Home उत्तराखंड अल्‍मोडा उत्‍तराखण्‍ड मे जो लोग फसे है वह 31 मार्च को सुबह 7 बजे से सांय 8 बजे तक जा सकेंगे।
अल्‍मोडाउत्तराखंडगैरसैणचमोलीटिहरीदेहरादूनपौडीरुद्रप्रयाग

उत्‍तराखण्‍ड मे जो लोग फसे है वह 31 मार्च को सुबह 7 बजे से सांय 8 बजे तक जा सकेंगे।

देहरादून: प्रदेश के भीतर जो लोग एक जिले से दूसरे जिले में जाना चाहते हैं, वे लोग 31 मार्च को सुबह 7 बजे से सांय 8 बजे तक जा सकेंगे। मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने यह जानकारी देते हुए बताया कि केवल मंगलवार 31 मार्च के लिए ही यह अनुमति होगी। एक दिन का यह विंडो इसलिए दिया जा रहा है क्योंकि जगह-जगह से ऐसी बातें आ रही थी कि बहुत से लोग अपने काम से आए हुए थे और लॉकडाऊन के कारण अपने घर से बाहर फंसे हैं। बसों व टैक्सियों को सेनेटाइज करवाया जाना होगा। इसमें सोशल डिस्टेंसिंग का भी पालन किया जाना होगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि सुबह 7 से दोपहर 1 बजे तक आवश्यक वस्तुओं की दुकानों को खोलने की व्यवस्था का अच्छा रेस्पोंस मिला है। इससे लोगों में घबराहट खत्म हुई है, भीङ भी नही हो रही। लोग भी अब समझने लगे हैं। इसलिए इसी व्यवस्था को जारी रखा जाएगा।मुख्यमंत्री ने बताया कि दिल्ली में जो उत्तराखंडवासी फंस गए हैं उनके लिए उत्तराखंड सदन ओपन कर दिया गया है। वहां उनके भोजन, मेडिकल आदि व्यवस्था है। इसी प्रकार मुम्बई में भी उत्तराखंड भवन को लॉकडाऊन में फंसे उत्तराखंड के लोगों के लिए ओपन किया गया है।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

देहरादून- उत्तराखंड राज्य आंगनबाड़ी कर्मचारी संघ की प्रदेश कमेटी की बैठक।

आज दिनांक 20 जुलाई 2026 को उत्तराखंड राज्य आंगनबाड़ी कर्मचारी संघ की...

पौडी- शिव मंदिर जीर्णोद्धार को मिली मंजूरी, श्रीकोट सहयोग समिति की बैठक में!

रिपोर्ट विक्रम पटवाल पौडी- ग्राम श्रीकोट,पट्टी खातस्यू,ब्लॉक पाबौ जिला पौड़ी गढ़वाल के...

कर्नाटक खोला–सरकार की आली–रेलापाली लिंक मोटर मार्ग की कटिंग 90 प्रतिशत पूरी!

रिपोर्ट प्रताप सिंह नेगी कर्नाटक खोला–सरकार की आली–रेलापाली लिंक मोटर मार्ग की...

रिखणीखाल- उम्र के आखिरी पड़ाव में भी महिलाएं वृद्धावस्था पेंशन पाने के लिए सिस्टम की लापरवाही से भटक रही हैं।

रिपोर्ट प्रभुपाल सिंह रावत बुढ़ापे का सहारा माने जाने वाली वृद्धावस्था पेंशन...