Home उत्तराखंड पौडी रिखणीखाल प्रखंड के द्वारी-भौन सड़क मार्ग पर जी.एम.ओ.यू.लिमिटेड, कोटद्वार से यात्री बस सेवा बन्द होने से आमजन परेशान।
पौडी

रिखणीखाल प्रखंड के द्वारी-भौन सड़क मार्ग पर जी.एम.ओ.यू.लिमिटेड, कोटद्वार से यात्री बस सेवा बन्द होने से आमजन परेशान।

रिपोर्ट प्रभुपाल सिंह रावत

यात्रा सीजन आरम्भ होने से इस क्षेत्र की द्वारी-भौन मार्ग पर यात्री बस सेवा एक महीने से बन्द है।उत्तराखण्ड की अधिकांश बसें इस सीजन में बन्द हो जाती है,क्योंकि सरकार को बाहर के लोगों को चारधाम यात्रा जो करानी है।उन्हें आम जनमानस, जनजीवन की कोई परवाह नहीं है।आजकल प्रवासी उत्तराखण्डियो का आना जाना लगातार बना हुआ है,लेकिन यात्री बसों, यातायात के अभाव में लोग अपने को ठगा सा महसूस कर रहे हैं। स्थानीय लोग पैदल मार्च कर रहे हैं या मनमाना किराया देने को मजबूर हो रहे हैं।

आज एक वाक्या ग्राम नावेतल्ली का जानकारी में आया है कि कुछ प्रवासी अपने परिजनों के देवी पूजन कार्यक्रम में आये थे,लेकिन उनको अपने गन्तव्य तक जाने को यातायात की सुविधा से वंचित होना पड़ा। जिसमें बच्चे व महिलायें शामिल थी।प्राइवेट टैक्सियां भी शादी-विवाह समारोह में बुकिंग पर आरक्षित थी।मजबूरन उनको जल जीवन मिशन के लिए सामान ला रहे ट्रक वाहन में सवार होकर रथुवाढाब, कोटद्वार जाना पड़ा। लोग खुले ट्रक, डम्फर आदि लोडेड वाहनों में सफर करते हैं।

जिला प्रशासन से अनुरोध है कि इस द्वारी-भौन मार्ग पर अविलम्ब यात्री सेवा जारी करें। पहाड़ का जनजीवन दिन प्रतिदिन नर्क होता जा रहा है।

अन्‍य खबरो के लिए नीचे लिंक पर जाए। 

युटयुब चैनलhttps://www.youtube.com/channel/UCVCkmiPBWlGDz-Vyi8c2Xlg

फेसबुक पेजhttps://www.facebook.com/Voicemountains

व्‍हाटअपhttps://chat.whatsapp.com/KX9oESnS9NHE5fGoUMwOs

Contact- jagjigyasu@gmail.com  8851979611

Related Articles

पौडी- शिव मंदिर जीर्णोद्धार को मिली मंजूरी, श्रीकोट सहयोग समिति की बैठक में!

रिपोर्ट विक्रम पटवाल पौडी- ग्राम श्रीकोट,पट्टी खातस्यू,ब्लॉक पाबौ जिला पौड़ी गढ़वाल के...

रिखणीखाल- उम्र के आखिरी पड़ाव में भी महिलाएं वृद्धावस्था पेंशन पाने के लिए सिस्टम की लापरवाही से भटक रही हैं।

रिपोर्ट प्रभुपाल सिंह रावत बुढ़ापे का सहारा माने जाने वाली वृद्धावस्था पेंशन...

उत्तराखंड राज्य प्राथमिक शिक्षक संघ शाखा नैनी डांडा के तत्वावधान में एक दिवसीय धरना प्रदर्शन

रिपोर्ट महिपाल रावत आज दि0 10 जुलाई 2026 को उत्तराखंड राज्य प्राथमिक...

रिखणीखाल-काश्तकारों को सड़क के लिए अधिगृहित भूमि का मुआवजा भुगतान करने में देरी पर काश्तकार नाराज।

रिपोर्ट प्रभुपाल सिंह रावत लैंसडौन विधान सभा के अन्तर्गत रिखणीखाल प्रखंड के...