Home Uncategorized देहरादून आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने बांटे माॅस्क* 
Uncategorizedदेहरादून

देहरादून आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने बांटे माॅस्क* 

Report-     Satyapal Negi
*आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने बांटे माॅस्क*
आम आदमी पार्टी देहरादून के कार्यकर्ताओं द्वारा कोरोना संक्रमण के प्रति सुरक्षा उपायों के तहत शहर के मोथरोवाला क्षेत्र में 200 होममेड माॅस्कों का वितरण किया गया।
आम आदमी पार्टी का लक्ष्य कोरोना संक्रमण की इन चुनौतीपूर्ण स्थितियों में ज्यादा से ज्यादा सुरक्षा के उपाय आम लोगों तक पहुँचाना है, इसी के तहत आगे भी माॅस्क के साथ-साथ सेनेटाईजर व साबुन वितरण का कार्य भी जारी रहेगा।
आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता लाॅकडाउन के समय से ही जरूरतमंदों की मदद करने का काम कर रहे हैं। आम आदमी पार्टी उत्तराखण्ड  अपने *आम आदमी की रसोई* कार्यक्रम के तहत लगातार जरूरतमंद लोगों के लिये पका भोजन और कच्चा राशन भी उपलब्ध करा रही है। आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता प्रदेश भर में आपसी सहयोग से यह कार्यक्रम चला रहे हैं, ताकि कोई भी असहाय भूखा ना सो पाये। अब तक हजारों जरूरतमंदों को भोजन व राशन वितरित किया जा चुका है।
इस अवसर पर आम आदमी पार्टी के उमा सिसौदिया, वीरेन्द्र पोखरियाल, विनोद राणा, शैलेन्द्र भट्ट, वीरेन्द्र रावत, आदि का विशेष योगदान रहा।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

देहरादून- उत्तराखंड राज्य आंगनबाड़ी कर्मचारी संघ की प्रदेश कमेटी की बैठक।

आज दिनांक 20 जुलाई 2026 को उत्तराखंड राज्य आंगनबाड़ी कर्मचारी संघ की...

देहरादून-संयुक्त नागरिक संगठन ने आयुक्त गढ़वाल एवं एमडीडीए के अध्यक्ष से मास्‍टर प्‍लान 2041 पर की चर्चा।

आज संयुक्त नागरिक संगठन का शिष्टमंडल पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के आधार पर...

देहरादून- डॉ.अवनीश उनियाल की काव्य पुस्तक ‘धार का पेड़’ का लोकार्पण

रिपोर्ट  विक्रम पटवाल देहरादून, 24 जून 2026।दून पुस्तकालय एवं शोध केंद्र, देहरादून...