Home उत्तराखंड लोकप्रियता के 3 साल  रुद्रप्रयाग के जिलाधिकारी मंगेश घिल्डियाल बेमिशाल
उत्तराखंड

लोकप्रियता के 3 साल  रुद्रप्रयाग के जिलाधिकारी मंगेश घिल्डियाल बेमिशाल

सत्यपाल नेगी/रुद्रप्रयाग

 जनपद रुद्रप्रयाग के युवा जिलाधिकारी मंगेश घिल्डियाल ने 17 मई 2017 को 23वे  जिलाधिकारी के रूप मे कार्यभार सम्भाला,,आज 3 साल पूरे किये ।

ग्राम  टान्‍डयु  नैनीडांडा ब्‍लाक के मध्‍यम परिवार से संबंध रखने वाले गांव के ही  राजकीय प्राथमिक विद्यालय पटोटियां नैनीडांडा से आठवीं पढाई कर  उसके बाद रामनगर से पढाई की  आज इतने  बडे पद पर एक अच्‍छे प्रशासन अधिकारी के मे जाने जाते है।
 तीन साल पहले जिलाधिकारी रुद्रप्रयाग का पदभार संभाला  और 3  सालो मे केदारनाथ यात्रा मार्ग व  केदार धाम मे नव निर्माण कार्य मे उन्होंने बड़ी भूमिका निभाई,,,साथ ही, शिक्षा,,ग्रामीण स्तर पर आई शिकायतों पर तुरन्त कार्यवाही,, आम लोगों से सीधे जुड़ाव , से उन्होंने लोकप्रियता के सारे रिकार्ड बना डाले,,,, विशेष कर महिला मंगल दलो,,महिला संगठनो के बीच जाकर ,अपनी गढ़वाली भाषा मे बाते कर उन्हें आसानी से जागरूक भी किया।
     डीएम रुद्रप्रयाग मंगेश घिल्डियाल का फोकस सबसे ज्यादा शिक्षा पर रहा,,,समय-समय पर वे स्कूलो का औचक निरीक्षण भी करते रहते है।  कार्य भार सम्भालते ही उन्होंने सबसे पहले 6 महिनो मे जिले के हर विकास कार्यो पर ताबड़तोड़ छापे मारी करते हुए कही प्रधानो/पंचायत प्रतिनिधियों पर कार्यवाही भी की।
   

क्या कहते है  आम लोग

      लोगों का मानना है कि शुरू शुरू मे तो डीएम साहब ने बहुत ही सराहनीय कार्य किये जैसे–मनरेगा कामो की गुणवता ,, पंचायतो मे हो रही घटिया निर्माण,,व सड़को  के खराब निर्माण कार्यो पर शक्त एक्शन लिये,,स्कूलो मे छापे मारी कर पढ़न-पाढ़न को सुधरवाया।
     वही कुछ लोगों कहते है कि वे अब पहले की तरह नही रहे,, वे केवल सोशियल मीडिया मे ही ज्यादा लोकप्रिय है,,जमीनों मे  उनका एक्शन कम ही दिख रहा है,, कही गाँवो मे जांच जैसी शिकायतों के बाद भी कुछ कार्यवाही नही हुई।
      आंकल से यही पता लगा कि 60% लोग उन्हें एक सौम्य व सरल व्यक्तित्व के रूप मे पसन्द करते है,,,40% लोग उन्हें शुरुआती दौर के एक्शन वाले जैसे अब नही मानते ।
   हालाकि सभी के अपने अपने  विचार  है,,,कुल मिलाकर देखे तो वे रुद्रप्रयाग के अब तक के सबसे लोकप्रिय जिलाधिकारी साबित हुए है। यही नही वह उत्‍तराखण्‍ड मे सबके ि‍प्रिय और सरल स्‍वभाव ि‍मिलनसार भी  है।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

पहाड़ की खेती को संवारने गांववालों ने बढ़ाया कदम, कुंणकोली में स्वैच्छिक चकबंदी तेज

रिपोर्ट संध्‍या रावत जिज्ञासु रानीखेत (अल्मोड़ा), 16 अक्टूबर। पहाड़ की बिखरी खेती...

उत्तराखंड में भूकंप के झटकों की सूचना, रुद्रप्रयाग के आसपास 4.6 तीव्रता का अनुमान

रिपोर्ट हिमांशु मेहरा गैरसैंण/रुद्रप्रयाग, 6 अक्टूबर 2026। उत्तराखंड में मंगलवार रात भूकंप...

विद्यालय को विद्यालय ही रहने दीजिए, रोज़ का मेला मत बनाइए!

आज शिक्षण स्तर क्यों गिर रहा है और अभिभावक सरकारी विद्यालयों से...

नानकमत्ता विधानसभा चुनाव कार्यालय का उद्घाटन, पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता रहे मौजूद

झनकट ग्राम सभा में हुआ कार्यक्रम, बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने की...