Home उत्तराखंड पौडी आदि शक्ति भुवनेश्वरी मंदिर सांगुड़ा सतपुली के आसपास के गांवों में चिकित्सा शिविर के आयोजन
पौडी

आदि शक्ति भुवनेश्वरी मंदिर सांगुड़ा सतपुली के आसपास के गांवों में चिकित्सा शिविर के आयोजन

रिपोर्ट नितेन्‍द्र कैंथौला

आज 13/06/ 2024 को आदि शक्ति भुवनेश्वरी मंदिर सांगुड़ा सतपुली के आसपास के गांवों में चिकित्सा शिविर के आयोजन की कड़ी में आदि शक्ति भुवनेश्वरी *विकास मिशन रजि(1992) द्वारा इरकॉन और फ्यूचर आइकॉन्स नई दिल्ली के सहयोग से स्वास्थ्य शिविरों का आयोजन किया गया। नि:शुल्क प्राथमिक चिकित्सा बॉक्स वितरित किए गए और विशेषज्ञों द्वारा प्राथमिक चिकित्सा बॉक्स का उपयोग करने के निर्देश भी दिए गए। इस कार्यक्रम में उत्तराखंड सरकार के कई स्वास्थ्य अधिकारी शामिल हुए। इस अवसर पर डॉ. राजेश नैथानी ने कहा कि भुवनेश्वरी विकास मिशन स्थानीय समुदाय की सेवा के लिए समर्पित प्रयास कर रहा है।
आज़ का शिविर मैज्यूर गाँव (थैलीसैण) मे प्राथमिक चिकित्सा बॉक्स का वितरण केंद्र रहा जहाँ मैज्यूर गाँव, जीवई, गघली, कुलनी, वंगार क्वालिंडा आदि गांवों से शिविर में 80 से अधिक ग्रामीणों ने भाग लिया।
आदि शक्ति माँ भुवनेश्वरी मंदिर विकास मिशन अध्यक्ष मदन सिंह रावत जी सहसचिव राजेंद्र सिंह रावत जी श्री आशा राम नौटियाल जी मीडिया प्रभारी पुष्पेंद्र राणा जी का उनके विशेष सहयोग के लिए उनका आभार व्यक्त करता है.

अन्‍य खबरो के लिए नीचे लिंक पर जाए। 

युटयुब चैनलhttps://www.youtube.com/channel/UCVCkmiPBWlGDz-Vyi8c2Xlg

फेसबुक पेजhttps://www.facebook.com/Voicemountains

व्‍हाटअपhttps://chat.whatsapp.com/KX9oESnS9NHE5fGoUMwOs

Contact- jagjigyasu@gmail.com  8851979611

Related Articles

पौडी- शिव मंदिर जीर्णोद्धार को मिली मंजूरी, श्रीकोट सहयोग समिति की बैठक में!

रिपोर्ट विक्रम पटवाल पौडी- ग्राम श्रीकोट,पट्टी खातस्यू,ब्लॉक पाबौ जिला पौड़ी गढ़वाल के...

रिखणीखाल- उम्र के आखिरी पड़ाव में भी महिलाएं वृद्धावस्था पेंशन पाने के लिए सिस्टम की लापरवाही से भटक रही हैं।

रिपोर्ट प्रभुपाल सिंह रावत बुढ़ापे का सहारा माने जाने वाली वृद्धावस्था पेंशन...

उत्तराखंड राज्य प्राथमिक शिक्षक संघ शाखा नैनी डांडा के तत्वावधान में एक दिवसीय धरना प्रदर्शन

रिपोर्ट महिपाल रावत आज दि0 10 जुलाई 2026 को उत्तराखंड राज्य प्राथमिक...

रिखणीखाल-काश्तकारों को सड़क के लिए अधिगृहित भूमि का मुआवजा भुगतान करने में देरी पर काश्तकार नाराज।

रिपोर्ट प्रभुपाल सिंह रावत लैंसडौन विधान सभा के अन्तर्गत रिखणीखाल प्रखंड के...