उत्तराखंड

शहीद देव दा अमर रहे हमारे पहाड के हितैषी देव सिंह नेगी जी की दुसरी पुण्य तिथि पर श्रद्वांजली

देवदा  को  कौन  नही जानता उत्‍तराखण्‍ड राज्‍य  आंदोलनकारी  पहाड के लिए हमेशा आगे रहने वाले देव  दा  हमे  दो वर्ष  पुर्व  गैरसैण  राजधानी जंतर मंतर  रैली पर लोगो को लाते समय  हमे  छोड  गए थे देव था का उत्‍तराखण्‍ड  आंदोलन मे एक अलग  ही भूमिका थी  गरीब परिवार और अपने सभी फर्जो को निभाते हुए पहाड हित मे हमेशा रहे जेल जाना हो रैली हो या धरना पदर्शन हो हमेशा आगे रहने वाले देव दा हमारे  भाई  हमे काफी कुछ सिखा गए

देव दा हमेशा दुसांत पट्टी गुजडू पट्टी खाटली और सल्‍ट की एक शान रहे है आज वह सबके दिलो मे है  गढवाली कुमांउनी दोनो भाषा मे मुधर आवाज  के साथ साथ एक अच्‍छे वक्‍ता थे उनके हमसब उत्‍तराखण्‍ड आंदोलन के बारे मे पुछते रहते थे

उत्‍तराखण्‍ड क्रांति दल मे अहम भूमिका निभाने  वाले भाई देवदा ने 1992 के बाद से हमेशा उक्रादं  को  क्षेत्रीय  मुद्दे   पर समर्थन  किया परन्‍तु  उत्‍तराखण्‍ड  क्रांति दल उनको  वह सम्‍मान कभी नही दे पाए आखिर  मे वह दिल्‍ली प्रदेश उक्रांद के  उपाध्‍यक्ष रहे।  मरते दम तक उत्‍तराखण्‍ड क्रांति दल की  सोचते रहे जो उत्‍तराखण्‍ड क्रांति दल कभी  नही सोचती थी उनके साथ बिताऐ  पल हमे  हमेशा याद रहेगे ।

देवदा गढ जन  शक्ति संगठन, के  माध्‍यम  से भी अपने  क्षेत्र मे काफी उत्‍साहित रहते  थे  । पहाड मे चकबंदी पर आप हमेशा अपनो  के साथ  खडे रहे।  आज उनकी दुसरी  पुण्‍यतिथि पर  हम आपको  श्रद्वाजंली देते है।

देव के बारे मे पहली  पुण्‍य  तिथि  की रिपोर्ट मे देखे

Related Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *