Home उत्तराखंड पौडी BCCI के उपाध्यक्ष श्री महिम वर्मा 2 दिनों के रुद्रप्रयाग भ्रमण पर
पौडी

BCCI के उपाध्यक्ष श्री महिम वर्मा 2 दिनों के रुद्रप्रयाग भ्रमण पर

रिपोर्ट    सत्‍यपाल नेगी, रुद्रप्रयाग
 
BCCI के उपाध्यक्ष श्री महिम वर्मा 2 दिनों के रुद्रप्रयाग भ्रमण पर आए थे । आज 9 जनवरी 2020 को श्री महिम वर्मा ने सुबह चोपता के निकट उषाडा गांव के निर्माणाधीन क्रिकेट मैदान , आकाश का मिनी स्टेडियम का भ्रमण किया। उन्होंने वादा किया कि यदि इस मैदान को क्रिकेट के मैदान के का साइज दे देंगे तो उत्तराखंड क्रिकेट एसोसिएशन इस मैदान को अपने अधीन लेकर विकसित करेगी अभी तक इस मैदान को विधायक निधि से बनाया जा रहा है ।
आज ही श्री महिम वर्मा ने उखीमठ तहसील अगस्त्यमुनि विकास खंड की क्योंजा घाटी के दूरस्थ गांव भणज में चंडिका क्रिकेट क्लब द्वारा आयोजित 24 में चंडिका क्रिकेट क्लब टूर्नामेंट का भी उद्घाटन किया।
श्री महेश वर्मा ने खिलाड़ियों और क्रिकेट प्रेमियों को संबोधित करते हुए कहा की उत्तराखंड के मैदानी जिलों में क्रिकेट कोचिंग और प्रैक्टिस की सुविधाएं तथा माहौल है। लेकिन अभी तक पर्वतीय जिलों में यह कार्य नहीं हो पाया था लेकिन अब हम शीघ्र न केवल पर्वतीय जिलों में अच्छे मैदानों को विकसित करेंगे बल्कि कोचिंग और प्रशिक्षण की अन्य सुविधाओं को भी शुरू करेंगे उपाध्यक्ष बर्मा के साथ विधायक केदारनाथ मनोज रावत , उत्तराखंड क्रिकेट एसोसिएशन की धीरज भंडारी , डॉ कैलाश पुष्पवान मोहन सिंह बजवाल , प्रदीप बजवाल , उत्तराखंड पुलिस के संतोष भंडारी और धर्मेंद्र चौहान , पूर्व प्रधान महेंद्र सिंह रावत आदि थे ।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

पौडी- तनीषा रावत ने लगातार तीसरी बार नेट उत्तीर्ण कर बढ़ाया क्षेत्र का गौरव

रिपोर्ट महिपाल रावत जयहरीखाल। भक्त दर्शन राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, जयहरीखाल के हिंदी...

कल्जीखाल-पशुधन सहायक श्री बलवीर सिंह पशु चिकित्सालय सेवानिवृत्त विदाई समारोह।

रिपोर्ट  विक्रम पटवाल पशुधन सहायक श्री बलवीर सिंह पशु चिकित्सालय कल्जीखाल सेवानिवृत्त...

पौड़ी के हरिश रावत को दिल्ली पुलिस के अतिरिक्त पुलिस आयुक्त ने किया सम्मानित

जिम्मेदार एवं जनसरोकार से जुड़ी पत्रकारिता के लिए मिला प्रशंसा-पत्र, सम्मान से...

देहरादून-छात्रों के भविष्य की सुरक्षा को लेकर मुख्यमंत्री को ज्ञापन

उत्तराखंड महिला मंच, उत्तराखंड इंसानियत मंच एवं छात्र हित समर्थक जनसंगठनों ने...