Home उत्तराखंड पौडी पाबौ व्यापार संघ ने कोरोना से बचने के लिए चलाया जागरूकता अभियान।
पौडी

पाबौ व्यापार संघ ने कोरोना से बचने के लिए चलाया जागरूकता अभियान।

पाबौ व्यापार संघ ने कोरोना से बचने के लिए चलाया जागरूकता अभियान।

खबर पौडी पाबौ से      अरुण पंत, पाबौ
पाबौ –  पौडी गढवाल पाबौ ब्लॉक मे व्यापार संघ ने आज मुख्य बाजार पाबौ मे कोरोना से बचने के लिए एक जागरूकता अभियान चलाया जिसमे संघ द्वारा क्षेत्रीय जनता एंव आम यात्रियों को कोरोना से बचने की चेतावनी दी।
अभियान की शुरूआत विधायक प्रतिनिधि भैरव सिंह ने की जिसमे संघ के सभी सदस्यों द्वारा बताया गया कि कोरोना से बचने के लिए अधिक से अधिक मास्क एंव सेनेटाइजर और साबुन का उपयोग करे । व्यापार संघ के अध्यक्ष देवेन्द्र रावत ने जानकारी दी कि इस वक्त देश ही नहीं बल्कि विश्व एक महामारी से गुजर रहा है जिसमे सिर्फ जागरूकता की आवश्यकता है उन्होंने कहा कि इस वक्त हमे साफ सफाई के साथ साथ खुद का भी ध्यान रखना होगा । जिससे सक्रंमण रुक सकता है ।
वही विवेक नेगी ने सबसे अपील की की आने वाली २२ मार्च को माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के निर्देशानुसार सभी लोग कल अपने ही घरो मे रहे अर्थात जनता कर्फ्यू मे सहयोग करे ।
इस मौके पर  विधायक प्रतिनिधि भैरव सिंह गुसाई पूर्व प्रमुख गेदालाल टम्टा पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष राजेन्द्र प्रसाद टम्टा  डा० अमिता व्यापार संघ के अध्यक्ष देवेंद्र रावत विवेक नेगी गुलाब सिंह समेत अन्य लोग मौजूद रहे।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

पौडी- शिव मंदिर जीर्णोद्धार को मिली मंजूरी, श्रीकोट सहयोग समिति की बैठक में!

रिपोर्ट विक्रम पटवाल पौडी- ग्राम श्रीकोट,पट्टी खातस्यू,ब्लॉक पाबौ जिला पौड़ी गढ़वाल के...

रिखणीखाल- उम्र के आखिरी पड़ाव में भी महिलाएं वृद्धावस्था पेंशन पाने के लिए सिस्टम की लापरवाही से भटक रही हैं।

रिपोर्ट प्रभुपाल सिंह रावत बुढ़ापे का सहारा माने जाने वाली वृद्धावस्था पेंशन...

उत्तराखंड राज्य प्राथमिक शिक्षक संघ शाखा नैनी डांडा के तत्वावधान में एक दिवसीय धरना प्रदर्शन

रिपोर्ट महिपाल रावत आज दि0 10 जुलाई 2026 को उत्तराखंड राज्य प्राथमिक...

रिखणीखाल-काश्तकारों को सड़क के लिए अधिगृहित भूमि का मुआवजा भुगतान करने में देरी पर काश्तकार नाराज।

रिपोर्ट प्रभुपाल सिंह रावत लैंसडौन विधान सभा के अन्तर्गत रिखणीखाल प्रखंड के...