजोलीधार चौराहे में- कल्जीखाल बाजार के अंतिम छोर मे-मुंडेश्वर मंदिर के गेट के सामने।
(2)-सतपुली कोटद्वार से आने वाले श्रद्धालुओं के लिए-
पौड़ी-कोटद्वार राष्ट्रीय राजमार्ग के बौंसाल नामक जगह में-पीपला बैंड में-भेटी मुख्य बाजार में-मुंडेश्वर मुख्य बाजार में।
इसके साथ ही हमने मंत्री जी से आग्रह किया कि अगर पर्यटन विभाग इस मंदिर को अपने हाथों में लेता है तो यह मंदिर पर्यटन के नक्शे में भी दिखेगा,देश विदेश के शिव भक्त अपनी श्रद्धा लेकर इस मंदिर में पहुंचेंगे जिससे कि क्षेत्र का विकास होगा यहां के लोगों को भी रोजगार के अवसर मिलेंगे।
इसके साथ ही 1962 भारत चीन के युद्ध में शहीद हुए असवालस्यूँ पट्टी के ग्राम सभा थैर के वीर चक्र सम्मानित लांस नायक त्रिलोक सिंह नेगी जी़,के नाम से पीपला टेका-मिरचोड़ा-थैर-दलमोटा मोटर मार्ग का नाम रखा गया है,पीपला बैंड से यह मोटर मार्ग प्रारंभ होता है,पीपला बैंड में ही शहीद त्रिलोक सिंह जी के नाम से एक स्मृति द्वार का निर्माण और साइन बोर्ड लगाने की भी मांग करी !
आदरणीय सतपाल महाराज जी द्वारा संबंधित विभाग के अधिकारियों को फोन कर तुरंत मांगों के निस्तारण करने के आदेश दिए गए।
सतपाल महाराज जी का बहुत-बहुत धन्यवाद?

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

पौड़ी: पैतृक गांव कांडा पहुंचे दिल्ली भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ. विनोद बछेती

रिपोर्ट जगमोहन डांगी कुलदेवी मां जालंधरा देवी के तीन दिवसीय धार्मिक अनुष्ठान...

द्वारी-भौन सड़क पर हादसों का खतरा, सालों से डामरीकरण का इंतजार; क्रैश बैरियर न होने से ग्रामीण चिंतित

रिपोर्ट प्रभुपाल सिंह रावत विदित हो कि लैंसडौन विधान सभा के रिखणीखाल...

बीरोंखाल-डोला-पालकी आंदोलन से सामाजिक समानता की अलख जगाने वाले कर्मवीर जयानंद भारती को किया याद: सतपाल महाराज

रिपोर्ट रोशन सिंह बिष्‍ट डोला-पालकी आंदोलन से सामाजिक समानता की अलख जगाने...

कमलपुर के बाल वैज्ञानिकों का जलवा, विज्ञान महोत्सव में 6 प्रथम स्थान

रिपोर्ट दरवान सिंह रावत जनता इंटर कॉलेज के विद्यार्थियों ने दिखाया वैज्ञानिक...